Samsung Galaxy A8s आज होगा लॉन्च, ऐसे देखें लाइव स्ट्रीम

Samsung Galaxy A8s को आज लॉन्च किया जाएगा। यह फोन चीन में लॉन्च होगा। दक्षिण कोरिया की इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी Samsung Galaxy A8s के लॉन्च इवेंट को लाइव स्ट्रीम करेगी।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 10 दिसंबर 2018 11:47 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A8s को भारतीय समयानुसार दोपहर डेढ़ बजे पेश किया जाएगा
  • Samsung Galaxy A8s में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा
  • सेल्फी के लिए 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा
Samsung Galaxy A8s को आज लॉन्च किया जाएगा। यह फोन चीन में लॉन्च होगा। दक्षिण कोरिया की इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी Samsung Galaxy A8s के लॉन्च इवेंट को लाइव स्ट्रीम करेगी। यह स्मार्टफोन इनफिनिटी ओ डिस्प्ले के साथ आने वाला कंपनी का पहला फोन हो सकता है। यह Samsung द्वारा बीते महीने लॉन्च किए गए कई किस्म के डिस्प्ले में से एक है। कंपनी अपने वीबो पेज पर Samsung Galaxy A8s के लॉन्च के संबंध में टीज़र ज़ारी करती रही है। फोन के नाम का खुलासा पहले ही कर दिया गया था और डिस्प्ले में सेल्फी कैमरे के लिए छेद का भी खुलासा हो चुका है।
 

Samsung Galaxy A8s लाइव स्ट्रीम

Samsung ने रविवार को अपने Weibo पेज पर एक पोस्ट के ज़रिए Galaxy A8s के लॉन्च का वक्त का खुलासा किया था। इस पोस्ट में लाइव स्ट्रीम का भी ब्योरा मौज़ूद था। Samsung Galaxy A8s को भारतीय समयानुसार दोपहर डेढ़ बजे पेश किया जाएगा।
 

Samsung Galaxy A8s स्पेसिफिकेशन (अनुमानित)

पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक, Samsung Galaxy A8s में फुल एचडी+ रिजॉल्यूशन वाला 6.39 इंच डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 होगा। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी रैम दिए जा सकते हैं। फोटो, वीडियो और अन्य चीजों को सेव करने के लिए 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज होगी, माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को बढ़ाना संभव होगा। फोन में जान फूंकने के लिए 3,400 एमएएच की बैटरी मिलेगी। फोन में माइक्रो-यूएसबी की जगह यूएसबी टाइप-सी पोर्ट का इस्तेमाल किया जाएगा।  

Samsung Galaxy A8s में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा। फोन में 24 मेगापिक्सल, 5 मेगापिक्सल और 10 मेगापिक्सल के तीन सेंसर होंगे। सेल्फी के लिए 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा जिसे डिस्प्ले पर मौजूद अनोखे होल में जगह मिलेगी। पता चला है कि होल का साइज 6.7 मिलीमीटर होगा। फोन की लंबाई-चौड़ाई 159.11x74.88x7.38 मिलीमीटर हो सकती है।

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.20 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710

फ्रंट कैमरा

24-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

24-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3400 एमएएच

ओएस

Android

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Freedom Sale 2026: टॉप सिक्योरिटी कैमरों की डील्स, कुछ की कीमत ₹1,799 से शुरू
  2. Amazon Great Freedom Sale: ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 6a
  3. iQOO 16T में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, नया कूलिंग सिस्टम
  4. Amazon Great Freedom Sale में सस्ता हो गया OnePlus का 7000mAh बैटरी वाला फोन
  5. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Oppo, Samsung और Vivo के प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर बड़ा डिस्काउंट
  6. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Freedom Sale: Apple iPhone, OnePlus और Samsung के फ्लैगशिप जैसे ₹70 हजार वाले स्मार्टफोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  2. Flipkart Freedom Sale: iPhone 17 Pro Max पर मिल रहा ₹16 हजार से ज्यादा डिस्काउंट
  3. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  4. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Oppo, Samsung और Vivo के प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर बड़ा डिस्काउंट
  5. एमेजॉन की ग्रेट फ्रीडम सेल में प्रीमियम OLED TVs पर 1 लाख रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  6. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Lenovo, Acer, Samsung के टैबलेट्स पर 40 प्रतिशत से ज्यादा का डिस्काउंट
  7. Redmi 17 5G का इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 7,500mAh बैटरी, जानें प्राइस, फीचर्स
  8. Amazon Great Freedom Sale: ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 6a
  9. iQOO 16T में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, नया कूलिंग सिस्टम
  10. 8 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ Lava Smart 4 लॉन्च, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.