Samsung Galaxy F06 के डिजाइन का खुलासा, 50MP कैमरा के साथ देगा दस्तक, जानें सबकुछ

Samsung अपने बजट स्मार्टफोन रेंज में एक नया ऑप्शन पेश करते हुए Samsung Galaxy F06 लॉन्च करने के लिए तैयार है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 18 दिसंबर 2024 13:43 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy F06 में 6.7 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले दी जाएगी।
  • Samsung Galaxy F06 में 5,000mAh की बैटरी मिलने की उम्मीद है।
  • Samsung Galaxy F06 के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा।

Samsung Galaxy F06 में 50MP कैमरा है।

Photo Credit: Samsung

Samsung अपने बजट स्मार्टफोन रेंज में एक नया ऑप्शन पेश करते हुए Samsung Galaxy F06 लॉन्च करने के लिए तैयार है। लीक हुई फोटो से फोन के इंटीग्रेटेड कैमरा मॉड्यूल का पता चला है, जिसमें ड्यूल कैमरा सेटअप और एलईडी फ्लैश शामिल है। Samsung के प्रीमियम मॉडल से इंस्पायर्ड यह अपटेड डिजाइन Galaxy F06 को ज्यादा बेहतर लुक प्रदान करता है। यहां हम आपको Samsung Galaxy F06 के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Samsung Galaxy F06 Price


Samsung Galaxy F06 भारत में 2024 के आखिर या 2025 की शुरुआत में लॉन्च होने की उम्मीद है। कीमत की बात करें तो Samsung Galaxy F06 की कीमत लगभग 7,999 रुपये हो सकती है, जिससे यह उन यूजर्स के लिए एक किफायती ऑप्शन के तौर पर आएगा जो कि एक स्टाइलिश स्मार्टफोन चाहते हैं।


Samsung Galaxy F06 Specifications


Samsung Galaxy F06 में 6.7 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले दी जाएगी। इसके फ्रंट कैमरे के लिए टियरड्रॉप नॉच के साथ आने की उम्मीद है। यह फोन मीडियाटेक हीलियो प्रोसेसर पर काम करेगा जो कि डेली डास्ट के लिए बेहतर परफॉर्मेंस प्रदान करेगा। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसके रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का ऑक्सिलरी कैमरा दिया जाएगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा शामिल होने की उम्मीद है।

बैटरी बैकअप की बात करें तो Galaxy F06 में 5,000mAh की बैटरी मिलने की उम्मीद है जो कि 25W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करेगी। फोन यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के साथ आ सकता है। इस फोन में 128GB तक की इंटरनल स्टोरेज मिलेगी जो कि माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाई जा सकती है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में Galaxy F06 एंड्रॉइड 13 पर बेस्ड वन यूआई कोर पर काम करेगा जो कि बेसिक फीचर्स प्रदान करेगा।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  2. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  3. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  5. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  6. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  7. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
  10. Vivo X500 सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी! Google Play Console में खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.