Samsung Galaxy A72 4G हो सकता है स्नैपड्रैगन 720जी चिपसेट से लैस, स्पेसिफिकेशन्स लीक

Samsung Galaxy A72 4G के गीकबेंच के रिज़ल्ट Galaxy A52 4G के काफी समान हैं, जो हाल ही में स्नैपड्रैगन 720जी चिपसेट के साथ बेंचमार्किंग वेबसाइट पर भी देखा गया था।

विज्ञापन
सौरभ कुलेश, अपडेटेड: 25 दिसंबर 2020 13:22 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A72 4G को पहले भी कई लीक्स में देखा जा चुका है
  • फोन के लेटेस्ट लीक में प्रोसेसर और ऑपरेटिंग सिस्टम की जानकारी मिली
  • 64 मेगापिक्सल प्राइमरी रियर कैमरा से हो सकता है लैस

Samsung Galaxy A72 में 64-मेगापिक्सल प्राइमरी रियर कैमरा दिया जा सकता है

Samsung Galaxy A72 को कथित तौर पर नए गीकबेंच लिस्टिंग में देखा गया है, जिससे पता चलता है कि स्मार्टफोन के 4G वेरिएंट में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी चिपसेट होगा। एक हालिया रिपोर्ट में दावा किया गया था कि स्मार्टफोन 4जी और 5जी दोनों वेरिएंट में लॉन्च किया जाएगा। अफवाहें यह भी बताती हैं कि स्मार्टफोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप होगा, जिसमें 64-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर होगा। टिपस्टर द्वारा साझा किए गए इस हैंडसेट के कुछ रेंडर भी हाल ही में लीक हुए थे, जिसमें फ्लैट होल-पंच कटआउट देखा गया था।

गीकबेंच पर लिस्टिंग के अनुसार, मॉडल नंबर SM-A725F के साथ एक सैमसंग फोन, जिसे Galaxy A72 4G माना जा रहा है, 8 जीबी रैम और एंड्रॉयड 11 के साथ आ सकता है। फोन को सिंगल-कोर और मल्टी-कोर टेस्ट में क्रमश: 526 और 1,623 स्कोर मिला है। इसके अलावा फोन को एक क्वालकॉम प्रोसेसर के साथ लिस्ट किया गया है, जिसका नाम 'atoll' है। इसे क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी चिपसेट के साथ जोड़ा गया है।
Advertisement

सैमसंग गैलेक्सी ए72 4जी के गीकबेंच के रिज़ल्ट Galaxy A52 4G के काफी समान हैं, जो हाल ही में स्नैपड्रैगन 720जी चिपसेट के साथ बेंचमार्किंग वेबसाइट पर भी देखा गया था।

गैलेक्सी ए72 4जी क्वाड रियर कैमरा सेटअप से लैस हो सकता है, जिसमें 64-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर होगा। स्मार्टफोन के कथित रेंडर भी टिपस्टर स्टीव उर्फ ​​OnLeaks द्वारा लीक किए गए थे। वे सैमसंग हैंडसेट को फ्लैट डिस्प्ले के साथ दिखाते हैं और बीच में सेल्फी कैमरा के लिए एक होल-पंच कटआउट भी। रेंडर में एक क्वाड रियर कैमरा भी देखा जा सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  4. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.