Samsung Galaxy A56 5G में होगी 5000mAh बैटरी! नए सर्टिफिकेशन में खुलासा

अब अपकमिंग स्मार्टफोन को FCC सर्टिफिकेशन भी मिल गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 27 जनवरी 2025 08:04 IST
ख़ास बातें
  • अब इस डिवाइस को FCC सर्टिफिकेशन भी मिल गया है।
  • फोन में 4905mAh रेटेड बैटरी दी गई है।
  • मोटे तौर पर यह 5000mAh बैटरी से लैस होगा।

Samsung की पॉपुलर A सीरीज का अपकमिंग स्मार्टफोन Samsung Galaxy A56 5G इन दिनों खूब चर्चा में है।

Samsung की पॉपुलर A सीरीज का अपकमिंग स्मार्टफोन Samsung Galaxy A56 5G इन दिनों खूब चर्चा में है। फोन विभिन्न सर्टिफिकेशन प्राप्त कर रहा है जिसमें इसके कुछ मेन स्पेसिफिकेशंस भी सामने आ रहे हैं। अब इस डिवाइस को FCC सर्टीफिकेशन भी मिल गया है। संकेत मिलता है कि फोन का लॉन्च बेहद नजदीक है। आइए जानते हैं नई सर्टीफिकेशन लिस्टिंग में कौन से फीचर्स सामने आए हैं। 

Samsung Galaxy A56 5G जल्द ही लॉन्च होने वाला है। फोन को FCC लिस्टिंग में स्पॉट किया गया है। माय स्मार्ट प्राइस की रिपोर्ट के अनुसार फोन का मॉडल नम्बर SM-A566E/DS बताया गया है। यहां इसके कनेक्टिविटी फीचर्स का पता चलता है। फोन में GSM, WCDMA, LTE FDD, और 5G का सपोर्ट होगा। इसके अलावा इसमें कई 5जी बैंड्स होंगे जिनमें n1, 3, 5, 7, 8, 20, 28, 38, 40, 41, 66, 77, और 78 शामिल होंगे। इसके अलावा इस डिवाइस में Bluetooth, NFC, GNSS, और Wi-Fi (802.11.b/g/n/a/ac/ax) की भी कनेक्टिविटी होगी। 

लिस्टिंग में Galaxy A56 5G को EP-TA800 एडेप्टर के साथ बताया गया है। जिसका मतलब है कि फोन में 25W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट होगा। TENAA लिस्टिंग में फोन के अंदर 45W चार्जिंग का पता चला था। फोन में 4905mAh रेटेड बैटरी दी गई है। यानी मोटे तौर पर यह 5000mAh बैटरी से लैस होगा। 

इससे पहले फोन की गीकबेंच लिस्टिंग में सामने आया था कि इसमें Exynos 1580 SoC होगा। फोन में 8GB रैम देखने को मिल सकती है। Galaxy A56 में कंपनी रोचक डिजाइन दे सकती है। लीक्स के अनुसार, इसमें रियर में पिल शेप का कैमरा डिजाइन देखने को मिल सकता है। फ्रंट में फोन फ्लैट डिस्प्ले के साथ आ सकता है जिसमें बेजल काफी पतले होंगे। फोन के टॉप राइट में 'की आईलैंड' भी आने की संभावना है। फोन में Android 15 का सपोर्ट आ सकता है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹51 में अनलिमिटेड 5G, वो भी पूरे महीने! रिचार्ज करने से पहले यहां जान लें पूरा ऑफर
  2. ₹36 हजार में लॉन्च हुआ Primebook 3 Max लैपटॉप; 8GB RAM, 12 घंटे की बैटरी के साथ मिलेगा AI सपोर्ट
  3. रात में भी दिखेगा रंगीन वीडियो! Xiaomi ने लॉन्च किया ₹5,500 वाला AI 4K Smart Camera
  4. iQOO का 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी वाला फोन हुआ सस्ता, जानें कितनी हो रही बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple के iPhone Duo के लॉन्च के बाद इस देश में बढ़ी Samsung Galaxy Z Fold 8 की सेल्स....
  2. Ai+ Nova 2 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट
  3. iPhone में बिना फोटो-वीडियो डिलीट किए, स्टोरेज कैसे करें खाली, जानें
  4. OnePlus 16 में मिलेगा 165Hz के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले, जल्द लॉन्च की तैयारी
  5. India vs Afghanistan: भारत और अफगानिस्तान के बीच T-20 आज, जानें कब और कहां देखें लाइव प्रसारण
  6. Vivo X500 Pro, Vivo X500 Pro Max में मिलेगा नया MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  7. 5 हजार हो या 1 लाख, UPI से इन ट्रांजेक्शन पर नहीं लगेगा 5 रुपये से ज्यादा MDR चार्ज
  8. iQOO का 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी वाला फोन हुआ सस्ता, जानें कितनी हो रही बचत
  9. सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल हब बनेगा भारत: प्रधानमंत्री मोदी
  10. BGMI Free Rewards: देर होने से पहले यूज कर लें ये 50 Redeem Codes, फ्री में मिलेंगे कई रिवॉर्ड्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.