Samsung Galaxy A51 के 5G वेरिएंट की तस्वीर लीक

Samsung galaxy A51 5G के बैक पैनल पर मौजूदा गैलेक्सी ए51 4जी की तुलना में केवल पैटर्नस का अंतर है। इसमें क्वाड कैमरा सेटअप और होल-पंच डिस्प्ले देखा गया है।

विज्ञापन
Darab Mansoor Ali, अपडेटेड: 28 मार्च 2020 12:39 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A51 के 5G वेरिएंट का डिज़ाइन होगा 4G के समान
  • फोन में हो सकता है क्वाड कैमरा सेटअप
  • होल-पंच डिस्प्ले के साथ आ सकता है नया 5G गैलेक्सी ए51 फोन

Samsung Galaxy A51 LTE को भारत में 23,999 रुपये में लॉन्च किया था

Samsung Galaxy A51 को इस साल जनवरी में भारत में लॉन्च किया गया था। ऑनलाइन रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी अब गैलेक्सी ए51 के 5जी वेरिएंट पर काम कर रही है। एक रिपोर्ट में सैमसंग गैलेक्सी ए51 के 5ए वेरिएंट की तस्वीरे लीक हुई है। तस्वीर में नए वेरिएंट का डिज़ाइन सैमसंग गैलेक्सी ए51 एलटीई मॉडल के समान दिखाई देता है, जिसमें होल-पंच इन्फिनिटी-ओ फ्रंट पैनल और बैक पर एक आयताकार कैमरा मॉड्यूल शामिल है। हालांकि Samsung Galaxy A51 5G की इस कथित तस्वीर में फोन का बैक पैनल गैलेक्सी ए51 के LTE वेरिएंट की तुलना में एक अलग पैटर्न के साथ दिखाई दे रहा है।

GSMArena की रिपोर्ट में ज्ञात टिपस्टर इवान ब्लास (@evleaks) द्वारा पोस्ट की गई तस्वीरों का हवाला दिया गया है, जिसमें Samsung Galaxy A51 के समान डिज़ाइन वाला एक फोन दिखाया गया है। इसके जिसके बैक पैनल पर मौजूदा गैलेक्सी ए51 4जी की तुलना में केवल पैटर्नस का अंतर है। यह अनुमान लगाया गया है कि सैमसंग गैलेक्सी ए51 5जी, स्पेसिफिकेशन के मामले में भी एलटीई वेरिएंट के समान होगा। हालांकि, सैमसंग को गैलेक्सी ए51 के चिपसेट को बदलना पड़ सकता है, क्योंकि गैलेक्सी ए51 एलटीई में Exynos 9611 चिपसेट आता है, जो 5G सपोर्ट नहीं करता है।

सैमसंग ने गैलेक्सी ए51 को भारत में 23,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया था। Galaxy A51 में 6.5 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2400 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। सैमसंग गैलेक्सी ए51 एक ऑक्टा-कोर Exynos 9611 चिपसेट पर चलता है, जो 6 जीबी रैम के साथ आता है। सैमसंग गैलेक्सी ए51 एंड्रॉयड 10 पर आधारित वन यूआई 2.0 पर चलता है।

Galaxy A51 बैक में क्वाड कैमरा सेटअप है, जिसमें 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 12-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस, 5-मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा लेंस और 5-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। फ्रंट कैमरा 32-मेगापिक्सल शूटर है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Bright, vivid display
  • Clean, feature-rich software
  • Good battery life
  • Bad
  • Biometric authentication isn’t very quick
  • Underwhelming performance for the price
  • Average low-light camera performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X300e होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 12GB रैम, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  2. 100W पावर वाला अल्ट्रा स्लिम चार्जर Ugreen ने किया लॉन्च, लैपटॉप भी कर सकता है चार्ज
  3. Redmi 17 4G लॉन्च होगा 50MP दो कैमरा, 7500mAh बैटरी के साथ! फुल स्पेसिफिकेशंस लीक
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में क्रिप्टो एक्सचेंजों को देनी होगी ट्रांजैक्शंस की जानकारी
  2. Redmi 17 4G लॉन्च होगा 50MP दो कैमरा, 7500mAh बैटरी के साथ! फुल स्पेसिफिकेशंस लीक
  3. 100W पावर वाला अल्ट्रा स्लिम चार्जर Ugreen ने किया लॉन्च, लैपटॉप भी कर सकता है चार्ज
  4. Lenovo ने लॉन्च किया बजट गेमिंग मॉनिटर, 27 इंच डिस्प्ले, 280Hz रिफ्रेश रेट
  5. Vivo X300e होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 12GB रैम, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  6. Specialized ने लॉन्च की S-Works Turbo प्रीमियम माउंटेन इलेक्ट्रिक बाइक, कीमत 12.55 लाख रुपये के करीब!
  7. Samsung यूजर्स जरा संभलकर! अब पासवर्ड भूले तो परमानेंट लॉक हो जाएगा फोन! One UI 9.0 में आई तगड़ी सिक्योरिटी
  8. 4 हजार सस्ता खरीदें Vivo V70 FE 5G, अबतक का सबसे बड़ा डिस्काउंट पाने का मौका
  9. फोल्डेबल स्मार्टफोन्स के मार्केट में Samsung, Huawei को कड़ी टक्कर देगा iPhone Ultra!
  10. तो सस्ते हो जाएंगे स्मार्टफोन! मैमोरी चिप की कमी पर आया बड़ा अपडेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.