Samsung Galaxy J5 Prime (2017) के स्पेसिफिकेशन का चला पता

गैलेक्सी जे5 प्राइम (2016) को लॉन्च हुए एक साल से ज़्यादा हो चुका है। और अब सैमसंग इसी महीने अपने गैलेक्सी जे5 प्राइम (2017) को लॉन्च करने की तैयारी में है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 6 दिसंबर 2017 10:38 IST
गैलेक्सी जे5 प्राइम (2016) को लॉन्च हुए एक साल से ज़्यादा हो चुका है। और अब सैमसंग इसी महीने अपने गैलेक्सी जे5 प्राइम (2017) को लॉन्च करने की तैयारी में है। स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन लीक हुए हैं जिससे डिवाइस को जल्द लॉन्च किए जाने के संकेत मिलते हैं। इससे पहले हैंडसेट को अमेरिका की एफसीसी के अलावा बेंचमार्क साइट पर देखा गया था।

सैमसंग गैलेक्सी जे5 प्राइम (2017) की लीक स्पेसिफिकेशन शीट को HowTechHack ने साझा किया है। इससे आने वाले स्मार्टफोन के अधिकतर स्पेसिफिकेशन का खुलासा होता है। शीट के मुताबिक, सैमसंग गैलेक्सी जे5 प्राइम (2017) में सैमसंग एक्सीनॉस 7570 प्रोसेसर होगा। इसमें ग्राफिक्स के लिए माली-टी720 जीपीयू, 3 जीबी रैम, 16 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज होगी। इसके अलावा माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट भी दिया जाएगा।

ख़बर है कि Galaxy J5 Prime (2017) में 12 मेगापिक्सल का रियर सेंसर दिया जाएगा। इसके अलावा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट सेंसर होगा। स्मार्टफोन में एक 5 इंच एचडी एलसीडी डिस्प्ले दिया जा सकता है। सैमसंग द्वारा कम कीमत रखने के चलते एमोलेड पैनल नहीं दिए जाने की उम्मीद है। इसके अलावा नए गैलेक्सी जे5 प्राइम में आगे की तरफ़ एक फिंगरप्रिंट सेंसर होगा। फोन एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा के साथ आएगा। फोन को पावर देने के लिए 2500 एमएएच की बैटरी होगी।

ओरिजिनल गैलेक्सी जे5 प्राइम को भारतीय मार्केट में 14,790 रुपये की कीमत में पेश किया गया था। हैंडसेट में लॉन्च के समय 16 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज थी। लेकिन बाद में 14,900 रुपये की कीमत में कंपनी ने एक 32 जीबी वेरिएंट भी लॉन्च किया। फोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो के साथ आया था लेकिन पिछले महीने ही इसे एंड्रॉयड नूगा अपडेट मिला।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Galaxy J5 2016, Galaxy J5 smartphone

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  3. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  2. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  3. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  5. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  6. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  7. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  8. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  9. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  10. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.