Samsung Galaxy M15 में मिलेगा Android 13, MediaTek प्रोसेसर, लॉन्च से पहले लीक हुए स्पेसिफिकेशन्स

पिछले साल Galaxy M15 5G को लेकर सामने आए एक लीक से पता चला था कि इसमें 6000mAh बैटरी शामिल होगी, जो A15 5G में मौजूद 5000mAh क्षमता से ज्यादा है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 7 मार्च 2024 10:07 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy M15 मौजूदा Galaxy A15 का रीबैज हो सकता है
  • Galaxy A15 को पिछले साल दिसंबर में भारत में लॉन्च किया गया था
  • अपकमिंग M15 में मिल सकती है 6000mAh बैटरी

Samsung Galaxy A15 5G को भारत में पिछले साल दिसंबर में लॉन्च किया गया था

Samsung Galaxy A15 5G को MediaTek Dimensity 6100+ SoC के साथ पिछले साल दिसंबर में लॉन्च किया गया था और उसके बाद से ही इसके रीब्रांडेड वर्जन Galaxy M15 को लेकर लीक्स आने शुरू हो गए हैं। शुरुआती रिपोर्ट में दावा किया गया था कि अपकमिंग फोन में A15 की तुलना में बड़ी बैटरी (6,000mAh) मिलेगी। उसके बाद फोन के डिजाइन रेंडर भी सामने आएं। अब, कथित Galaxy M15 को Google Play Console में लिस्टेड देखा गया है। इस लिस्टिंग से फोन में मौजूद कुछ मुख्य स्पेसिफिकेशन्स के बारे में भी पता चला है।

Google Play Console पर कथित Samsung Galaxy M15 5G को मॉडल नंबर SM-M156B के साथ लिस्ट (via 91Mobiles) किया गया है। लिस्टिंग से पता चलता है कि M15 का डिस्प्ले 1080 × 2340 पिक्सल रिजॉल्यूशन  और 450dpi स्क्रीन डेंसिटी से लैस होगा। वहीं, इसने स्मार्टफोन में शामिल चिपसेट का हिंट भी दिया है। लिस्ट के अनुसार, Galaxy M15 ऑक्टा-कोर MediaTek MT6835V/ZA SoC पर काम करेगा। यह चिपसेट दो Cortex-A76 परफॉर्मेंस कोर और छह Cortex-A55 एफिशिएंसी कोर से लैस होगा और इसके साथ Mali G57 GPU इंटिग्रेटेड आएगा।
Advertisement

मॉडल नंबर और इसके कोर्स से पता चलता है कि Samsung अपने Galaxy M15 5G में MediaTek Dimensity 6100+ प्रोसेसर देने वाली है, जो कंपनी के Galaxy F15 5G और Galaxy A15 5G दोनों को पहले से पावर देता आया है। इसके अलावा, लिस्टिंग हैंडसेट में Android 14 आउट ऑफ द बॉक्स मिलने की ओर इशारा देती है।

हाल ही में, फोन का डिजाइन रेंडर वेब पर सामने आया था, जिससे पता चला था कि इसमें तीन कलर ऑप्शन - ग्रीन, ग्रे और ब्लू मिलेंगे। यह भी पता चला था कि हैंडसेट में इन्फिनिटी-यू डिस्प्ले होगा और ट्रिपल-रियर कैमरा सेटअप शामिल होगा।
Advertisement

पिछले साल Galaxy M15 5G को लेकर सामने आए एक लीक से पता चला था कि इसमें 6000mAh बैटरी शामिल होगी, जो A15 5G में मौजूद 5000mAh क्षमता से ज्यादा है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  3. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  4. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.