Samsung Galaxy M01s हो सकता है Samsung Galaxy A10s का रीब्रांडेड अवतार

कथित Samsung Galaxy M01s स्मार्टफोन असल में गैलेक्सी ए10एस का रीब्रांडेड वर्ज़न साबित होता है, तो इस फोन में हम उम्मीद कर सकते हैं कि 6.20 इंच का डिस्प्ले, 13 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरे और 2 मेगापिक्सल के सेकेंडरी कैमरे के साथ डुअल रियर कैमरा सेटअप, सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का नॉच सेंसर आदि आ सकता है।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 1 जुलाई 2020 18:56 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy M01s गूगल प्ले कंसोल पर कई बार हो चुका है लिस्ट
  • Wi-Fi Alliance वेबसाइट पर लिस्ट हो चुका है सैमसंग गैलेक्सी एम01एस
  • सैमसंग गैलेक्सी एम01एस में 4,000 एमएएच बैटरी होने की जानकारी

Samsung की ओर से कोई बयान नहीं

Samsung Galaxy M01s को लेकर खबर थी कि यह स्मार्टफोन Galaxy M01 का फॉलो-अप वर्ज़न होगा, जो जून में लॉन्च हुआ है। हालांकि, अब यह फोन गूगल प्ले कंसोल लिस्टिंग पर लिस्ट हुआ है। पता चला है कि गैलेक्सी एम01एस स्मार्टफोन Samsung Galaxy A10s का रीब्रांडेड वर्ज़न हो सकता है। लिस्टिंग में कथित गैलेक्सी एम01एस के कुछ स्पेसिफिकेशन की जानकारी भी हासिल हुई है, जिसमें हीलियो पी22 प्रोसेसर और 2 जीबी रैम आदि शामिल हैं। हालांकि, Samsung ने गैलेक्सी एम01एस को लेकर कोई जानकारी साझा नहीं की है, यह कथित तौर पर ऑनलाइन लिस्टिंग में ही सामने आ रही है।
 

MySmartPrice की रिपोर्ट के अनुसार, कथित Samsung Galaxy M01s फोन Google Play Console लिस्टिंग में “Samsung Galaxy M01sGalaxyA10s” नाम के साथ लिस्ट हुआ है, जिससे संकेत मिलता है कि यह स्मार्टफोन Galaxy A10s का रीब्रांडेड वर्ज़न हो सकता है, जो पिछले साल अगस्त में लॉन्च हुआ था। इस लिस्टिंग में कुछ स्पेसिफिकेशन की भी जानकारी हासिल हुई है, जिसके मुताबिक ‘a10s' मोनिकर में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक MT6762 (Helio P22) प्रोसेसर, PowerVR GE8320 जीपीयू, 720x1,520 पिक्सल डिस्प्ले के साथ 280 पीपीआई पिक्सल डेनसिटी और 2  जीबी रैम शामिल होंगे। इसमें एंड्रॉयड 10 और एंड्रॉयड 9 दोनों ही लिस्ट थे, लेकिन Wi-Fi Alliance लिस्टिंग में यह कथित गैलेक्सी एम01एस फोन एंड्रॉयड 9 आउट-ऑफ-द-बॉक्स के साथ लिस्ट था।
Advertisement

यदि कथित सैमसंग गैलेक्सी एम01एस स्मार्टफोन असल में गैलेक्सी ए10एस का रीब्रांडेड वर्ज़न साबित होता है, तो इस फोन में हम उम्मीद कर सकते हैं कि 6.20 इंच का डिस्प्ले, 13 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरे और 2 मेगापिक्सल के सेकेंडरी कैमरे के साथ डुअल रियर कैमरा सेटअप, सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का नॉच सेंसर आदि आ सकता है। इस फोन की बैटरी 4,000 एमएएच की हो सकती है, जो TÜV Rheinland वेबसाइट पर लिस्ट हुआ था और 32 जीबी स्टोरेज दी जाएगी। फोन में दो कलर ऑप्शन मिलेंगे, जो होंगे ब्लू और ग्रे। गैलेक्सी एम01एस में फिंगरप्रिंट स्कैनर बैक पैनल पर दिया होगा, इसके साथ 4जी, Wi-Fi b/g/n, ब्लूटूथ v4.2, 3.5mm ऑडियो जैक सपोर्ट मौजूद होगा।

जैसा कि हमने पहले बताया, Samsung ने गैलेक्सी एम01एस को लेकर कोई जानकारी साझा नहीं की है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung, Samsung Galaxy M01s, Samsung Galaxy A10s
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  2. ₹5000 सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  2. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  3. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  4. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  5. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  6. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  7. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  8. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
  9. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  10. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.