Samsung Galaxy J8 की बिक्री 28 जून से होगी शुरू

Samsung ने ट्विटर के ज़रिए भारत में Samsung Galaxy J8 की बिक्री जल्द ही शुरू होने की जानकारी दी। ट्वीट में सैमसंग ने फोन के बैकग्राउंड ब्लर शेप फीचर का भी टीज़र दिया है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 26 जून 2018 13:58 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy J8 की कीमत 18,990 रुपये है
  • इसका सिर्फ एक वेरिएंट है- 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज
  • फोन 18.5:9 सुपर एमोलेड इनफिनिटी डिस्प्ले व एंड्रॉयड 8.0 ओरियो से है लैस

Samsung Galaxy J6 (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Samsung Galaxy J8 को बीते महीने भारत में लॉन्च किया गया था। लॉन्च के वक्त कंपनी ने ऐलान किया था कि इस फोन को 20 जून से उपलब्ध कराया जाएगा। हालांकि, स्मार्टफोन की बिक्री इस तारीख को नहीं शुरू हुई। लेकिन अब कंपनी ने जानकारी दी है कि सैमसंग गैलेक्सी जे8 की बिक्री तीन दिन में शुरू हो जाएगी। इसका मतलब है कि Samsung Galaxy J8 को मार्केट में 28 जून को उपलब्ध करा दिया जाएगा। अहम फीचर की बात करें तो यह स्मार्टफोन 18.5:9 सुपर एमोलेड इनफिनिटी डिस्प्ले और एंड्रॉयड 8.0 ओरियो के साथ आता है। फेस अनलॉक के लिए सपोर्ट मौज़ूद है और इसमें ऑब्जेक्ट व सीन डिटेक्शन जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फीचर दिए गए हैं।

Samsung ने ट्विटर के ज़रिए भारत में Samsung Galaxy J8 की बिक्री जल्द ही शुरू होने की जानकारी दी। ट्वीट में सैमसंग ने फोन के बैकग्राउंड ब्लर शेप फीचर का भी टीज़र दिया है। इस तकनीक की मदद से यूज़र बोकेह इफेक्ट के लिए बैकग्राउंड को ब्लर तो कर ही सकते हैं, साथ में ब्लर किए जाने वाले ऑब्जेक्ट का शेप तय कर सकते हैं। आपके पास हार्ट, बटरफ्लाई, स्टार और म्यूजिक सिंबल में से चुनने का विकल्प होगा।
 

सैमसंग गैलेक्सी जे8 भारत में कीमत

Samsung Galaxy J8 की कीमत 18,990 रुपये है। इसका सिर्फ एक वेरिएंट है- 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज। स्मार्टफोन को ब्लू, ब्लैक और गोल्ड रंग में बेचा जाएगा। यह स्मार्टफोन सैमसंग इंडिया के ई-स्टोर के अलावा अन्य प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगा, जिसके बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है।
 

Samsung Galaxy J8 स्पेसिफिकेशन

सैमसंग गैलेक्सी जे8 में 6 इंच का एचडी+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर पर चलने वाले इस स्मार्टफोन में पॉलीकार्बोनेट डिज़ाइन है। यह डुअल सिम हैंडसेट एंड्रॉयड ओरियो पर चलेगा। इसका सिर्फ एक वेरिएंट है जो 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज है। यूज़र 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर पाएंगे।

Samsung Galaxy J8 डुअल कैमरा सेटअप के साथ आता है। पिछले हिस्से पर प्राइमरी सेंसर 16 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर एफ/1.7 है। सेकेंडरी सेंसर 5 मेगापिक्सल का है, एफ/1.9 अपर्चर वाला। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए एफ/1.9 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। दोनों ही तरफ फ्लैश भी दिए गए हैं। स्मार्टफोन फेसियल रिकग्निशन के साथ आता है।
Advertisement

सैमसंग गैलेक्सी जे8 के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी पोर्ट और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। फोन की बैटरी 3500 एमएएच की है। स्मार्टफोन में चैट ओवर वीडियो फीचर भी दिया गया है। इसकी मदद से यूज़र वीडियो देखते हुए भी व्हाट्सऐप और डिफॉल्ट मैसेजिंग ऐप पर चैट कर सकते हैं।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Great battery life
  • Solid build quality
  • Bad
  • Low-resolution display
  • Lacks essential sensors
  • Slow fingerprint & face recognition
  • Mild focus hunting issues with camera
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.00 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 450

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1440 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  3. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  2. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  3. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  4. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  5. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  6. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  7. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
  8. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  9. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  10. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.