सैमसंग गैलेक्सी सी9 स्मार्टफोन 21 अक्टूबर को होगा लॉन्च, टीज़र से हुआ खुलासा

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 19 अक्टूबर 2016 15:02 IST
ख़ास बातें
  • 21 अक्टूबर के इवेंट के लिए कंपनी ने जारी किया नया टीज़र
  • सैमसंग गैलेक्सी सी9 के साथ सी9 प्रो भी हो सकता है लॉन्च
  • दोनों ही स्मार्टफोन यूनीबॉडी मेटल डिजाइन से लैस हैं
कुछ दिनों पहले ही सैमसंग द्वारा गैलेक्सी सी सीरीज के दो नए स्मार्टफोन पर काम करने की खबरें आई थीं। अब सैमसंग ने आधिकारिक तौर पर बताया है कि वह 21 अक्टूबर को एक इवेंट आयोजित करने वाली है। चीन में आयोजित होने वाले इस इवेंट में कंपनी यूनीबॉडी मेटल डिजाइन वाले सैमसंग गैलेक्सी सी9 स्मार्टफोन को लॉन्च किया जाना तय माना जा रहा है। क्या इसके साथ सैमसंग गैलेक्सी सी9 प्रो भी लॉन्च होगा, यह अभी साफ नहीं है।
 
इवेंट के लिए सैमसंग का टीज़र

Advertisement
इससे पहले सैमसंग गैलेक्सी सी9 को चीन की सर्टिफिकेशन साइट टीना पर लिस्ट किया गया था। वेबसाइट पर कथित हैंडसेट के कई स्पेसिफिकेशन और तस्वीर लिस्ट किए गए थे।

टीना लिस्टिंग के मुताबिक, एसएम-सी9000 कोडनेम वाले डिवाइस में 6 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले, 1.4 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर, 6 जीबी रैम, 64 जीबी स्टोरेज और 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। लिस्टिंग में दावा किया गया है कि यह हैंडसेट एंड्रॉयड 6.0.1 मार्शमैलो पर चलेगा और इसमें 4000 एमएएच की बैटरी होगी। इसका डाइमेंशन 162.9x80.7x6.9 मिलीमीटर है और वज़न 185 ग्राम। टीना लिस्टिंग से 4जी एलटीई, वाई-फाई, एनएफसी, जीपीएस और फिंगरप्रिंट सेंसर होने का भी खुलासा हुआ है।
Advertisement

दूसरी तरफ, इंटरनेट पर एक और टीज़र सामने आया था जिसमें सैमसंग गैलेक्सी सी9 प्रो को दिखाए जाने का दावा किया गया। टीज़र इमेज से सैमसंग गैलेक्सी सी9 प्रो के डिज़ाइन का पता चला है। इस गैलेक्सी सी9 का ज्यादा पावरफुल और बड़ा वर्ज़न माना जा रहा है।

बता दें कि सैमसंग गैलेक्सी सी9 को कुछ दिनों पहले ही बेंचमार्क वेबसाइट पर लिस्ट किया गया था। जिससे इस स्मार्टफोन के कई स्पेसिफिकेशन का खुलासा भी हुआ था। इसके अलावा एफसीसी सर्टिफिकेशन से इस फोन में 4000 एमएएच की बैटरी होने का भी पता चला था। इससे पहले भारतीय इंपोर्ट-एक्सपोर्ट वेबसाइट ज़ौबा पर भी इस कोडनेम वाले डिवाइस को 17,107 रुपये में लिस्ट किया गया था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo के नए फोन में मिलेगी 12,000mAh बैटरी! लॉन्च से पहले लीक हुए फीचर्स
  2. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  3. 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला Realme 5G फोन खरीदें फ्लिपकार्ट पर सस्ता, जानें क्या है ऑफर
  4. 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Redmi 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में ₹4,000 सस्ता
  5. Samsung फोन चलाने के लिए अब देने होंगे पैसे? Galaxy AI पर लगने जा रहा चार्ज, इतनी होगी कीमत
  6. ₹3000 सस्ता मिल रहा Lava Virat Curve 5G, Flipkart दिवाली सेल में ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. 40 इंच स्मार्ट टीवी, कीमत 11 हजार से भी कम, Amazon पर बंपर ऑफर पर TV
  2. ₹5000 से कम में स्मार्टवॉच, Flipkart सेल, डिस्काउंट पर खरीदें ये 5 ऑप्शन
  3. Motorola Razr Flex 27 का लॉन्च कंफर्म, 50MP दो कैमरा, 5000mAh बैटरी जैसे होंगे फीचर्स!
  4. Oppo का 10,050mAh बैटरी वाला टैबलेट Pad Air 6 होगा 16 नवंबर को लॉन्च, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. 6500mAh बैटरी, डाइमेंसिटी 6400 चिपसेट वाला 5G फोन Amazon सेल में 15 हजार से भी कम में
  6. Airtel का गजब ऑफर! 1 महीने के प्रीपेड मोबाइल रीचार्ज पर 2 महीने चलेगा प्लान!
  7. ₹3000 सस्ता मिल रहा Lava Virat Curve 5G, Flipkart दिवाली सेल में ऑफर
  8. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  9. Oppo Pad 6F के जल्द लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग
  10. Vivo के नए फोन में मिलेगी 12,000mAh बैटरी! लॉन्च से पहले लीक हुए फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.