Samsung Galaxy M34 5G के लॉन्च से पहले Samsung Galaxy F34 5G का सपोर्ट पेज हुआ लाइव! जानें डिटेल्स

Samsung Galaxy M34 5G के स्पेक्स की बात करें तो इसमें 6GB रैम देखने को मिल सकती है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 1 जुलाई 2023 16:52 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy F34 5G का सपोर्ट पेज हुआ लाइव।
  • सैमसंग वेबसाइट पर मॉडल नम्बर SM-E346B/DS के साथ आया नजर।
  • Samsung Galaxy M34 5G भारत में 7 जुलाई को लॉन्च होने जा रहा है।

Samsung Galaxy M34 5G फोन 7 जुलाई के आगामी लॉन्च के कारण इन दिनों सबसे ज्यादा चर्चा में बना हुआ है।

Photo Credit: Samsung

Samsung Galaxy M34 5G भारत में 7 जुलाई को लॉन्च होने जा रहा है। फोन के लगभग सभी मेन स्पेक्स सामने आ चुके हैं। हाल ही में फोन को बेंचमार्क वेबसाइट गीकबेंच पर स्पॉट किया गया। फोन में 6.4 इंच डिस्प्ले होगा कि एक AMOLED स्क्रीन होगी। इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है। फोन में 50MP मेन कैमरा मिलने वाला है। लेकिन Galaxy M34 5G के अलावा एक और फोन Samsung की वेबसाइट पर नजर आया है। आइए आपको बताते हैं ये कौन सा स्मार्टफोन है जो कंपनी लॉन्च करने वाली है। 

Samsung Galaxy M34 5G फोन, लॉन्च के कारण इन दिनों सबसे ज्यादा चर्चा में बना हुआ है। लेकिन इसके अलावा एक और स्मार्टफोन को कंपनी ने टीज कर दिया है। यह F सीरीज का फोन है जिसे Samsung Galaxy F34 5G कहा जा रहा है। इस फोन के लिए कंपनी ने एक सपोर्ट पेज भी लाइव कर दिया है। हालांकि सैमसंग ने इसके नाम की पुष्टि अभी तक नहीं की है। लेकिन इसका मॉडल नम्बर यहां पर बताया गया है। यह कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर मॉडल नम्बर SM-E346B/DS के साथ दिखाया गया है।

Samsung के कथित Samsung Galaxy F34 5G को BIS सर्टिफिकेशन पर भी देखा जा चुका है। इसके स्पेसिफिकेशन Galaxy A34 5G से मिलते जुलते हो सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में ये भी कहा जा रहा है कि यह Galaxy M34 5G का ही एक हल्का वर्जन हो सकता है। इसमें AMOLED डिस्प्ले की बजाए LCD स्क्रीन का इस्तेमाल किया जा सकता है। 
 

Samsung Galaxy M34 5G specifications

Samsung Galaxy M34 5G के स्पेक्स की बात करें तो इसमें 6GB रैम देखने को मिल सकती है। फोन आउट ऑफ द बॉक्स Android 13 आधारित One UI 5 के साथ आ सकता है। इसमें 6000mAh की बड़ी बैटरी कंपनी कंफर्म कर चुकी है। इतनी बड़ी बैटरी होने का मतलब है कि फोन को लगभग 2 दिन तक चार्ज करने की जरूरत नहीं पड़नी चाहिए, जैसा कि कंपनी ने भी दावा किया है। साथ ही इसमें 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी देखने को मिल सकता है। फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट देखने को मिल सकता है। 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  3. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  4. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  5. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  7. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  2. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  3. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  4. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  5. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  6. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  8. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  9. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  10. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.