Samsung Galaxy M02 फोन 5,000 एमएएच बैटरी के साथ लॉन्च, कीमत 6,999 रुपये

Samsung Galaxy M02 फोन की बैटरी 5,000 एमएएच की है और स्टोरेज आपको 32 जीबी मिलेगा। गैलेक्सी एम02 स्मार्टफोन की टक्कर मार्केट में Poco C3, Redmi 9, Realme C15 और Micromax In 1b जैसे स्मार्टफोन्स से होगी।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 2 फरवरी 2021 14:58 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy M02 में सिंगल स्टोरेज दी गई है
  • सैमसंग गैलेक्सी एम02 की सेल 9 फरवरी से शुरू होगी
  • 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मौजूद है

Samsung Galaxy M02 फोन में ब्लैक, ब्लू, ग्रे और रेड कलर ऑप्शन खरीद के लिए उपलब्ध होंगे

Samsung Galaxy M02 स्मार्टफोन को आखिरकार कंपनी के लेटेस्ट किफायती स्मार्टफोन के रूप में भारत में लॉन्च कर दिया गया है। यह नया मॉडल Samsung Galaxy M01 का सक्सेसर है, जिसे पिछले साल जून में लॉन्च किया गया था। सैमसंग गैलेक्सी एम02 फोन डुअल रियर कैमरा सेटअप से लैस है। इस फोन में मीडियाटेक प्रोसेसर दिया गया है। फोन की बैटरी 5,000 एमएएच की है और स्टोरेज आपको 32 जीबी मिलेगा। गैलेक्सी एम02 स्मार्टफोन की टक्कर मार्केट में Poco C3, Redmi 9, Realme C15 और Micromax In 1b जैसे स्मार्टफोन्स से होगी।
 

Samsung Galaxy M02 price in India, availability

सैमसंग गैलेक्सी एम02 फोन की कीमत भारत में 6,999 रुपये है, यह दाम फोन के 3 जीबी + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। हालांकि, Amazon प्रोडक्ट पेज के मुताबिक Samsung Galaxy M02 फोन को शुरुआती रूप में 6,799 रुपये में उपलब्ध कराया जाएगा, जो कि इसकी इंट्रोडक्ट्री कीमत है। इस कीमत में आपको 3 जीबी + 32 जीबी स्टोरेज विकल्प मिलेगा। गैलेक्सी एम02 फोन में ब्लैक, ब्लू, ग्रे और रेड कलर ऑप्शन खरीद के लिए उपलब्ध होंगे और इसकी सेल Amazon, Samsung India ऑनलाइन स्टोर्स और ऑफलाइन स्टोर्स के जरिए 9 फरवरी से शुरू होगी।
 

Samsung Galaxy M02 specifications

डुअल-सिम (नैनो) सैमसंग गैलेक्सी एम02 फोन एंड्रॉयड 10 के साथ वन यूआई पर काम करता है। इसमें 6.5 इंच एचडी+ इनफिनिटी-वी डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा फोन मीडियाटेक प्रोसेसर व 3 जीबी रैम से लैस है। फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी के लिए इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए आपको फोन में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलेगा।

सैमसंग गैलेक्सी एम02 में 32 जीबी स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए 1टीबी तक बढ़ा सकते हैं। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में 4जी एनटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है। फोन की बैटरी 5,000 एमएएच की है, जिसके साथ 10 वॉट चार्जिंग सपोर्ट है। यह फोन 9.1mm मोटा और 206 ग्राम भारी है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक एमटी6739

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  2. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  4. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  5. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  8. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  9. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  10. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  11. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.