Samsung Galaxy F62 भारत में 25,000 रुपये से कम की कीमत में हो सकता है लॉन्च

सैमसंग गैलेक्सी एफ62 कथित रूप से BIS वेबसाइट पर इसी मॉडल नंबर के साथ लिस्ट हुआ था। यदि यह खबर सही साबित होती है कि संभावना है कि गैलेक्सी एफ62 फोन में एक्सिनोस 9825 प्रोसेसर, 6 जीबी रैम और एंड्रॉयड 11 आउट-ऑफ-द-बॉक्स दिया जा सकता है।

विज्ञापन
सौरभ कुलेश, अपडेटेड: 3 फरवरी 2021 18:38 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy F62 का कथित मॉडल नंबर SM-E625F_DS है
  • सैमसंग गैलेक्सी एफ62 में फ्लैगशिप स्तर का अनुभव प्राप्त हो सकता है
  • फोन सैमसंग इंडिया की वेबसाइट के सपोर्ट पेज पर भी लिस्ट हो चुका है

Samsung Galaxy F62 फोन अन्य मार्केट में Galaxy E62 के नाम से जाना जा सकता है

Samsung Galaxy F62 स्मार्टफोन की कीमत भारत में 25,000 रुपये से कम हो सकती है, जिसकी जानकारी टिप्सटर द्वारा साझा की गई है। दक्षिण कोरियाई टेक कंपनी ने कथित रूप से F सीरीज़ स्मार्टफोन लॉन्च की तैयारी कर रही है। टिप्सटर का दावा है कि यह स्मार्टफोन दमदार एक्सिनोस प्रोसेसर से लैस होगा। रिपोर्ट यह भी बताती है कि फोन कई सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर लिस्ट हो चुका है, जिसमें ब्यूरो ऑफ इंडिया स्टैंडर्ड (BIS) और ब्लूटूथ एसआईजी शामिल है। यह स्मार्टफोन कथित रूप से Samsung India सपोर्ट पेज पर भी लिस्ट किया जा चुका है। अफवाहें यह भी बताती है कि यह फोन अन्य मार्केट में Galaxy E62 के नाम से जाना जा सकता है।

टिप्सटर मुकुल शर्मा के ट्वीट के मुताबिक Samsung इन दिनों F सीरीज़ स्मार्टफोन लॉन्च की तैयारी कर रही है, जो कि Samsung Galaxy F62 स्मार्टफोन हो सकता है। अपने ट्वीट में टिप्सटर ने कहा कि यह फोन उस प्रोसेसर से लैस होगा, जिसका गीकबेंच पर मल्टी-कोर स्कोर 2401 है। मुकुल शर्मा ने यह भी दावा किया कि यह स्मार्टफोन मार्केट का #FullOnSpeedy हैंडसेट होगा और इसमें फ्लैगशिप-स्तर का अनुभव प्रदान किया जाएगा। अंत में इस पोस्ट में यह भी कहा गया है कि इसकी कीमत भारत में 25,000 रुपये से कम होगी।

जैसे कि हमने बताया सैमसंग गैलेक्सी एफ62 स्मार्टफोन कथित रूप से ब्लूटूथ एसआईजी साइट पर लिस्ट हो चुका है, जहां इसका नंबर SM-E625F_DS के साथ लिस्ट है। साइट पर ब्लूटूथ 5.0 सपोर्ट की जानकारी मिली है। यह फोन सैमसंग इंडिया की वेबसाइट के सपोर्ट पेज पर भी लिस्ट हुआ था। वहीं कथित लीक हुए तस्वीरों में फोन का वर्गाकार रियर कैमरा मॉड्यूल देखने को मिला था।

सैमसंग गैलेक्सी एफ62 कथित रूप से BIS वेबसाइट पर इसी मॉडल नंबर के साथ लिस्ट हुआ था। यदि यह खबर सही साबित होती है कि संभावना है कि गैलेक्सी एफ62 फोन में एक्सिनोस 9825 प्रोसेसर, 6 जीबी रैम और एंड्रॉयड 11 आउट-ऑफ-द-बॉक्स दिया जा सकता है। खबरें, तो यह भी है कि सैमसंग ने इस फोन का प्रोडक्शन ग्रेटर नोएडा की फैक्टरी में करना शुरू भी कर दिया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  2. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  2. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  3. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  4. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  5. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  6. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  7. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  8. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  9. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.