Samsung Galaxy Feel में है 16 मेगापिक्सल कैमरा और 3 जीबी रैम

गैलेक्सी एस8 के तूफानी लॉन्च के बाद Samsung ने एक औसत स्मार्टफोन गैलेक्सी फील पेश किया है। यह डिवाइस जापान में लॉन्च किया गया है जहां इसकी बिक्री जल्द ही शुरू होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 26 मई 2017 19:29 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy Feel की कीमत के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है
  • Samsung Galaxy Feel स्मार्टफोन में एंड्रॉयड 7.0 नूगा सॉफ्टवेयर है
  • सेल्फी और वीडियो चैटिंग के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है
गैलेक्सी एस8 के तूफानी लॉन्च के बाद Samsung ने एक औसत स्मार्टफोन गैलेक्सी फील पेश किया है। यह डिवाइस जापान में लॉन्च किया गया है जहां इसकी बिक्री जल्द ही शुरू होने की उम्मीद है। Samsung Galaxy Feel की कीमत के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है। सैमसंग गैलेक्सी फील को व्हाइट, पिंक और ब्लैक कलर में उपलब्ध कराया गया है।

सैमसंग गैलेक्सी फील में फिंगरप्रिंट सेंसर फ्रंट पैनल पर होम बटन में इंटिग्रेटेड है। इसमें ग्लास बैक के साथ मेटल वाले किनारे दिए गए हैं। वॉल्यूम बटन बायें किनारे पर हैं और पावर बटन दायें किनारे पर। इसमें यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के साथ 3.5 एमएम ऑडियो जैक है और दोनों को निचले हिस्से पर जगह मिली है।
Advertisement

प्री-बुकिंग लिस्टिंग के कारण इस हैंडसेट के सभी स्पेसिफिकेशन सार्वजनिक हो गए हैं। Samsung Galaxy Feel स्मार्टफोन में एंड्रॉयड 7.0 नूगा सॉफ्टवेयर है। इसमें 4.7 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) सुपर एमोलेड स्क्रीन है। 1.6 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 3 जीबी रैम दिए गए हैं।

कैमरे की बात करें तो इसमें 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। सेल्फी और वीडियो चैटिंग के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है। स्मार्टफोन के कनेक्टिविटी फ़ीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन, एनएफसी और ब्लूटूथ वर्ज़न 4.2 शामिल हैं।
Advertisement

सैमसंग गैलेक्सी फील का डाइमेंशन 138x67x8.3 मिलीमीटर है और वज़न 149 ग्राम। इसमें पानी-धूल से बचाव की क्षमता है और इसे IP6X रेटिंग मिली है। बैटरी 3000 एमएएच की है जिसके बारे में 170 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम देने का दावा किया गया है। बैटरी क्विक चार्जिंग को भी सपोर्ट करेगा। कंपनी का दावा है कि फोन 110 घंटे में शून्य से 100 फीसदी चार्ज हो जाएगी।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

4.70 इंच

प्रोसेसर

1.6 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  2. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  3. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  4. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  5. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  6. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  7. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  8. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  9. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  10. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.