सैमसंग गैलेक्सी जे2 प्रो स्मार्टफोन लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

विज्ञापन
संदीप कुमार सिन्हा, अपडेटेड: 25 जुलाई 2016 17:19 IST
ख़ास बातें
  • सैमसंग गैलेक्सी जे2 प्रो में है अनोखा स्मार्ट ग्लो फ़ीचर
  • गैलेक्सी जे2 (2016) का ज्यादा रैम और स्टोरेज वाला वेरिएंट है यह फोन
  • सैमसंग गैलेक्सी जे2 प्रो 26 जुलाई से 9,890 रुपये में मिलेगा
दक्षिण कोरिया की इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी सैमसं गने भारत में अपनी गैलेक्सी जे सीरीज का नया हैंडसेट जे2 प्रो लॉन्च किया है। सैमसंग गैलेक्सी जे2 प्रो स्मार्टफोन एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट स्नैपडील पर 26 जुलाई से 9,890 रुपये में मिलेगा।

कंपनी ने बताया है कि गैलेक्सी जे2 प्रो हैंडसेट हाल ही में लॉन्च किए गए सैमसंग गैलेक्सी जे2 (2016) का वेरिएंट है। नया फोन 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज के साथ आता है, जबकि गैलेक्सी जे2 (2016) में 1.5 जीबी रैम और 8 जीबी स्टोरेज दिए गए हैं। सैमसंग गैलेक्सी जे2 प्रो में भी स्मार्ट ग्लो और टर्बो स्पीड फ़ीचर दिए गए हैं।
Advertisement

आपको बता दें कि स्मार्ट ग्लो फ़ीचर सैमसंग द्वारा बनाया गया नए किस्म का एलईडी नोटिफिकेशन सिस्टम है। इसकी मदद से रियर कैमरे के किनारे पर बने रिंग को ज़रूरत के लिहाज से किसी भी ऐप या कॉन्टेक्ट के लिए कस्टमाइज करना संभव होगा। अलग-अलग रंग में चार अलर्ट सेट किए जा सकते हैं। यह यूज़र को बैटरी, इंटरनल मैमोरी और मोबाइल डेटा कम होने पर अलर्ट भी करेगा। कंपनी ने बताया है कि टर्बो स्पीड टेक्नोलॉजी डिवाइस की परफॉर्मेंस और बेहतर करने का काम करेगी।

इनबिल्ट स्टोरेज और रैम के अलावा सैमसंग गैलेक्सी जे2 प्रो के बाकी सारे स्पेसिफिकेशन गैलेक्सी जे2 (2016) वाले ही हैं।
Advertisement

सैमसंग गैलेक्सी जे2 प्रो में 5 इंच का एचडी (1280 x 720 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। इसमें 1.5 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर स्प्रेडट्रम एससी8830 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। ग्राफिक्स के लिए माली-400एमपी2 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलने वाले इस हैंडसेट में ज़रूरत पड़ने पर यूज़र 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर पाएंगे।
Advertisement

सैमसंग गैलेक्सी जे2 प्रो में एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का ऑटो फोकस रियर कैमरा दिया गया है। रियर कैमरे में एफ/2.2 अपर्चर वाला लेंस है। सेल्फी के दीवानों के लिए मौजूद है 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा।

4जी एलटीई को सपोर्ट करने वाले इस स्मार्टफोन के कनेक्टिविटी फ़ीचर में वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.1, जीपीएस, 3.5 एमएम ऑडियो जैक और एफएम रेडियो शामिल हैं। हैंडसेट को पावर देने का काम करेगी 2600 एमएएच की बैटरी। इसका डाइमेंशन 142.4 X 71.1 X 8.0 मिलीमीटर है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  3. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  4. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  5. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  6. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  7. चार्जर की टेंशन खत्म! Amazfit की नई स्मार्टवॉच धूप से होगी चार्ज, 25 दिन चलेगी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  2. चार्जर की टेंशन खत्म! Amazfit की नई स्मार्टवॉच धूप से होगी चार्ज, 25 दिन चलेगी
  3. Viture Vonder Smart Glasses लॉन्च, AI से आवाज को यादों में करेगा कन्वर्ट, जानें और क्या है खास
  4. OnePlus N6 Lite vs Tecno Spark Go 3 Pro vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा है बेस्ट
  5. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  6. Beats 360 हेडफोन भारत में लॉन्च: कस्टम कुशन से हर बार बदलें लुक, जानें कीमत
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  8. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  9. फिटिंग का झंझट खत्म! किचन शेल्फ के ऊपर आ जाएगा Xiaomi का नया Dishwasher, AI करेगा बर्तन धोने में मदद
  10. Oppo ने लॉन्च किए Enco X4 ईयरबड्स; 99.8% शोर होगा गायब, 20+ भाषाओं में करेंगे लाइव ट्रांसलेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.