सैमसंग गैलेक्सी जे5 प्राइम (2017), गैलेक्सी जे2 (2018) के स्पेसिफिकेशन लीक

हाल के दिनों में सैमसंग की कमाई बढ़ाने में मिडरेंज और एंट्री लेवल के स्मार्टफोन का अहम योगदान रहा है। ऐसा लगता है कि कंपनी भी अपना ध्यान इन प्राइस सेगमेंट पर ही केंद्रित कर रही है। दरअसल, सैमसंग के सैमसंग गैलेक्सी जे2 (2018) और सैमसंग गैलेक्सी जे5 प्राइम (2017) के स्मार्टफोन के बारे में जानकारी सामने आई है। दोनों ही नए सैमसंग स्मार्टफोन को बेंचमार्क साइट पर लिस्ट किया गया है।

विज्ञापन
संदीप कुमार सिन्हा, अपडेटेड: 17 नवंबर 2017 13:24 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy J2 Pro (2018) गीकबेंच वेबसाइट पर लिस्ट किया गया
  • सैमसंग गैलेक्सी जे5 प्राइम (2017) जीएफएक्स बेंचमार्क साइट पर लिस्ट
  • लिस्टिंग से इन दोनों ही स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन सार्वजनिक हो गए हैं
हाल के दिनों में सैमसंग की कमाई बढ़ाने में मिडरेंज और एंट्री लेवल के स्मार्टफोन का अहम योगदान रहा है। ऐसा लगता है कि कंपनी भी अपना ध्यान इन प्राइस सेगमेंट पर ही केंद्रित कर रही है। दरअसल, सैमसंग के सैमसंग गैलेक्सी जे2 (2018) और सैमसंग गैलेक्सी जे5 प्राइम (2017) के स्मार्टफोन के बारे में जानकारी सामने आई है। दोनों ही नए सैमसंग स्मार्टफोन को बेंचमार्क साइट पर लिस्ट किया गया है। यह जानकारी जीएसएमअरिना ने दी।

Samsung Galaxy J2 Pro (2018) स्मार्टफोन को SM-J250F मॉडल नंबर के साथ गीकबेंच वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। वहीं, सैमसंग गैलेक्सी जे5 प्राइम (2017) को मॉडल नंबर G571 के साथ जीएफएक्स बेंचमार्क साइट पर लिस्ट किया गया है। लिस्टिंग से इन दोनों ही स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन सार्वजनिक हो गए हैं।

शुरुआत सैमसंग गैलेक्सी जे5 प्राइम (2017) के बारे में मिली जानकारी से करते हैं। GFX बेंचमार्क लिस्टिंग के मुताबिक, Samsung Galaxy J5 Prime (2017) में 4.8 इंच का डिस्प्ले है जिसका रिज़ॉल्यूशन 1280x720 पिक्सल है। यह सैमसंग के अपने एक्सीनॉस 7570 प्रोसेसर, 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा। फोन में एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा होने की बात तो सामने आई है लेकिन बैटरी के बारे में कोई ज़िक्र नहीं है।

लिस्टिंग के मुताबिक, सैमसंग के इस फोन में 12 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा है। वहीं, फ्रंट पैनल पर 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। लिस्टिंग से यह भी पता चलता है कि डिवाइस में ब्लूटूथ, जीपीएस और ब्लूटूथ के लिए सपोर्ट मौजूद है। इस फोन में एक्सेलेरोमीटर और जायरोस्कोप भी है।
Advertisement

गीकबेंच लिस्टिंग के मुताबिक, Samsung Galaxy J2 Pro (2018) में 2 जीबी रैम और 1.4 गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला स्नपैड्रैगन 430 प्रोसेसर है। हैंडसेट एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा। इस फोन कंपनी की दक्षिण अफ्रीकी सपोर्ट वेबसाइट पर भी लिस्ट किया गया था। इससे फोन में डुअल सिम सपोर्ट होने के बारे में पता चला था। अब तक मिली हुई जानकारियां तो यही इशारा करती हैं कि सैमसंग गैलेक्सी जे2 प्रो (2018) बजट रेंज का फोन होगा।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  3. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  2. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  3. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  5. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  6. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  7. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  8. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  9. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  10. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.