सैमसंग गैलेक्सी जे5 (2015), गैलेक्सी जे7 (2016) के बारे में नई जानकारी आई सामने

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 8 फरवरी 2016 11:23 IST
अभी तक लॉन्च नहीं किए गए सैमसंग गैलेक्सी जे5 (2016) और गैलेक्सी जे7 (2016) को लेकर नई जानकारी सामने आई है। ख़बर है कि इन दोनों हैंडसेट को ब्लूटूथ एसआईजी सर्टिफिकेशन मिल गया है। सर्टिफिकेशन के कागज़ातों से इन हैंडसेट के मॉडल नंबर और ब्लूटूथ वर्ज़न का ही पता चल पाया है।

एसआईजी सर्टिफिकेशन के कागज़ातों के मुताबिक, सैमसंग गैलेक्सी जे5 (2016) को SM-J5108 का कोडनेम दिया गया है जबकि गैलेक्सी जे7 (2016) को SM-J7108 मॉडल नंबर। दोनों ही हैंडसेट में ब्लूटूथ वी4.1 फ़ीचर होंगे। इसकी जानकारी सबसे पहले जीएसएमएरिना ने दी।
Advertisement

इस महीने की शुरुआत में सैमसंग गैलेक्सी जे7 (2016) को बेंचमार्क साइट पर लिस्ट किया गया था। इसके मुताबिक, सैमसंग गैलेक्सी जे7 (2016) स्मार्टफोन एंड्रॉयड 6.0.1 मार्शमैलो पर चलेगा। इसमें 1.7 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर कॉरटेक्स ए53 प्रोसेसर के साथ 2 जीबी का रैम है। बेंचमार्क साइट पर एक्सीनॉस 7870 प्रोसेसर को लिस्ट किया गया है।

जीएफएक्सबेंच वेबसाइट से पता चला है कि गैलेक्सी जे7 (2016) में 5.5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले है। इसमें ग्राफिक्स के लिए माली-टी830 जीपीयू इंटिग्रेटेड है और इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है। इसमें से यूज़र के लिए सिर्फ 11 जीबी उपलब्ध होंगे। हैंडसेट को 12 मेगापिक्सल के ऑटोफोकस रियर कैमरे और 5 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे के साथ लिस्ट किया गया है। दोनों ही कैमरे से फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन के वीडियो रिकॉर्ड किए जा सकते हैं। अन्य फ़ीचर में एक्सेलेरोमीटर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, ब्लूटूथ, वाई-फाई, एनएफसी और जीपीएस शामिल हैं।
Advertisement

वहीं, सैमसंग गैलेक्सी जे5 (2016) को जीएफएक्सबेंच की साइट पर लिस्ट किया गया था। इसके मुताबिक, सैमसंग गैलेक्सी जे5 (2016) आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 5.1.1 लॉलीपॉप पर चलेगा। इसमें 5.2 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले है। इसमें गेस्चर सपोर्ट भी मौजूद हैं। स्मार्टफोन में 1.2 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 410 चिपसेट, एड्रेनो 306 जीपीयू और 2 जीबी रैम का इस्तेमाल किया गया है।
Advertisement

सैमसंग गैलेक्सी जे5 (2016) की इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसमें सिर्फ 11 जीबी यूज़र के लिए उपलब्ध होंगे। लिस्टिंग में 12 मेगापिक्सल के ऑटोफोकस रियर कैमरा और 4.7 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरा का ज़िक्र है। कैमरे से आप फुल-एचडी रिज़ॉल्यूशन के वीडियो रिकॉर्ड कर पाएंगे। स्मार्टफोन में एक्सेलेरोमीटर, ब्लूटूथ, जीपीएस, लाइट सेंसर, एनएफसी, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और वाई-फाई कनेक्टिविटी फ़ीचर हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  2. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  3. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  4. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  5. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  6. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  7. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  8. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  9. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  10. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.