सैमसंग गैलेक्सी सी9 प्रो के बारे में नए टीज़र से मिली जानकारी

विज्ञापन
केतन प्रताप, अपडेटेड: 17 अक्टूबर 2016 14:07 IST
सैमसंग ने हाल ही में अपने मेटल बॉडी वाले फोन गैलेक्सी सी9 का टीज़र जारी किया था। अब इंटरनेट पर एक और टीज़र सामने आया है जिसमें सैमसंग गैलेक्सी सी9 प्रो को दिखाए जाने का दावा किया गया है। टीज़र इमेज सेसैमसंग गैलेक्सी सी9 प्रो के डिज़ाइन का पता चला है। इस गैलेक्सी सी9 का ज्यादा पावरफुल और बड़ा वर्ज़न माना जा रहा है।
 
एक टीज़र में कंपनी ने हैंडसेट के डिजाइन का प्रमोशन किया है। कहा गया है कि इसमें एंटेना क्राफ्टमैनशिप अगले स्तर का है। टीज़र से यह भी पता चला है कि नए गैलेक्सी सी9 प्रो को रोज़ गोल्ड कलर में भी लॉन्च किया जाएगा। अफसोस की बात यह है कि सैमसंग गैलेक्सी सी9 प्रो के बारे में और कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। टीज़र के बारे में सबसे पहले जानकारी गैलेक्सी क्लब के द्वारा दी गई थी।
Advertisement

इसके अलावा सैमसंग गैलेक्सी सी9 को चीन की सर्टिफिकेशन साइट टीना की पर लिस्ट कर दिया गया है। वेबसाइट पर कथित हैंडसेट के कई स्पेसिफिकेशन और तस्वीर लिस्ट किए गए हैं। इसका कोडनेम एसएम-सी9000 है।

टीना लिस्टिंग के मुताबिक, एसएम-सी9000 कोडनेम वाले डिवाइस में 6 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले, 1.4 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर, 6 जीबी रैम, 64 जीबी स्टोरेज और 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। लिस्टिंग में दावा किया गया है कि यह हैंडसेट एंड्रॉयड 6.0.1 मार्शमैलो पर चलेगा और इसमें 4000 एमएएच की बैटरी होगी। इसका डाइमेंशन 162.9x80.7x6.9 मिलीमीटर है और वज़न 185 ग्राम। टीना लिस्टिंग से 4जी एलटीई, वाई-फाई, एनएफसी, जीपीएस और फिंगरप्रिंट सेंसर होने का भी खुलासा हुआ है।
Advertisement

याद दिला दें कि इससे पहले सैमसंग गैलेक्सी सी9 को बेंचमार्क साइट गीकबेंच पर लिस्ट किया गया था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  2. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  5. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  2. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  3. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  4. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  5. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  7. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  8. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  9. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  10. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.