Samsung Galaxy F55 5G भारत में 12GB रैम, 5000mAh बैटरी के साथ 17 मई को होगा लॉन्च, जानें सबकुछ

अगर फोन Galaxy C55 का रिब्रांडेड वर्जन ही है तो स्पेसिफिकेशंस भी लगभग समान हो सकते हैं।

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 10 मई 2024 11:01 IST
ख़ास बातें
  • खबर है कि फोन Galaxy C55 का रिब्रांडेड वर्जन होगा।
  • Galaxy F55 5G में Snapdragon 7 Gen 1 SoC मिल सकता है।
  • फोन की सेल Flipkart पर होगी।

Samsung Galaxy F55 5G भारत में 17 मई को लॉन्च होने के लिए तैयार है।

Photo Credit: Samsung

Samsung ने आखिरकार Galaxy F55 5G का भारत में लॉन्च कंफर्म कर दिया है। कंपनी ने लॉन्च डेट निर्धारित कर दी है। यह फोन Flipkart से खरीदा जा सकेगा। अधिकारिक रूप से फोन 17 मई को लॉन्च होने वाला है। खबर है कि फोन Galaxy C55 का रिब्रांडेड वर्जन होगा जिसे कंपनी ने पिछले महीने चीन में पेश किया था। Galaxy F55 5G में Snapdragon 7 Gen 1 SoC के साथ 5,000mAh की बड़ी बैटरी और 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग मिलने की बात कही गई है। 

Samsung Galaxy F55 5G भारत में 17 मई को लॉन्च होने के लिए तैयार है। फोन दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। कंपनी की ओर से पुष्टि कर दी गई है कि फोन की कीमत भारत में 30 हजार रुपये से कम ही रहेगी। फोन की सेल Flipkart पर होगी। इसके अलावा इसे Samsung.com से भी खरीदा जा सकेगा। Flipkart पर फोन के लिए लैंडिंग पेज लाइव हो चुका है। फोन Apricot Crush और Raisin Black कलर वेरिएंट्स में पेश किया जाएगा। इसमें वेगन लैदर फिनिश देखने को मिलेगी। 

फोन की कीमत के बारे में हालिया लीक में सामने आया था कि इसका बेस वेरिएंट 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ रिलीज होगा जिसकी कीमत 26,999 रुपये होगी। जबकि 256 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 29,999 रुपये होगी। वहीं फोन का 12 जीबी रैम, और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 32,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। 

अगर फोन Galaxy C55 का रिब्रांडेड वर्जन ही है तो स्पेसिफिकेशंस भी लगभग समान हो सकते हैं। Galaxy C55 में 6.7 इंच का FHD+ डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 1,080x2,400 पिक्सल रिजॉल्यूशन है। फोन में कंपनी ने Super AMOLED डिस्प्ले दिया है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। फोन Snapdragon 7 Gen 1 SoC से लैस है। इसमें रियर में तीन कैमरा वाला सेटअप है। मेन कैमरा 50 मेगापिक्सल का है। फोन में 50 मेगापिक्सल का ही सेल्फी शूटर दिया गया है। इसमें 5000mAh की बैटरी है जिसके साथ 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है। 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 Gen 1

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Bitcoin में भारी गिरावट, 75,000 डॉलर से कम हुआ प्राइस
  2. Samsung Galaxy F70 सीरीज आज होगी पेश, युवाओं के लिए खास होगा कैमरा, कीमत 15 हजार रुपये से कम
  3. नए Aadhaar ऐप में कैसे करें रजिस्ट्रेशन, ये है स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया
  4. Apple की बड़ी कामयाबी, दुनिया भर में कंपनी के iPhones सहित 2.5 अरब एक्टिव डिवाइसेज
  5. Starlink फोन आ रहा है, Elon Musk ने किया खुलासा कैसे होगा आईफोन और एंड्रॉयड से अलग
  6. Oppo A6i+ 5G और Oppo A6v 5G बजट फोन हुए लॉन्च, इनमें है 120Hz डिस्प्ले और बड़ी बैटरी, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo A6i+ 5G और Oppo A6v 5G बजट फोन हुए लॉन्च, इनमें है 120Hz डिस्प्ले और बड़ी बैटरी, जानें कीमत
  2. iQOO 15R के भारत में लॉन्च से पहले कीमत का खुलासा, 7,600mAh बैटरी और स्लिम डिजाइन के साथ आएगा फोन!
  3. Oppo K14x जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी
  4. Bitcoin में भारी गिरावट, 75,000 डॉलर से कम हुआ प्राइस
  5. नए Aadhaar ऐप में कैसे करें रजिस्ट्रेशन, ये है स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया
  6. Redmi Note 15 Pro 5G vs Vivo V60e vs Realme 15 Pro 5G: जानें कौन सा फोन है बेहतर?
  7. iQOO 15 Ultra में मिलेगा 50 मेगापिक्सल Sony पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा, इस सप्ताह होगा लॉन्च
  8. Amazon World Cup Sale: स्मार्ट टीवी और प्रोजेक्टर पर मिल रहा 65% डिस्काउंट
  9. सस्ते होने वाले हैं स्मार्टफोन? जानें क्या कहता है निर्मला सीतारमण का 2026 बजट
  10. फोन के कैमरा से कैसे क्लिक करें बेहतर क्वालिटी में फोटो, ये है तरीका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.