सैमसंग गैलेक्सी जे1 (2016) स्मार्टफोन को लॉन्च किए जाने की ख़बर

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 13 जनवरी 2016 17:36 IST
सैमसंग गैलेक्सी जे1 (2016) स्मार्टफोन पिछले कुछ हफ्तों से लीक और दावों की वजह से सुर्खियों का हिस्सा रहा है। अब ऐसा लगता है कि दक्षिण कोरिया की टेक्नोलॉजी कंपनी सैमसंग ने अपने इस स्मार्टफोन को चुपचाप दुबई में लॉन्च कर दिया है।

यह स्मार्टफोन दुबई स्थित जंबो इलेक्ट्रॉनिक्स के शोरूम में करीब रुपये में बिक रहा है। यह बात एक यूज़र द्वारा इंटरनेट पर शेयर की गई तस्वीर से सामने आई। वैसे हैंडसेट को अभी तक रिटलेर की वेबसाइट या कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट नहीं किया गया है।

तस्वीर के आधार पर कहा जा सकता है कि सैमसंग गैलेक्सी जे1 2016 एंड्रॉयड 5.1.1 लॉलीपॉप पर चलेगा। इसमें 4.5 इंच का डब्ल्यूवीजीए (800x480 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। इसमें 1.3 गीगाहर्ट्ज़ प्रोसेसर के साथ 1 जीबी का रैम दिया गया है। इंटरनेट पर साझा की गई तस्वीर में 8 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज, 5 मेगापिक्सल के रियर, 2 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे और 2050 एमएएच की बैटरी होने की भी जानकारी दी गई है।
 

याद दिला दें कि एंड्रॉयड 4.4.4 किटकैट पर चलने वाला सैमसंग गैलेक्सी जे1 में डुअल-कोर 1.2 गीगाहर्ट्ज़ प्रोसेसर और 512 एमबी रैम के साथ आता है। कैमरा सेटअप में कोई बदलाव नहीं है। गैलेक्सी जे1 भी 5 मेगापिक्सल का रियर और 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। भले ही कंपनी ने इस हैंडसेट को आधिकारिक तौर पर नहीं लॉन्च किया है, लेकिन रिटेल स्टोर में इसकी उपलब्धता को देखते हुए इसे जल्द ही मार्केट में पेश किए जाने की उम्मीद की जा सकती है।
Advertisement

कयासों और दावों की बढ़ती तादाद के आधार पर यह भी कहा जा सकता है कि सैमसंग अपने गैलेक्सी एस7 स्मार्टफोन को भी जल्द ही लॉन्च करेगी. यह स्मार्टफोन हाल ही बेंचमार्क साइट पर लिस्ट किया गया था जिससे इसमें 5.1 इंच का क्यूएचडी डिस्प्ले, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर, एड्रेनो 530 जीपीयू, 3 जीबी रैम और 64 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज होने का पता चला।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lenovo लाई गेमिंग टैबलेट, 24GB रैम, 165Hz OLED पैनल, जानें कीमत और फीचर्स
  2. Redmi 17C 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lenovo लाई गेमिंग टैबलेट, 24GB रैम, 165Hz OLED पैनल, जानें कीमत और फीचर्स
  2. Oppo A7 Pro 5G में मिल सकती है 8,000mAh की बैटरी
  3. Lenovo ने लॉन्च किए LOQ Essential लैपटॉप, 60Wh की बैटरी, जानें कैसे हैं फीचर्स
  4. WhatsApp पर अनजान कॉल्स नहीं करेंगी परेशान? Passkeys से अकाउंट होगा सिक्योर, लॉन्च हुए 3 नए फीचर्स
  5. ₹2 हजार में ANC वाले TWS ईयरबड्स! CMF Buds Neo की आज से सेल शुरू, यहां पढ़ें स्पेसिफिकेशन्स
  6. BGMI Redeem Codes: आ गए 50 नए कोड, फ्री मिलेगा प्रीमियम Suave Master Set, खत्म होने से पहले कर लें रिडीम
  7. 25 लाख युवाओं को मिल रहा है फ्री टैबलेट, इस राज्य में शुरू हुई नई स्कीम
  8. तीन बार फोल्ड होने वाला Huawei Mate XT 2 होने जा रहा 7 सितंबर को लॉन्च, मिलेंगे 4 कलर्स!
  9. Realme P4s 5G हुआ 50MP AI कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  10. बच्चों को स्मार्टफोन देने से पहले दो बार सोच लें! पढ़ाई-लिखाई में आ सकती है दिक्कत- स्टडी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.