सैमसंग गैलेक्सी सी7 बेंचमार्क साइट पर हुआ लिस्ट, स्पेसिफिकेशन हुए लीक

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 19 अप्रैल 2016 13:31 IST
सैमसंग के गैलेक्सी सी सीरीज स्मार्टफोन को लेकर काफी समय से चर्चा है। अब सैमसंग गैलेक्सी सी7 स्मार्टफोन को लेकर एक लीक में नई जानकारी सामने आई है। गैलेक्सी सी सीरीज स्मार्टफोन के मेटल बॉडी के साथ आने की उम्मीद है।हालांकि, सैमसंग गैलेक्सी सी सीरीज स्मार्टफोन की कोई तस्वीर लीक नहीं हुई है। अब एक वीबो यूजर द्वारा पोस्ट की गई बेंचमार्क लिस्टिंग की जानकारी से सैमसंग गैलेक्सी सी7 स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन का खुलासा हुआ है।

दरअसल, वेबसाइट पर एसएम-सी7000 के कोडनेम से एक हैंडसेट को लिस्ट किया गया है। इसे गैलेक्सी सी7 माना जा रहा है। इस हैंडसेट में गैलेक्सी ए7 (2016) स्मार्टफोन की तरह (1920×1080 पिक्सल) रिजॉल्यूशन वाला 5.5 इंच का सुपर एमोलेड होने की बात कही गई है। स्मार्टफोन ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर के साथ आएगा। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 506 जीपीयू दिया जा सकता है।
Advertisement

स्मार्टफोन में 4 जीबी रैम है। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी होगी जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। फोन एंड्रॉयड 6.0.1 मार्शमैलो पर चलेगा।

बात करें कैमरे की तो सैमसंग गैलेक्सी सी7 में एलईडी फ्लैश के साथ 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया जा सकता है। 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा भी हो सकता है। फोन के फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आने की भी खबरे हैं। कनेक्टिविटी के लिए फोन 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ वी4.1 और जीपीएस जैसे फीचर सपोर्ट करता है।
Advertisement

कुछ समय पहले सैमसंग गैलेक्सी सी5 (एसएम- सी5000) स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन की जानकारी गीकबेंच लिस्टिंग में सामने आई थी। इस फोन के स्नैपड्रैगन 617 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम के साथ आने की खबर है। उम्मीद है कि सैमसंग गैलेक्सी सी सीरीज के इन स्मार्टफोन को लेकर भविष्य में ज्यादा जानकारी मिल सकती है।
Advertisement



 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
  2. Bank Strike 2026: 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, रविवार को खुलेंगी ब्रांच, जानें क्या रहेगा UPI और ATM का हाल
  3. Trump-Xi की मुलाकात से iPhone, Samsung और Xiaomi यूजर्स पर क्या पड़ेगा असर? महंगे होंगे फोन या घटेंगे दाम
  4. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  5. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  6. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  7. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  8. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  9. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  10. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  11. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  12. क्रिप्टो एक्सचेंज BitBank पर अमेरिका ने लगाया बैन, ईरान से है लिंक
  13. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  14. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज BitBank पर अमेरिका ने लगाया बैन, ईरान से है लिंक
  2. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भार: NPCI
  3. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  4. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  5. Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान
  6. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  7. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  8. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  9. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  10. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.