6000mAh बैटरी, 120Hz डिस्‍प्‍ले, 50MP कैमरा के साथ लॉन्‍च होगा Samsung Galaxy F34 5G स्‍मार्टफोन, यहां हुआ लिस्‍ट

Samsung Galaxy F34 5G : इस फोन को ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट से पैक किया गया है, जिसमें मेन सेंसर 50 मेगापिक्सल का होगा।

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 25 जुलाई 2023 20:29 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy F34 5G जल्‍द होगा लॉन्‍च
  • कंपनी ने इससे जुड़ी माइक्रोसाइट शेयर की
  • फोन की कई खूबियों के बारे में भी बताया गया

अनुमान लगाया जा रहा है कि यह Galaxy A34 5G का रीब्रांडेड वर्जन होगा।

सैमसंग गैलेक्सी F34 5G स्‍मार्टफोन जल्‍द भारतीय मार्केट में लॉन्‍च हो सकता है। कंपनी ने इसे टीज करते हुए फोन के प्रमुख स्‍पेसिफ‍िकेशंस का खुलासा किया है। Galaxy F34 5G में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ सुपर AMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा। इस फोन को ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट से पैक किया गया है, जिसमें मेन सेंसर 50 मेगापिक्सल का होगा। गैलेक्सी F34 5G स्‍मार्टफोन में 6,000mAh की बैटरी दी जाएगी। अनुमान लगाया जा रहा है कि यह Galaxy A34 5G का रीब्रांडेड वर्जन होगा। और क्‍या खास होने वाला है गैलेक्सी F34 5G में, आइए जानते हैं। 

सैमसंग ने एक प्रेस रिलीज के जरिए गैलेक्सी F34 5G के प्रमुख फीचर्स का खुलासा किया है। इस फोन के बारे में बताने के लिए सैमसंग ने उसकी इंडिया वेबसाइट पर एक डेडिकेटेड माइक्रोसाइट भी बनाई है। इसमें फोन के डिस्प्ले, कैमरा और बैटरी फीचर्स पर बात की गई है। टीजर पेज पर फोन को 'लॉन्चिंग सून' टैग के साथ लिस्ट किया गया है। गैलेक्सी F34 5G से जुड़ा एक डेटिकेटेड पेज फ्लिपकार्ट पर भी लिस्‍ट हुआ है। इससे अनुमान लगाया जा सकता है कि फोन को फ्लिपकार्ट के जरिए ऑनलाइन खरीदा जा सकेगा। 

लिस्‍टेड पेज में इस डिवाइस को ब्‍लैक और ग्रीन कलर ऑप्‍शंस में देखा जा सकता है। फोन के डिस्प्ले में वॉटरड्रॉप-स्टाइल का कटआउट है, जिसके अंदर सेल्‍फी कैमरा फ‍िट होगा। गैलेक्सी F34 5G में बैक साइड में  एलईडी फ्लैश के साथ तीन कैमरा सेंसर दिखाई देते हैं।

सैमसंग ने कन्‍फर्म किया है कि गैलेक्सी F34 5G में 6.5 इंच का फुल-HD+ सुपर AMOLED डिस्प्ले होगा, जिसमें 1000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन दिया जाएगा। फोन में ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) के सपोर्ट वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया जाएगा। यह फोन सिंगल टेक और फन मोड समेत कई फोटो और वीडियो फीचर्स को सपोर्ट करेगा। गैलेक्सी F34 5G में 6,000mAh बैटरी होने की जानकारी भी कन्‍फर्म है। दावा है कि एक बार चार्ज करने पर 2 दिनों तक बैटरी के लिए निश्‍चिंत हो पाएंगे। 
Advertisement

ऐसी अटकलें हैं कि गैलेक्सी F34 5G को गैलेक्सी A34 5G के रीब्रांडेड वर्जन के रूप में लाया जा सकता है। गैलेक्सी A34 5G  को मार्च में भारत में 30,999 रुपये की शुरुआती कीमत में पेश किया गया था। 
Advertisement
 

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good build quality, IP67 rating
  • Bright and smooth display
  • Decent performance unit
  • Great battery life
  • Five years of software support
  • Good daylight camera performance
  • Bad
  • Minor software lag
  • Low-light camera performance could have been better
  • No bundled charger
  • Waterdrop-style notch looks dated
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.60 इंच

प्रोसेसर

2.6 मेगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

2340x1080 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.