Samsung Galaxy A6s, Realme 2 Pro और Xiaomi Mi A2 में कौन है बेहतर?

सैमसंग ने Samsung Galaxy A6s स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। यह हैंडसेट मार्केट में मौजूद Realme 2 Pro और Xiaomi Mi A2 को टक्कर देगा।

विज्ञापन
Tarun Chadha, अपडेटेड: 25 अक्टूबर 2018 15:39 IST
ख़ास बातें
  • स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर से लैस है Samsung Galaxy A6s
  • Mi A2 में क्वालकॉम क्विक चार्ज 4+ टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल हुआ है
  • रैम और स्टोरेज पर आधारित रियलमी 2 प्रो के तीन वेरिेएंट हैं
दक्षिण कोरिया की मोबाइल निर्माता कंपनी सैमसंग ने Samsung Galaxy A6s स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। सैमसंग गैलेक्सी ए6एस के साथ Samsung Galaxy A9s को भी लॉन्च किया गया है। अब बात Samsung Galaxy A6s के प्रमुख फीचर की। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए फोन में स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। सैमसंग ब्रांड के दोनों ही हैंडसेट 6 जीबी रैम, 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आते हैं। Galaxy A6s की शुरुआती कीमत 1,799 चीनी युआन (करीब 19,000 रुपये) रखी गई है। इस दाम में यह हैंडसेट मार्केट में मौजूद Realme 2 Pro और Xiaomi Mi A2 को टक्कर देगा।
 

Samsung Galaxy A6s बनाम Realme 2 Pro बनाम Xiaomi Mi A2 की कीमत

सैमसंग गैलेक्सी ए6एस के 6 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 1,799 चीनी युआन (करीब 19,000 रुपये) रखी गई है। इस फोन के 6 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज मॉडल को 2,199 चीनी युआन (करीब 23,200 रुपये) में बेचा जाएगा। फिलहाल, दोनों ही स्मार्टफोन को भारत में पेश किए जाने के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।
Advertisement

Realme 2 Pro की कीमत 13,990 रुपये से शुरू होती है। इस दाम में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को बेचा जाएगा। हैंडसेट के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का दाम 15,990 रुपये है। Realme 2 Pro का सबसे पावरफुल वेरिएंट 17,990 रुपये का है। यह 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज से लैस है। रियलमी 2 की तरह यह फोन भी एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर बेचा जाता है। ग्राहक हैंडसेट को ब्लैक सी, ब्लू ओसियन और आइस लेक रंग में खरीद सकते हैं।

Xiaomi Mi A2 की भारत में कीमत 16,999 रुपये से शुरू होगी। इस दाम में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट बेचा जाएगा। 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत फिलहाल नहीं बताई गई है। यह एक्सक्लूसिव तौर पर अमेज़न इंडिया, मी डॉट कॉम, मी होम स्टोर और मी के अधिकृत रिटेल स्टोर में बेचा जाता है।
Advertisement
 

Samsung Galaxy A6s vs Realme 2 Pro vs Xiaomi Mi A2 के स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम Samsung Galaxy A6s स्मार्टफोन 6 इंच के सुपर एमोलेड फुल-एचडी+ इनफिनिटी डिस्प्ले के साथ आता है। हैंडसेट में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी रैम दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 64 जीबी/ 128 जीबी। दोनों ही वेरिएंट माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करेंगे। इस फोन में पिछले हिस्से पर 12 मेगापिक्सल के दो सेंसर दिए गए हैं। दोनों ही एफ/1.8 अपर्चर से लैस हैं। यह दावा आईटी होम ने किया है। हालांकि, JD.com की लिस्टिंग के मुताबिक, इस फोन में एक 12 मेगापिक्सल का सेंसर है और दूसरा 5 मेगापिक्सल का।
 
सैमसंग गैलेक्सी ए6एस में 24 मेगापिक्सल का कैमरा है, जबकि JD.com की लिस्टिंग में 12 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे का ज़िक्र है। कनेक्टिविटी फीचर में वाई-फाई, ब्लूटूथ, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। Samsung Galaxy A6s का डाइमेंशन 156.14x76.4x8.39 मिलीमीटर है।
Advertisement

