Samsung Galaxy A52s 5G फोन 64MP कैमरा के साथ आज भारत में होगा लॉन्च, ऐसे देखें लाइव इवेंट

Amazon India लिस्टिंग के मुताबिक Samsung Galaxy A52s 5G फोन के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 35,999 रुपये लिस्ट थी। जबकि 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 38,999 रुपये लिस्ट थी। हालांकि, कुछ समय बाद ही इस लिस्टिंग को डिलीट कर दिया गया।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 1 सितंबर 2021 10:25 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A52s 5G फोन यूके में हो चुका है लॉन्च
  • भारत में फोन की शीपिंग 6 सितंबर से हो सकती है शुरू
  • हाल ही में Amazon India पर कीमत के साथ स्पॉट हुआ था फोन
Samsung Galaxy A52s 5G स्मार्टफोन को भारत में आज लॉन्च किया जाएगा। बता दें, सैमसंग गैलेक्सी ए52एस 5जी फोन पिछले ही हफ्तों यूके मार्केट में लॉन्च किया गया था, वहीं अब इसे आज भारतीय मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। हाल ही में फोन Amazon India पर स्पॉट किया गया था, जिसके जरिए फोन की कीमत की जानकारी लॉन्च से पहले लीक हो गई थी। स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778जी प्रोसेसर से लैस हो सकता है। फोटोग्राफी के लिए फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का होगा।

Samsung Galaxy A52s 5G स्मार्टफोन को भारत में आज दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च का लाइवस्ट्रीम कंपनी के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे ट्विटर और यूट्यूब पर देखा जा सकता है। इसके अलावा आप नीचे इम्बेड वीडियो में भी लॉन्च लाइवस्ट्रीम देख सकते हैं।
 
 

Samsung Galaxy A52s 5G price in India, launch date (expected)

जैसे कि हमने बताया यह स्मार्टफोन हाल ही में Amazon India की वेबसाइट पर लिस्ट हुआ था, जिसमें जानकारी मिली थी कि फोन की शीपिंग 6 सितंबर से शुरू की जाएगी। साथ ही इसमें फोन की कीमत भी लीक हुई थी, जिसमें फोन के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 35,999 रुपये लिस्ट थी। जबकि 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 38,999 रुपये लिस्ट थी। हालांकि, कुछ समय बाद ही इस लिस्टिंग को डिलीट कर दिया गया।

आपको बता दें, यूके में Samsung Galaxy A52 5G स्मार्टफोन की कीमत GBP 399 (लगभग 40,800 रुपये) सेट की गई थी, जो कि फोन के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत है। यह फोन ऑसम ब्लैक, ऑसम मिंट, ऑसम वॉयलेट और ऑसम व्हाइट कलर में पेश किया गया था।
Advertisement
 

Samsung Galaxy A52s 5G specifications (UK variant)

फोन के स्पेसिफिकेशन यूके वेरिएंट के समान हो सकते हैं। सैमसंग गैलेक्सी ए52एस 5जी फोन एंड्रॉयड 11 पर आधारित One UI 3 पर चलता है। फोन में 6.5 इंच फुल एचडी+ सुपर एमोलेड इनफिनिटी-ओ डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ आपोक 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मिलता है। फोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778जी प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 6GB रैम मौजूद है। फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-शूटर, 5 मेगापिक्सल का डेप्थ और 5 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा मिलेगा। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए गैलेक्सी ए52 5जी में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मौजूद है।

फोन में 128 जीबी तक स्टोरेज मिलेगी, जिसे माइक्रो एसडी कार्ड के साथ 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी की बात करें, तो इसमें 5जी, 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ए-जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल है। इसके अलावा इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है। फोन डस्ट और वाटर-रसिस्टेंट के लिए IP67 रेटेड है। फोन में स्टीरियो स्पीकर के साथ डॉल्बी अटॉमस साउंड भी दिया है।
Advertisement

फोन की बैटरी 4,500 एमएएच की है, जिसके साथ 25 वॉट सुपर फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। यह चार्जर फोन बॉक्स के साथ ही मिलता है। यह गैलेक्सी ए52 5जी के विपरित है, जो कि 25 वॉट चार्जिंग को सपोर्ट करता है लेकिन इसमें केवल 15 वॉट अडैप्टर दिया गया है। फोन का डायमेंशन 159.9x75.1x8.4mm  और भार 189 ग्राम है। फोन का डायमेंशन और भार भी Galaxy A52 5G की तरह है।
 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • IP67 rating, unique design
  • High-quality stereo speakers
  • Crisp 120Hz Super AMOLED display
  • Good daylight camera performance
  • Good selfie camera
  • Fluid software experience
  • Bad
  • Preinstalled bloatware
  • Average low-light camera performance
  • Video recording lacks stabilisation
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778जी

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹30 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 60 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी!
  2. iQOO Z11xa 5G लॉन्च हुआ 50MP डुअल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69 रेटिंग
  3. Infinix Hot 70 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹2000 डिस्काउंट के साथ खरीदें 6000mAh बैटरी वाला फोन
  4. POCO X8 Power 5G vs Realme P4 Power 5G: 10,000mAh बैटरी वाले दोनों फोन में कौन है ज्यादा दमदार?
  5. iQOO 16 का लॉन्च टाइम लीक, 8400mAh बैटरी के साथ मिलेगी IP68, IP69 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung ने महंगे कर दिए Galaxy A57, Galaxy A37, ₹6 हजार तक बढ़ी कीमत!
  2. Apple के 9 सितंबर लॉन्च इवेंट में क्या होगा खास, iPhone 18 Pro Max ही नहीं, फोल्डेबल आईफोन के साथ बहुत कुछ!
  3. Huawei ने तीन बार फोल्ड होने वाला Huawei Mate XT 2 Ultimate Design किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  5. 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Huawei Pura X View स्मार्टफोन, जानें कीमत
  6. Harry Potter फैंस के लिए भारत में लॉन्च हो रहा है Realme 16 Pro का स्पेशल एडिशन, डिजाइन हुआ लीक
  7. फोन के स्पीकर पर जमी धूल आवाज कर सकती है कम, ऐसे करें खुद साफ
  8. Samsung का 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन मिल रहा ₹23000 सस्ता, जल्द करें खरीदारी
  9. जल्द लॉन्च होगा Samsung का बजट Galaxy A18 4G! डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक
  10. iQOO Z11xa 5G लॉन्च हुआ 50MP डुअल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69 रेटिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.