Samsung Galaxy A9 (2018) लॉन्च हुआ भारत में, चार रियर कैमरों से है लैस

दुनिया के पहले चार रियर कैमरे वाले स्मार्टफोन Samsung Galaxy A9 (2018) को मंगलवार को भारत में लॉन्च कर दिया गया। इस हैंडसेट में चार रियर कैमरे हैं। इनमें टेलीफोटो, अल्ट्रा-वाइड और डेप्थ सेंसर्स का इस्तेमाल हुआ है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 20 नवंबर 2018 13:53 IST
ख़ास बातें
  • Galaxy A9 (2018) स्मार्टफोन आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड ओरियो पर चलेगा
  • सैमसंग गैलेक्सी ए9 (2018) की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है
  • Samsung Galaxy A9 (2018) मार्केट में OnePlus 6T को कड़ी चुनौती देगा

चार कैमरों वाला दुनिया का पहला स्मार्टफोन है Samsung Galaxy A9 (2018)

दुनिया के पहले चार रियर कैमरे वाले स्मार्टफोन Samsung Galaxy A9 (2018) को मंगलवार को भारत में लॉन्च कर दिया गया। इस हैंडसेट में चार रियर कैमरे हैं। इनमें टेलीफोटो, अल्ट्रा-वाइड और डेप्थ सेंसर्स का इस्तेमाल हुआ है। हैंडसेट में फ्रंट पैनल पर 24 मेगापिक्सल का कैमरा है जो ब्यूटी फीचर्स के अलावा सॉफ्टवेयर पर आधारित फेस अनलॉक क्षमता के साथ आता है। Galaxy A9 (2018) में फुल-एचडी+ इनफिनिटी डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 18.5:9 है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। स्मार्टफोन में 8 जीबी तक रैम हैं और यह 3डी ग्लास कर्व्ड बैक के साथ आता है।
 

Samsung Galaxy A9 (2018) की भारत में कीमत

भारत में सैमसंग गैलेक्सी ए9 (2018) की कीमत 36,990 रुपये से शुरू होती है। यह दाम 6 जीबी रैम वेरिएंट का है। इसका 8 जीबी रैम मॉडल 39,990 रुपये में बेचा जाएगा। दोनों ही मॉडल बबलगम पिंक, केवियार ब्लैक और लेमोनेड ब्लू रंग में उपलब्ध होगा। Galaxy A9 (2018) की बिक्री 28 नवंबर से शुरू होगी। ग्राहक चाहें तो इस हैंडसेट की प्री-ऑर्डर बुकिंग मंगलवार से ही कर सकते हैं। इसके अलावा सैमसंग गैलेक्सी ए9 खरीदने के लिए एचडीएफसी बैंक के डेबिट या क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने पर 3.000 रुपये का कैशबैक मिलेगा।

Samsung ने अपने इस फोन के लिए भारती एयरटेल के साथ साझेदारी की है। सैमसंग गैलेक्सी ए9 (2018) को एयरटेल ऑनलाइन स्टोर से भी खरीदा जा सकता है।
 

Samsung Galaxy A9 (2018) स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम (नैनो) Samsung Galaxy A9 (2018) स्मार्टफोन आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड ओरियो पर चलेगा। इसमें 6.3 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2280 पिक्सल) इनफिनिटी डिस्प्ले है, सुपर एमोलेड पैनल के साथ। हैंडसेट में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर दिया गया है। सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 2.2 गीगाहर्ट्ज़ है। जुगलबंदी के लिए 6 जीबी और 8 जीबी रैम के विकल्प होंगे।
Advertisement

Samsung Galaxy A9 (2018) एक तरह से चार रियर कैमरे के साथ आने वाला दुनिया का पहला स्मार्टफोन है। फोन में एफ/1.7 अपर्चर वाला 24 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। दूसरा 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा है। यह 2x ऑप्टिकल ज़ूम और एफ/2.4 अपर्चर से लैस है। इसके साथ दिया गया है 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा जो 120 डिग्री लेंस और एफ/2.4 अपर्चर के साथ आता है। आखिर में है 5 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा जिसका अपर्चर एफ/2.2 है। कम रोशनी में प्राइमरी कैमरा पिक्सल बाइनिंग के ज़रिए चार पिक्सल को एक बना लेता है। सेल्फी के दीवानों के लिए Samsung Galaxy A9 (2018) में एफ/2.0 अपर्चर वाला 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन फेस अनलॉक, बिक्सबी असिस्टेंट और सैमसंग पे के साथ आता है।

सैमसंग गैलेक्सी ए9 (2018) की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है। ज़रूरत पड़ने पर 512 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकता है। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, यूएसबी टाइप-सी, एनएफसी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप, मैगनेटोमीटर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और आरजीबी लाइट सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। हैंडसेट में 3800 एमएएच की बैटरी दी गई है जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
Advertisement

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Looks good
  • Bright, vibrant screen
  • Good battery life
  • Bad
  • Underpowered for its price
  • Zoom and wide-angle cameras not useful in low light
  • Spammy notifications
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660

फ्रंट कैमरा

24-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

24-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3800 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.0 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

1080x2220 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  4. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  5. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  6. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  7. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.