Samsung Galaxy A57 के लॉन्च से पहले डिजाइन, फीचर्स लीक, 50MP ट्रिपल कैमरा, 5000mAh होगी बैटरी!

फोन के रियर साइड में कंपनी 50 मेगापिक्सल का ट्रिपल कैमरा सेटअप दे सकती है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 18 मार्च 2026 13:21 IST
ख़ास बातें
  • फोन के रियर साइड में कंपनी 50 मेगापिक्सल का ट्रिपल कैमरा सेटअप दे सकती है
  • फोन की मोटाई 6.9mm है और वजन 179 ग्राम बताया गया है।
  • यहां Exynos 1680 चिपसेट कंपनी दे सकती है।

Samsung Galaxy A57 इससे पहले आए Samsung Galaxy A56 का सक्सेसर होगा।

Photo Credit: Samsung

Samsung Galaxy A सीरीज के दो महत्वपूर्ण मॉडल्स जल्द लॉन्च होने वाले हैं। कंपनी के Galaxy A57, Galaxy A37 स्मार्टफोन्स पिछले कई दिनों से चर्चा में हैं। सैमसंग ने अधिकारिक रूप से इनके बारे में कोई खुलासा नहीं किया है लेकिन अब इनकी प्रोमोशनल डिटेल्स लॉन्च से पहले लीक हो गई हैं। फोन में 50 मेगापिक्सल का ट्रिपल कैमरा आने वाला है। वहीं, 5000mAh की बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स भी फोटो में नजर आ रहे हैं। आइए जानते हैं डिटेल। 

Samsung Galaxy A57, Galaxy A37 के लॉन्च से पहले लगभग सभी फीचर्स लीक हो गए हैं। फोन के रियर साइड में कंपनी 50 मेगापिक्सल का ट्रिपल कैमरा सेटअप दे सकती है। टिप्स्टर @Alfaturk16 ने फोन के प्रोमोशनल फोटो शेयर किए हैं। इसमें फोन का डिजाइन साफ नजर आ रहा है। Samsung Galaxy A57 में यूनीबॉडी मेटल का इस्तेमाल किया गया है। फोन की मोटाई 6.9mm है और वजन 179 ग्राम बताया गया है। बेजल्स पतले नजर आ रहे हैं। 

Advertisement

फोन के रियर में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है। साथ में 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा है जिसमें 4K सपोर्ट दिया गया है। तीसरा सेंसर 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है। फ्रंट में सेल्फी कैमरा है जो 12 मेगापिक्सल का है। फोन के लिए कहा गया है कि यह Android 16 आधारित One UI 8.5 पर रन करेगा। फोन में AI सर्च फीचर भी होगा। यहां Exynos 1680 चिपसेट कंपनी दे सकती है। साथ ही कूलिंग सेटअप भी मिल सकता है। 

फोन में 6.7 इंच OLED पैनल होगा जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट देखने को मिल सकता है। सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर मिल सकता है। इसकी बैटरी कैपिसिटी 5000mAh बताई गई है जिसके साथ 45W चार्जिंग सपोर्ट होगा। Galaxy A37 के फीचर्स के डिटेल यहां टिप्स्टर ने मेंशन नहीं किए हैं। हालिया लीक्स की मानें तो Galaxy A37 में Exynos 1480 चिपसेट देखने को मिल सकता है। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा दिया जा सकता है जिसमें मेन लेंस 50 मेगापिक्सल का होगा। साथ में OIS सपोर्ट यहां दिया जा सकता है। फोन में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा, 5 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा मिल सकता है। फोन में 5000mAh की बैटरी, 45W चार्जिंग का सपोर्ट होगा। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  2. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  3. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  4. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  5. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  5. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  6. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  7. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  8. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  9. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  10. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.