Samsung Galaxy F सीरीज़ का पहला स्मार्टफोन हो सकता है Galaxy F41

टिप्सटर ने Samsung Galaxy F41 के F लेटर का उल्लेख करते हुए बताया कि यह फोल्डेबल फोन नहीं होगा। गैलेक्सी एफ41 फोन कैमरा सेंट्रिक फोन होगा, जो कि गैलेक्सी एफ सीरीज़ के अन्य मॉडल्स के साथ आएगा।

विज्ञापन
Tanishka Sodhi, अपडेटेड: 15 सितंबर 2020 16:21 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy F41 सैमसंग की एफ सीरीज़ का पहला फोन हो सकता है
  • फोन का मॉडल नंबर SM-F415F है
  • गैलेक्सी एफ41 कैमरा-सेंट्रिक व मिड-रेंज स्मार्टफोन होगा

Samsung Galaxy F41 के स्पेसिफिकेशन के बारे में फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है

Samsung इन दिनों एक नए स्मार्टफोन पर काम कर रही है, जिसका मॉडल नंबर SM-F415F है जो कि Galaxy F41 के रूप में एंट्री मार सकता है। यह दावा एक टिप्सटर ने ट्विटर के माध्यम से किया है। माना जा रहा है कि यह फोन सैमसंग की आगामी गैलेक्सी F सीरीज़ का पहला स्मार्टफोन होगा, जो कि कथित रूप से मिड-रेंज सीरीज़ होगी। कथित रूप से मॉडल नंबर SM-F415F स्मार्टफोन की कीमत भारत में 30,000 रुपये के अंदर होगी और इसे सितंबर के अंत तक या फिर अक्टूबर के पहले हफ्ते में लॉन्च किया जा सकता है।  

Samsung Galaxy F41 स्मार्टफोन की जानकारी ट्विटर के माध्यम से टिप्सटर ने साझा की है। टिप्सटर ने F41 के F लेटर का उल्लेख करते हुए बताया कि यह फोल्डेबल फोन नहीं होगा। गैलेक्सी एफ41 फोन कैमरा सेंट्रिक फोन होगा, जो कि गैलेक्सी एफ सीरीज़ के अन्य मॉडल्स के साथ आएगा। हालांकि, इस फोन के स्पेसिफिकेशन व अन्य जानकारियों के बारे में फिलहाल कोई खुलासा नहीं किया गया है। अटकले लगाई जा रही हैं कि यह फोन काफी हद तक Galaxy M31 की तरह ही होगा, जो कि क्वाड रियर कैमरा सेटअप से लैस था और जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का था।

इसके अलावा, एक अन्य टिप्सटर ने यह भी जानकारी दी कि सैमसंग गैलेक्सी एफ41 स्मार्टफोन के फर्मवेयर पर भी काम करना शुरू कर दिया गया है।

वहीं, Samsung India की वेबसाइट पर भी SM-415F के लिए सपोर्ट पेज को लाइव कर दिया गया है, जिसको लेकर पहले कहा जा रहा था कि यह फोन Galaxy Z Fold Lite होगा।
Advertisement

हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट में जानकारी मिली थी कि सैमसंग अपने ऑनलाइन फूटप्रिंट को भारत में आगे बढ़ाते हुए नई Galaxy F सीरीज़ को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है, जिसमें 15,000 रुपये और 20,000 रुपये प्राइज़ रेंज के फोन फीचर किए जाएंगे। बताया गया कि यह फोन कथित रूप से कैमरा-सेंट्रिक होंगे, जो कि शुरुआती रूप में केवल ऑनलाइन मार्केट के जरिए ही उपलब्ध कराए जाएंगे हालांकि बाद में इन्हें रीटेल स्टोर्स पर भी उपलब्ध कराया जाएगा।
Advertisement

रिपोर्ट का दावा किया गया था कि इस गैलेक्सी एफ सीरीज़ का पहला स्मार्टफोन अगले महीने लॉन्च किया जाएगा। ठीक इसी तरह अब टिप्सटर ने भी जानकारी दी है कि गैलेक्सी एफ41 फोन सितंबर के अंत व अक्टूबर की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है।

गौरतलब है कि सैमसंग के पास फिलहाल Galaxy M सीरीज़ और Galaxy A सीरीज़ मौजूद है, जिसके तहते इसी प्राइज़ रेंज में स्मार्टफोन पेश किए जाते हैं।
Advertisement
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Crisp AMOLED display
  • Excellent battery life
  • Decent performance
  • Good photo quality in daylight
  • Bad
  • Disappointing low-light camera performance
  • Spammy notifications
  • Poor video stabilisation
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 9611

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung, Samsung Galaxy F Series, Samsung Galaxy F41
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  3. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  4. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  5. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  6. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  7. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  2. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  3. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  4. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  6. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  7. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  9. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  10. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.