Samsung Galaxy M सीरीज़ से 28 जनवरी को उठेगा पर्दा

Samsung के आगामी Galaxy M Series स्मार्टफोन को लेकर एक बड़ी और अहम जानकारी सामने आई है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 14 जनवरी 2019 12:08 IST
ख़ास बातें
  • Galaxy M सीरीज के अंतर्गत तीन नए स्मार्टफोन हो सकते हैं लॉन्च
  • Samsung Galaxy M सीरीज के फोन मिलेंगे Amazon.in पर
  • 28 जनवरी को लॉन्च होंगे Galaxy M सीरीज के फोन

Samsung Galaxy M सीरीज़ से 28 जनवरी को उठेगा पर्दा

दक्षिण कोरिया की मोबाइल निर्माता कंपनी Samsung के आगामी Galaxy M Series स्मार्टफोन को लेकर एक बड़ी और अहम जानकारी सामने आई है। सैमसंग ने प्रेस विज्ञप्ति में गैलेक्सी एम सीरीज की लॉन्च तारीख से पर्दा उठा दिया है। कंपनी ने इस बात को कंफर्म किया है कि 28 जनवरी को Samsung Galaxy M सीरीज़ को भारत में लॉन्च किया जाएगा। साथ ही यह भी बताया गया है कि सैमसंग गैलेक्सी एम सीरीज के अंतर्गत लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन 'पावरफुल' डिस्प्ले, कैमरा, बैटरी और प्रोसेसर से लैस होंगे।

Samsung ने इस बात की भी पुष्टि की है कि Galaxy M सीरीज़ स्मार्टफोन ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon India और कंपनी के आधिकारिक सैमसंग ऑनलाइन स्टोर पर मिलेंगे। कंपनी बजट गैलेक्सी एम सीरीज स्मार्टफोन को ग्लोबल मार्केट में उतारने से पहले इन्हें भारतीय बाजार में लॉन्च करने वाली है। गैलेक्सी एम सीरीज के अंतर्गत तीन नए स्मार्टफोन को उतारा जाना है, लेकिन कंपनी ने फिलहाल फोन के नाम से पर्दा नहीं उठाया है।
Advertisement

कई लीक रिपोर्ट में कहा जा रहा था कि गैलेक्सी एम सीरीज़ कें अंतर्गत Galaxy M10, M20 और M30 को उतारा जा सकता है। कुछ समय पूर्व गैलेक्सी एम30 स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन AllAboutSamsung द्वारा लीक किए गए थे। लीक हुई जानकारी से पता चला था कि गैलेक्सी एम30 में फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है।

Samsung Galaxy M10 को अमेरिका की सर्टिफिकेशन साइट FCC पर लिस्ट किया जा चुका है। इसमें एंड्रॉयड ओरियो, 6.02 इंच स्क्रीन, एक्सीनॉस 7870 प्रोसेसर, 3 जीबी रैम और 16 जीबी/ 32 जीबी स्टोरेज होने का दावा किया गया है। दूसरी तरफ, Samsung Galaxy M20 वेरिएंट को भी यूएस की एफसीसी वेबसाइट पर लिस्ट किए जाने की खबर है। इसका डाइमेंशन 156.4x74.5x8.8 मिलीमीटर है। यह 6.13 इंच डिस्प्ले की ओर इशारा है। इसमें 5,000 एमएएच की बैटरी होगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  2. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
  3. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  4. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  5. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  6. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  7. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  8. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  9. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  10. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  2. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  3. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  4. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  5. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  6. Realme Buds T500 Pro का Harry Potter Edition हुआ लॉन्च, ANC सपोर्ट के साथ 56 घंटे की बैटरी! जानें कीमत
  7. boAt के ईयरबड्स CREST AI के साथ हुए एडवांस, डेली लाइफ में इन फीचर्स को इस्तेमाल कर पाएंगे यूजर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
  9. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  10. Harry Potter के दीवानों के लिए भारत में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.