Samsung Galaxy F41 भारत में 6,000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

भारत में Samsung Galaxy F41 के 6 जीबी + 64 जीबी मॉडल की कीमत 16,999 रुपये है। फोन के 6 जीबी + 128 जीबी मॉडल को 17,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 8 अक्टूबर 2020 19:13 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy F41 भारत में हुआ लॉन्च
  • Exynos 9611 चिपसेट और 6,000mAh की बड़ी बैटरी से है लैस
  • भारत में 16,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ 16 अक्टूबर से बेचा जाएगा

Samsung Galaxy F41 की भारत में कीमत 16,999 रुपये से शुरू होती है

सैमसंग गैलेक्सी एफ41 को भारत में कंपनी की नई गैलेक्सी एफ-सीरीज़ के पहले मॉडल के रूप में लॉन्च किया गया है। नया सैमसंग फोन वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिस्प्ले के साथ आता है और इसमें ट्रिपल रियर कैमरे हैं। सैमसंग गैलेक्सी एफ41 में रियर-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और 6,000mAh की बड़ी बैटरी भी मिलती है। सैमसंग के लेटेस्ट फोन में तीन अलग-अलग रंग विकल्प, 32-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा और ऑक्टा-कोर Exynos 9611 चिपसेट मिलता है। दक्षिण कोरियाई दिग्गज देश में नए फोन के जरिए युवा ग्राहकों को आकर्षित करने की योजना बना रहा है।
 

Samsung Galaxy F41 price in India

भारत में Samsung Galaxy F41 के 6 जीबी + 64 जीबी मॉडल की कीमत 16,999 रुपये है। फोन के 6 जीबी + 128 जीबी मॉडल को 17,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। यह फ्लिपकार्ट पर 16 अक्टूबर से बिग बिलियन डेज़ सेल के दौरान बेचा जाएगा। सैमसंग गैलेक्सी एफ41 को कंपनी अपनी आधिकारिक वेबसाइट के साथ-साथ चुनिंदा ऑफलाइन रिटेलर्स के जरिए भी बेचेगा। फोन को फ्यूज़न ग्रीन, फ्यूज़न ब्लू और फ्यूज़न ब्लैक रंग विकल्पों में पेश किया जाएगा।
Advertisement
 

Samsung Galaxy F41 specifications

डुअल-सिम (नैनो) सैमसंग गैलेक्सी एफ41 एंड्रॉयड 10 पर आधारित OneUI Core पर चलता है और इसमें 420 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ 6.4-इंच का फुल-एचडी+ सुपर एमोलेड इन्फिनिटी-यू डिस्प्ले मिलता है। फोन Exynos 9611 चिपसेट पर काम करता है, जिसे 6 जीबी एलपीडीडीआर4एक्स रैम के साथ जोड़ा गया है।

Galaxy F41 ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है, जिसमें 64-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 123 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ आने वाला 8-मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस और लाइव फोकस सपोर्ट के साथ 5-मेगापिक्सल का तीसरा सेंसर मिलता है। इसमें 4K वीडियो रिकॉर्डिंग भी है। सेल्फी के लिए फ्रंट में 32-मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर मिलेगा।
Advertisement

सैमसंग ने बैक पर एक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया है और कनेक्टिविटी विकल्पों में 4 जी एलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी शामिल हैं। इसके अलावा, इसमें 3.5 एमएम ऑडियो जैक भी दिया गया है। फोन में 128 जीबी तक ऑनबोर्ड स्टोरेज मिलती है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट के जरिए 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

सैमसंग गैलेक्सी एफ41 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 6,000mAh बैटरी से लैस आता है। कंपनी का दावा है कि बैटरी एक चार्ज पर 21 घंटे तक ब्राउज़िंग टाइम या 48 घंटे तक वॉयस कॉलिंग बैकअप देने में सक्षम है। फोन की मोटाई 8.9 एमएम और वज़न 191 ग्राम है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  2. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  3. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  6. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  7. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  8. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  9. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  10. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.