Samsung Galaxy M14 5G: 50MP कैमरा, 4GB रैम के साथ लॉन्च हुआ लेटेस्ट सैमसंग फोन, जानें कीमत

Samsung Galaxy M14 5G के 4GB + 64GB वेरिएंट को यूक्रेन में UAH 8,299 (लगभग 18,300 रुपये) में लॉन्च किया गया है और देश में इसके दूसरे 4GB + 128GB कॉन्फिगरेशन की कीमत UAH 8,999 (लगभग 19,900 रुपये) रखी गई है।

विज्ञापन
Written by Sucharita Ganguly, अपडेटेड: 8 मार्च 2023 18:26 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy M14 5G को कंपनी ने यूक्रेन लॉन्च किया है
  • नया M14 5G स्मार्टफोन FHD+ डिस्प्ले के साथ आता है
  • इसमें ऑक्टा-कोर Exynos 1330 चिपसेट मिलता है

Samsung Galaxy M14 5G स्मार्टफोन की यूक्रेन में कीमत UAH 8,299 (लगभग 18,300 रुपये) है

Samsung Galaxy M14 5G को कंपनी ने यूक्रेन लॉन्च किया है, जो डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स में Galaxy A14 5G के समान है। दक्षिण कोरियाई टेक दिग्गज ने हाल ही में Galaxy A14 स्मार्टफोन के 4G और 5G दोनों वेरिएंट को लॉन्च किया था। नया M14 5G स्मार्टफोन FHD+ डिस्प्ले के साथ आता है और Android 13 पर बेस्ड One UI स्किन पर चलता है। इसमें ऑक्टा-कोर Exynos 1330 चिपसेट मिलता है, जिसे 4GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है।
 

Samsung Galaxy M14 5G price, availability

Samsung Galaxy M14 5G के 4GB + 64GB वेरिएंट को यूक्रेन में UAH 8,299 (लगभग 18,300 रुपये) में लॉन्च किया गया है और देश में इसके दूसरे 4GB + 128GB कॉन्फिगरेशन की कीमत UAH 8,999 (लगभग 19,900 रुपये) रखी गई है। फोन को तीन कलर वेरिएंट- ब्लू, डार्क ब्लू और सिल्वर में पेश किया गया है।

Samsung Galaxy M14 5G अब यूक्रेन में खरीदने के लिए उपलब्ध है। सैमसंग ने अभी तक भारत और अन्य देशों में डिवाइस की उपलब्धता की घोषणा नहीं की है।
 

Samsung Galaxy M14 5G specifications, features

स्मार्टफोन फुल एचडी+ (2408x1080 पिक्सल) रिजॉल्यूशन वाले 6.6-इंच LCD डिस्प्ले से लैस आता है। फोन Android 13 पर बेस्ड One UI 5.1 पर चलता है। लेटेस्ट M-सीरीज स्मार्टफोन एक ऑक्टा-कोर Exynos 1330 चिपसेट पर काम करता है, जिसे Mali G68 GPU, 4GB रैम और 128GB तक इंटरनल स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है।
Advertisement

Galaxy M14 5G में f/1.8 अपर्चर के साथ 50-मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर वाला ट्रिपल-रियर कैमरा सेटअप मिलता है। सेटअप में 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा भी शामिल है। 13-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा डिस्प्ले के टॉप सेंटर पर वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच में फिट किया गया है।

स्मार्टफोन में 6000mAh बैटरी मिलती है और चार्जिंग के लिए टाइप-सी पोर्ट दिया गया है, जो 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। चार्जिंग ब्रिक रिटेल बॉक्स में शामिल नहीं होगी। स्मार्टफोन में साइड फिंगरप्रिंट स्कैनर शामिल किया गया है।
Advertisement

डिवाइस में कनेक्टिविटी फीचर में 5G, 4G, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.2, एनएफसी और जीपीएस शामिल हैं। डिवाइस का डाइमेंशन 166.8×77.2×9.4mm और वजन 206 ग्राम है।

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.60 इंच

प्रोसेसर

ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

2408x1080 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  2. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  5. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  2. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  3. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. Flipkart-Amazon नहीं यहां मिल रहा सबसे सस्ता iPhone 17 Pro Max, सीधे ₹16 हजार से ज्यादा बचत
  5. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर
  6. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  7. IMC 2026: iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ आएगा फ्लैगशिप
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: 65-इंच तक के TV पर बंपर डिस्काउंट! लिस्ट में Sony Bravia भी
  9. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
  10. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.