Samsung Galaxy A80 की प्री-ऑर्डर बुकिंग भारत में शुरू, मिल रहे हैं ये ऑफर्स

भारत में Samsung Galaxy A80 के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 47,990 रुपये तय की गई है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 23 जुलाई 2019 19:30 IST
ख़ास बातें
  • सैमसंग गैलेक्सी ए80 एंड्रॉयड 9.0 पाई पर चलता है
  • 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है सैमसंग गैलेक्सी ए80 में
  • Samsung Galaxy A80 में स्नैपड्रैगन 730जी प्रोसेसर के साथ 8 जीबी रैम हैं

Samsung Galaxy A80 अनोखे कैमरा मॉड्यूल के साथ आता है

Samsung Galaxy A80 को इस महीने ही भारतीय मार्केट में लॉन्च किया गया था। रोटेटिंग रियर कैमरे के साथ आने वाले सैमसंग ब्रांड के इस फोन की प्री-बुकिंग भारत में शुरू हो गई है। प्री-बुकिंग के लिए कुछ ऑफर्स का भी ऐलान किया गया है। सैमसंग इंडिया की वेबसाइट पर सैमसंग गैलेक्सी ए80 के साथ 5 प्रतिशत कैशबैक मिलेगा। इसके साथ बिना ब्याज वाले ईएमआई का विकल्प है और स्क्रीन रिप्लेसमेंट के लिए कम खर्चना होगा। फ्लिपकार्ट पर भी गैलेक्सी ए80 की प्री-ऑर्डर बुकिंग हो रही है। यहां भी कुछ ऑफर्स उपलब्ध हैं।
 

सैमसंग गैलेक्सी ए80 की भारत में कीमत, प्री-बुकिंग ऑफर्स

भारत में सैमसंग गैलेक्सी ए80 के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 47,990 रुपये तय की गई है। यह घोस्ट व्हाइट, फैंटम ब्लैक और एंजल गोल्ड रंग में मिलता है। फ्लिपकार्ट और सैमसंग की आधिकारिक वेबसाइट पर फोन की बुकिंग शुरू हो गई है। इन प्लेटफॉर्म पर सिटी बैंक के क्रेडिट कार्ड के साथ 5 प्रतिशत कैशबैक मिलने की गारंटी है। इसके अलावा बिना ब्याज वाले ईएमआई का विकल्प है। सैमसंग गैलेक्सी ए80 की प्री-ऑर्डर बुकिंग करने वाले ग्राहक एक बार स्क्रीन रिप्लेसमेंट 990 रुपये में करवा सकेंगे।

फ्लिपकार्ट पर पुराने फोन को एक्सचेंज करने पर 17,900 रुपये तक की छूट मिलेगी। इसके अलावा फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड के साथ 5 प्रतिशत कैशबैक मिलेगा। प्री-ऑर्डर बुकिंग का आगाज़ 22 जुलाई को हुआ है और यह 31 जुलाई तक चलेगा। सैमसंग गैलेक्सी ए80 की बिक्री भारत में 1 अगस्त से शुरू होगी।
 

Samsung Galaxy A80 specifications

डुअल सिम (नैनो) वाला सैमसंग गैलेक्सी ए80 एंड्रॉयड 9.0 पाई पर चलता है। इसके ऊपर कंपनी का वन यूआई है। स्मार्टफोन में 6.7 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2400 पिक्सल) सुपर एमोलेड ‘न्यू इनफिनिटी डिस्प्ले' है। आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है और यह बिना नॉच के आता है। इसमें ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 730जी प्रोसेसर के साथ 8 जीबी रैम है। सिक्योरिटी के लिए हैंडसेट में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।
Advertisement

अब बात फोन के सबसे अहम फीचर यानी कैमरे की। इसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप वाला रोटेटिंग कैमरा है। प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल का है और इसका अपर्चर एफ/ 2.0 है। इसके साथ एफ/ 2.2 अपर्चर वाला अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस से लैस 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। फोन में एक 3डी डेप्थ कैमरा भी है। साथ में एक आईआर सेंसर भी है। सेल्फी के लिए जैसे ही यूज़र सेल्फी मोड को चुनेंगे, तीनों कैमरे अपने आप पॉप-अप होकर फ्रंट पैनल पर रोटेट हो जाएंगे। सैमसंग गैलेक्सी ए80 के अन्य फीचर में सुपर स्टेडी वीडियो मोड, सीन ऑप्टिमाइज़र और फ्लॉ डिटेक्शन शामिल हैं।

इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है। लेकिन माइक्रोएसडी कार्ड के लिए कोई सपोर्ट नहीं है। सैमसंग गैलेक्सी ए80 की बैटरी 3,700 एमएएच की है और यह 25 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। हैंडसेट का डाइमेंशन 165.2x76.5x9.3 मिलीमीटर है। कनेक्टिविटी के लिए 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ वर्जन 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी शामिल है।
Advertisement

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730जी

फ्रंट कैमरा

नहीं

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3700 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9.0 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  3. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  6. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.