Samsung Galaxy A90 की तस्वीरें लीक, पॉप-अप कैमरा और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर की मिली झलक

सैमसंग के आगामी स्मार्टफोन Galaxy A90 के कॉन्सेप्ट रेंडर लीक हुए हैं। लीक हुई तस्वीर से कई अहम जानकारियां सामने आई हैं।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 6 फरवरी 2019 16:00 IST
ख़ास बातें
  • ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप हो सकता है सैमसंग गैलेक्सी ए90 में
  • स्नैपड्रैगन 710 चिपसेट से लैस हो सकता है Samsung Galaxy A90
  • नए इनफिनिटी डिस्प्ले का इस्तेमाल हो सकता है Samsung Galaxy A90 में

Samsung Galaxy A90 की तस्वीरें लीक, पॉप-अप कैमरा और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर की मिली झलक

दक्षिण कोरिया की मोबाइल निर्माता कंपनी Samsung अपनी नई Galaxy A-सीरीज़ के अंतर्गत 9 नए स्मार्टफोन को लॉन्च करने की योजना बना रही है। सैमसंग के आगामी स्मार्टफोन Galaxy A90 के कॉन्सेप्ट रेंडर (ग्राफिक्स से बनी तस्वीर) लीक हुए हैं। लीक हुए तस्वीर से इस बात का पता चला है कि Samsung Galaxy A90 का पॉप-अप सेल्फी कैमरा आखिर कैसा दिखेगा। सैमसंग गैलेक्सी ए90 की लीक हुई तस्वीर में फोन का फ्रंट एवं बैक पैनल नजर आ रहा है। बेजल-लेस डिस्प्ले के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप की भी झलक देखने को मिली है।

ट्रेंडिंग लीक (Trending Leaks) पर Samsung Galaxy A90 के लीक हुए कॉन्सेप्ट रेंडर को GSMArena द्वारा स्पॉट किया गया है। लीक हुई तस्वीर में पॉप-अप सेल्फी कैमरा दो अलग-अलग जगहों पर नजर आ रहा है। Samsung Galaxy A90 की लीक हुए तस्वीर में पॉप-अप सेल्फी कैमरा फोन के ठीक बीचों-बीच और बायीं तरफ नजर आ रहा है। गौर करने वाली बात यह है कि फ्रंट कैमरा सिंगल सेंसर से लैस है।  
 

Photo Credit: Trending Leaks

पॉप-अप कैमरा मोड्यूल की वजह से डिस्प्ले में पंच-होल नहीं है। कुछ समय पूर्व लीक हुई एक रिपोर्ट में कहा गया था कि सैमसंग गैलेक्सी ए90 में नई इनफिनिटी डिस्प्ले का इस्तेमाल किया जाएगा। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि स्क्रीन का साइज क्या होगा। केवल इतना ही नहीं, फोन के पिछले हिस्से पर फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। लेकिन अभी इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है कि आखिर इसमें कितने मेगापिक्सल के सेंसर मौजूद होंगे।

गौर करने वाली बात यह है कि डिस्प्ले में नीचे की तरफ फिंगरप्रिंट पैटर्न की झलक देखने को मिल रही है। इसका मतलब Samsung Galaxy A90 स्मार्टफोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ लॉन्च किया जा सकता है। कुछ समय पहले सामने आई एक लीक रिपोर्ट के मुताबिक, Samsung Galaxy A90 स्मार्टफोन एंड्रॉयड पाई पर आधारित वन यूआई पर चलेगा। हैंडसेट में स्नैपड्रैगन 710 चिपसेट के साथ 6 जीबी या 8 जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , New Infinity Display
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  2. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Samsung Galaxy S25 FE 5G पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए ₹15 हजार डिस्का
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% ड
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹28 हजार सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo K14 Plus की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Samsung Galaxy S25 FE 5G पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए ₹15 हजार डिस्काउंट
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए ₹35 हजार में AMD Ryzen 5 लैपटॉप!
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹28 हजार सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G
  5. Amazon Great Indian Festival Sale: 9000mAh बैटरी वाला OnePlus Nord 6 मिल रहा सबसे सस्ता, जानें ऑफर
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार वाले टॉप 5 स्मार्टफोन पर डिस्काउंट
  7. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026:iPhone 17 पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए 22 हजार का डिस्काउंट
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹40 हजार वाले फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर लिमिटेड टाइम के लिए बंपर डील, सीधे 17 हजार की बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.