डुअल-सिम Realme 2 Pro एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित कलरओएस 5.2 पर चलता है। स्मार्टफोन में 6.3 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) डिस्प्ले है। स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 90.8 प्रतिशत है। आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। पिक्सल डेनसिटी 409 पिक्सल प्रति इंच है। हैंडसेट में स्नैपड्रैगन 660 एआईई ऑक्टा-कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 512 जीपीयू दिया गया है। रैम और स्टोरेज पर आधारित इस हैंडसेट के तीन वेरिेएंट हैं- 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज, 6 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज और 8 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज। ज़रूरत पड़ने पर सभी वेरिेएंट में 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा।

अब बात कैमरा सेटअप की। Realme 2 Pro में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 16 मेगापिक्सल का है। यह एफ/1.7 अपर्चर, 6पी लेंस और सोनी आईएमएक्स398 सेंसर से लैस है। इसके साथ जुगलंबदी में मौज़ूद है 2 मेगापिक्सल का सेंसर। यूज़र 30 फ्रेम प्रति सेकेंड की दर से 4K वीडियो रिकॉर्ड कर पाएंगे। फ्रंट पैनल पर एफ/2.0 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का सेंसर है। यह एआई ब्यूटी 2.0 से लैस है। पोर्ट्रेट मोड के लिए कैमरा में एआई फीचर दिए गए हैं। फोन फ्रंट और रियर कैमरे के साथ एआर स्टीकर्स को सपोर्ट करता है।
Advertisement

Realme 2 Pro में लाइट एंड डिस्टेंस सेंसर, एक्सेलेरेशन सेंसर, जायरोस्कोप और जियोमैगनेटिक सेंसर दिया गया है। रियलमी 2 प्रो का डाइमेंशन 156.7x74.0x8.5 मिलीमीटर है और इसका वज़न 174 ग्राम। रियलमी 2 प्रो की बैटरी 3500 एमएएच की है। कनेक्टिविटी फीचर में यूएसबी ओटीजी, वाई-फाई 802.11 एसी, ब्लूटूथ, 4जी वीओएलटीई और जीपीएस शामिल हैं।
Advertisement

Xiaomi Mi A2 स्मार्टफोन में 5.99 इंच का डिस्प्ले है। यह 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला है। स्क्रीन 2.5डी कर्व्ड गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन के साथ आती है। डुअल-सिम शाओमी मी ए2 एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलेगा। इसमें ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 512 जीपीयू इंटीग्रेटेड है। जैसा कि हमने आपको पहले बताया, फोन में 6 जीबी तक रैम होंगे। इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी तक होगी। इस स्मार्टफोन की अहम खासियत कैमरे हैं। बेहतर फोटोग्राफी के लिए ये आर्टफिशियल इंटेलिजेंस के साथ आते हैं। Mi A2 में एआई से लैस 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। यह एफ/1.75 अपर्चर, फिक्स्ड फोकल लेंथ और सॉफ्ट एलईडी फ्लैश से लैस है। पिछले हिस्से पर एआई डुअल कैमरा सेटअप है।

प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी सेंसर 20 मेगापिक्सल का है। रियर कैमरा सेटअप फेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस और डुअल-टोन एलईडी फ्लैश के साथ आता है। फोन के पिछले और अगले हिस्से पर मौज़ूद कैमरे एआई सीन रिकग्निशन के साथ आते हैं ताकि फोटो बेहतर कलर के साथ आएं। इसके अलावा फ्रंट और रियर कैमरे एआई पोर्ट्रेट मोड से लैस हैं। इसके अलावा एआई बैकग्राउंड बोकेह और एआई स्मार्ट ब्यूटी 4.0 जैसे फीचर दिए गए हैं। हैंडसेट में फेस अनलॉक फीचर है और फिंगरप्रिंट सेंसर भी पिछले हिस्से पर मौज़ूद है।

स्मार्टफोन की बैटरी 3000 एमएएच की है। यह क्विक चार्ज 4.0 सपोर्ट के साथ आती है। शाओमी मी ए2 के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी एलटीई, डुअल-बैंड वाई-फाई ए/बी/जी/एन/एसी, वाई-फाई डायरेक्ट, मीराकास्ट, ब्लूटूथ 5.0, आईआर एमीटर और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। बता दें कि इस बार फोन में कोई 3.5 एमएम हेडफोन जैक नहीं है। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर फोन का हिस्सा हैं। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 158.7x75.4x7.3 मिलीमीटर है और वज़न 168 ग्राम।
 
