Samsung Galaxy J7+ में हैं दो रियर कैमरे, जानें सारे स्पेसिफिकेशन

सैमसंग ने पिछले महीने ही डुअल रियर कैमरे वाला अपना पहला फ्लैगशिप स्मार्टफोन गैलेक्सी नोट 8 लॉन्च किया था। और अब कंपनी ने दो रियर कैमरे वाला नया डिवाइस गैलेक्सी जे7+ कई लीक के बाद आख़िरकार थाईलैंड में पेश कर दिया है। गैलेक्सी जे सीरीज़ के नए हैंडसेट, सैमसंग गैलेक्सी जे7+ में 13 मेगापिक्सल और 5 मेगापिक्सल के दो सेंसर के साथ डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 4 सितंबर 2017 11:24 IST
सैमसंग ने पिछले महीने ही डुअल रियर कैमरे वाला अपना पहला फ्लैगशिप स्मार्टफोन गैलेक्सी नोट 8 लॉन्च किया था। और अब कंपनी ने दो रियर कैमरे वाला नया डिवाइस गैलेक्सी जे7+ कई लीक के बाद आख़िरकार थाईलैंड में पेश कर दिया है। गैलेक्सी जे सीरीज़ के नए हैंडसेट, Samsung Galaxy J7+ में 13 मेगापिक्सल और 5 मेगापिक्सल के दो सेंसर के साथ डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है।

सैमसंग गैलेक्सी जे7+ की कीमत व उपलब्धता
Advertisement
गैलेक्सी जे7+ की कीमत थाईलैंड में 12,900 बाट (करीब 24,800 रुपये) रखी गई है। और यह स्मार्टफोन कंपनी के स्टोर और साइट पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। फोन 15 सितंबर से बाज़ार में उपलब्ध होगा। हालांकि फोन की उपलब्धता की जानकारी अभी कंपनी द्वारा नहीं दी गई है। यह स्मार्टफोन पिंक, गोल्ड व ब्लैक कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा।

सैमसंग गैलेक्सी जे7+ के स्पेसिफिकेशन
Advertisement
गैलेक्सी जे7+ में एक 5.5 इंच फुलएचडी सुपर एमोलेड (1080x1920 पिक्सल्स) डिस्प्ले दिया गया है। फोन में एक एल्युमिनियम बॉडी दी गई है। इस स्मार्टफोन में 2.4 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी20 प्रोसेसर है। इस फोन में 4 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। स्मार्टफोन एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलता है।

बात करें फोन की सबसे अहम ख़ासियत डुअल कैमरा सेटअप की तो, गैलेक्सी जे7+ में अपर्चर एफ/1.7 और फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का सेंसर जबकि दूसरा सेंसर अपर्चर/1.9 के साथ 5 मेगापिक्सल का है। वहीं सेल्फी लेने और वीडियो चैट करन के लिए अपर्चर एफ/1.9 के साथ 16 मेगापिक्सल का कैमर दिया गया है। स्मार्टफोन के होम बटन में फिंगरप्रिंट सेंसर है।
Advertisement

गैलेक्सी जे7+ में सैमसंग जे7 प्रो और जे7 (2017) की तुलना में कम क्षमता वाली 3000 एमएएच की बैटरी दी गई है। जबकि पिछले दोनों फोन में 3600 एमएएच की बैटरी दी गई थी। फोन का डाइमेंशन 152.4x74.7x7.9 मिलीमीटर है। स्मार्टफोन डुअल सिम, मल्टी विंडो सपोर्ट करता है।  इसके साथ ही इसमें ऑलवेज़-ऑन डिस्प्ले, डुअल मैसेंजर, बिक्सबी होम, फेस डिटेक्शन और सिक्योर फोल्डर जैसे फ़ीचर हैं। फोन में वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और 4जी एलटीई जैसे कनेक्टिविटी फ़ीचर हैं।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी20

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Plus लॉन्च हुआ 200MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP64 रेटिंग!
  2. Vivo ला रही Vivo V80 सीरीज का नया फोन, होगी 90W फास्ट चार्जिंग!
  3. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  2. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  3. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  4. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  5. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  6. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  7. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  8. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
  9. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें कीमत
  10. GPT-6 Astra: OpenAI का सबसे इंटेलिजेंट AI मॉडल लॉन्च, इंसानों की तरह सोचकर कंप्यूटर पर करता है काम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.