Samsung Galaxy A8+ (2018) को भारत में एंड्रॉयड पाई अपडेट मिलने की खबर

Samsung Galaxy A8+ (2018) को भारत में एंड्रॉयड पाई (Android Pie) अपडेट मिलने की खबर सामने आ रही है।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 20 मार्च 2019 17:10 IST
ख़ास बातें
  • फरवरी 2019 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच के साथ आ रहा है अपडेट
  • गैलेक्सी ए8+ (2018) में 6 इंच का फुलएचडी+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले है
  • Samsung Galaxy A8+ (2018) को पिछले साल जनवरी 2019 में किया गया था लॉन्च

Samsung Galaxy A8+ (2018) को भारत में एंड्रॉयड पाई अपडेट मिलने की खबर

Samsung Galaxy A8+ (2018) को भारत में एंड्रॉयड पाई (Android Pie) अपडेट मिलने की खबर सामने आ रही है। कहा जा रहा है कि सैमसंग गैलेक्सी ए8+ (2018) के लिए जारी हुआ यह अपडेट फरवरी 2019 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच और वन यूआई (OneUI) के साथ आ रहा है। इस माह के शुरुआत में Samsung Galaxy A8+ (2018) को रूस में एंड्रॉयड पाई अपडेट मिला था। Galaxy A8+ (2018) को पिछले साल भारत में लॉन्च किया गया था। सैमसंग गैलेक्सी ए8+ (2018) की अहम खासियतों की बात करें तो यह फोन 6 इंच के फुल-एचडी+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले के साथ आता है।

SamMobile की रिपोर्ट के अनुसार, भारत में Galaxy A8+ (2018) को मिले नए अपडेट का फर्मवेयर वर्जन A730FXXU4CSCD है और इसका फाइल साइज़ 1233.38 एमबी है। यह बात थोड़ी निराश करने वाली है कि मार्च 2019 खत्म होने वाला है लेकिन यह अपडेट फिर भी फरवरी 2019 सिक्योरिटी पैच के साथ रोल आउट किया गया है।

लेकिन यह बात अच्छी है कि इस माह के शुरुआत में रूस में अपडेट देने के बाद कंपनी अब भारत में अपडेट को रोल आउट कर रही है। अगर आपको अभी तक अपडेट प्राप्त नहीं हुआ है तो Settings > Software update > Download अपडेट मैनुअली में जाकर अपडेट की जांच कर सकते हैं। याद करा दें कि Samsung Galaxy A8+ (2018) को भारत में पिछले साल जनवरी में लॉन्च किया गया था।
 

Samsung Galaxy A8+ (2018) स्पेसिफिकेशन

सैमसंग गैलेक्सी ए8+ (2018) में 6 इंच का फुलएचडी+ (1080x2220 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर एक्सीनॉस 7885 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी रैम है। सैमसंग ने इस हैंडसेट में दो फ्रंट कैमरे दिए हैं। फोन में अपर्चर एफ/1.9 के साथ 16 मेगापिक्सल फिक्स्ड फोकस और अपर्चर एफ/1. के साथ 8 मेगापिक्सल सेंसर दिया गया है।
Advertisement

डुअल कैमरा सेटअप के अलावा, स्मार्टफोन में अपर्चर एफ/1.7 लेंस के साथ एक 16 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर है। फोटो, वीडियो और अन्य चीजों को सेव करने के लिए 64 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है, माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ाना संभव है। फोन में जान फूंकने के लिए 3,500 एमएएच की बैटरी दी गई है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Large high-quality sAMOLED screen
  • Good battery life
  • Lots of RAM and storage space
  • Bad
  • Heavy and bulky
  • Face recognition is flaky
  • Software bloat
  • Below-average cameras
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.00 इंच

प्रोसेसर

1.6 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x2220 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  3. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  4. OnePlus N6 Lite vs iQOO Z10 Lite 5G vs Samsung Galaxy A06 5G:₹20 हजार में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  5. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  6. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  7. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Ai+ Pulse 2 FE: 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ Pulse 2 FE: 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  2. OnePlus 16 के जल्द लॉन्च की तैयारी, गेमिंग मोड में मिलेगा 185Hz रिफ्रेश रेट
  3. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  5. Redmi 17C 5G भारत में 6000mAh की बैटरी के साथ 1 अक्टूबर को लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. OnePlus N6 Lite vs iQOO Z10 Lite 5G vs Samsung Galaxy A06 5G:₹20 हजार में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  7. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  8. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  9. पहले Zomato बनाया, अब आपके दिमाग को भी ट्रैक करेंगे दीपिंदर गोयल! Temple ने दिखाई नई टेक्नोलॉजी
  10. Duplicate Aadhaar: डुप्लीकेट आधार पर लगेगी लगाम! Bharat ABIS नया टूल करेगा पहचान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.