सैमसंग गैलेक्सी ए6एस बनाम रियलमी 2 प्रो बनाम शाओमी मी ए2

रेटिंग्स

संपूर्ण NDTV रेटिंग
-
डिज़ाइन रेटिंग
-
डिस्प्ले रेटिंग
-
सॉफ्टवेयर रेटिंग
-
परफॉर्मेंस रेटिंग
-
बैटरी लाइफ रेटिंग
-
कैमरा रेटिंग
-
वैल्यू फॉर मनी रेटिंग
-

मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले
6.00 इंच6.30 इंच5.99 इंच
प्रोसेसर
क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660
फ्रंट कैमरा
24-मेगापिक्सल 16-मेगापिक्सल 20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा
12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल 12-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल
रैम
6 जीबी8 जीबी4 जीबी
स्टोरेज
64 जीबी128 जीबी64 जीबी
बैटरी क्षमता
3300 एमएएच3500 एमएएच3000 एमएएच
ओएस
Androidएंड्रॉ़यड 8.1एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo
रिज़ॉल्यूशन
10801080x2340 पिक्सल1080x2160 पिक्सल

डिस्प्ले

स्क्रीन साइज़ (इंच)
6.006.305.99
रिज़ॉल्यूशन
-1080x2340 पिक्सल1080x2160 पिक्सल
प्रोटेक्शन टाइप
-गोरिल्ला ग्लास-
आस्पेक्ट रेशियो
-19.5:918:9
पिक्सल प्रति इंच (पीपीआई)
-409403

हार्डवेयर

प्रोसेसर
ऑक्टा-कोर1.8 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोरऑक्टा-कोर
प्रोसेसर मॉडल
क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660
रैम
6 जीबी8 जीबी4 जीबी
इंटरनल स्टोरेज
64 जीबी128 जीबी64 जीबी
एक्सपेंडेबल स्टोरेज
-हांनहीं
एक्सपेंडेबल स्टोरेज टाइप
-माइक्रोएसडीमाइक्रोएसडी
एक्सपेंडेबल स्टोरेज क्षमता (जीबी)
-256-
अलग माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट
-हां-

कैमरा

रियर कैमरा
12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल16-मेगापिक्सल (f/1.7) + 2-मेगापिक्सल (f/2.4)12-मेगापिक्सल (f/1.8, 1.25-micron) + 20-मेगापिक्सल (f/1.8, 1.0-micron)
रियर फ्लैश
हांहांदोहरी एलईडी
फ्रंट कैमरा
24-मेगापिक्सल (f/2.0)16-मेगापिक्सल (f/2.0)20-मेगापिक्सल (f/2.2, 1.0-micron)
रियर ऑटोफोकस
-हांफेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस
फ्रंट फ्लैश
--एलईडी

सॉफ्टवेयर

ऑपरेटिंग सिस्टम
एंड्रॉ़यडएंड्रॉ़यडएंड्रॉ़यड
स्किन
-ColorOS 5.2-

कनेक्टिविटी

ब्लूटूथ
हांहांहां
यूएसबी टाइप सी
हां--
सिम की संख्या
222
वाई-फाई स्टैंडर्ड सपोर्ट
-802.11 बी/जी/एन/एसी802.11 ए/बी/जी/एन/एसी
एनएफसी
-नहींहां
इंफ्रारेड डायरेक्ट
-नहीं-
यूएसबी ओटीजी
-हांहां
माइक्रो यूएसबी
-हां-
दोनों सिम कार्ड पर एक्टिव 4जी
-हां-
Wi-Fi Direct
--हां

सिम 1

4जी/ एलटीई
हांहांहां
सिम टाइप
-नैनो सिमनैनो सिम

सिम 2

4जी/ एलटीई
हांहांहां
सिम टाइप
-नैनो सिमनैनो सिम

सेंसर

फेस अनलॉक
हांहां-
फिंगरप्रिंट सेंसर
हांहांहां
कंपास/ मैगनेटोमीटर
-हांहां
प्रॉक्सिमिटी सेंसर
-हांहां
एक्सेलेरोमीटर
-हांहां
एंबियंट लाइट सेंसर
-हांहां
जायरोस्कोप
-हांहां

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  2. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
  2. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  3. दीपिंद्र गोयल के Temple को बता दिया 'स्कैम', छिड़ी नई बहस
  4. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  5. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  6. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
  7. Flipkart सेल में 26 हजार एमआरपी वाला Mivi One फोन ₹15 हजार से सस्ता! 6000mAh बैटरी
  8. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
  9. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
  10. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.