Samsung ने हाल ही में भारतीय बाजार में अपना नया किफायती स्मार्टफोन Samsung Galaxy F70 5G लॉन्च कर दिया है, जिसका मुकाबला Redmi 17C 5G और OnePlus N6 से हो सकता है।
Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G vs OnePlus N6
Photo Credit: Samsung/Xiaomi/OnePlus
Samsung ने हाल ही में भारतीय बाजार में अपना नया किफायती स्मार्टफोन Samsung Galaxy F70 5G लॉन्च कर दिया है। कीमत के लिहाज से इस फोन का मुकाबला Redmi 17C 5G और OnePlus N6 से हो सकता है। आज हम इन तीनों स्मार्टफोन्स के स्पेसिफिकेशंस के बीच तुलना कर रहे हैं, जिससे आप यह अंदाजा लगा पाएंगे कि Samsung Galaxy F70 5G, Redmi 17C 5G और OnePlus N6 में से कौन सा फोन खरीदने के लिए बेहतर विकल्प साबित हो सकता है।
कीमत और स्टोरेज
Samsung Galaxy F70 5G का 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट ₹19,999 और 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट ₹22,999 में लॉन्च किया गया है।
वहीं Redmi 17C 5G के 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹20,999 और 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹22,999 है।
और OnePlus N6 का 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट ₹23,499 और 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट ₹24,999 में लिस्ट किया गया है।
डिस्प्ले कितनी है अलग
Samsung Galaxy F70 5G में 6.7 इंच की सुपर AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1080×2340 पिक्सल, 90Hz रिफ्रेश रेट, 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो और 385 PPI पिक्सल डेंसिटी है।
वहीं OnePlus N6 में 1570x720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.75 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है। इस 120Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 1200 निट्स तक है।
हालांकि, Redmi 17C 5G में 6.9 इंच की बड़ी डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 1600×720 पिक्सल है। इसमें 120Hz का अडैप्टिव रिफ्रेश रेट मिलता है और ब्राइटनेस 810 निट्स तक है।
प्रोसेसर और ऑपरेटिंग सिस्टम
Samsung Galaxy F70 5G में कंपनी का इन हाउस Exynos 1330 चिपसेट दिया गया है। वहीं यह फोन Android 17 पर बेस्ड One UI 9.5 के साथ आता है।
Redmi 17C 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 5G प्रोसेसर मिलता है। यह फोन एंड्रॉयड पर बेस्ड Xiaomi HyperOS ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है।
जबकि OnePlus N6 में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6360 एपेक्स प्रोसेसर है और यह फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड OxygenOS 16 पर काम करता है।
कैमरा सेटअप
Samsung Galaxy F70 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/2.2 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.0 अपर्चर 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
Redmi 17C 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का एआई ड्यूल कैमरा है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।
OnePlus N6 के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का सिंगल प्राइमरी कैमरा आता है। सेल्फी के लिए इसमें भी f/2.0 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
बैटरी बैकअप
Samsung Galaxy F70 5G में 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी दी गई है।
वहीं Redmi 17C 5G में 6,000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है जो कि 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
इन तीनों में सबसे बड़ी 8000mAh की बैटरी OnePlus N6 में दी गई है जो कि 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी