Samsung Galaxy A50 को मिला नया सॉफ्टवेयर अपडेट, कई फीचर्स में हुआ सुधार

Samsung Galaxy A50 Update: सैमसंग गैलेक्सी ए50 को मिला नया अपडेट। जानें नए अपडेट के साथ फोन में होगा क्या बदलाव।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 10 सितंबर 2019 21:45 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A50 Update का फर्मवेयर वर्जन A505GNDXU3ASH4 है
  • सैमसंग गैलेक्सी ए50 अपडेट का फाइल साइज 210.70 एमबी है
  • एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच में नहीं हुआ बदलाव

Samsung Galaxy A50 Update: सैमसंग गैलेक्सी ए50 को मिला नया सॉफ्टवेयर अपडेट, कई फीचर्स में हुआ सुधार

Samsung Galaxy A50 Update: सैमसंग गैलेक्सी ए50 को नया सॉफ्टवेयर अपडेट मिलने की खबर सामने आ रही है। Galaxy A50 को मिला नया अपडेट टचस्क्रीन परफॉर्मेंस में इंप्रूवमेंट के साथ आ रहा है। लेटेस्ट अपडेट के साथ मॉयस्चर डिटेक्शन एल्गोरिथ्म को भी बेहतर बनाया गया है। याद करा दें कि पिछले महीने सैमसंग गैलेक्सी ए50 के लिए जारी अपडेट के साथ अगस्त एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच को जारी किया गया था। पिछले अपडेट के साथ फिंगरप्रिंट रिकग्निशन परफॉर्मेंस और बैटरी चार्जिंग एल्गोरिथ्म को इंप्रूव किया गया था।

TizenHelp की रिपोर्ट में कहा गया है कि Samsung Galaxy A50 को मिले लेटेस्ट सॉफ्टवेयर अपडेट का फर्मवेयर वर्जन A505GNDXU3ASH4 है। अपडेट का फाइल साइज़ 210.70 एमबी है। नए अपडेट के साथ एक बात है जो गौर करने वाली है वह यह है कि टचस्क्रीन की परफॉर्मेंस में सुधार किया गया है।

यह भी पढ़ें-  Samsung Galaxy A50 का रिव्यू


 

Samsung Galaxy A50 Update: सैमसंग गैलेक्सी ए50 को मिला नया अपडेट

Advertisement
Photo Credit: TizenHelp

चेंजलॉग के अनुसार, Samsung ने अपडेट के साथ मॉयस्चर डिटेक्शन एल्गोरिथ्म को बेहतर किया है। Samsung's Knox Guard की स्टेबलिटी और स्मार्टफोन की सिक्योरिटी को ऑप्टिमाइज़ किया गया है। इसके अलावा, कई स्टेबलिटी इंप्रूवमेंट और बग फिक्स भी है लेकिन एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है।

Samsung Galaxy A50 के लिए अपडेट को फिलहाल फिलीपींस में रह रहे यूज़र के लिए रोल आउट किया गया है। उम्मीद है कि अपडेट को आने वाले समय में भारत सहित अन्य मार्केट के लिए भी जारी किया जा सकता है। याद करा दें कि सैमसंग ने पिछले महीने फर्मवेयर वर्जन A505FDDU2ASH3 को जारी किया था।
Advertisement

अपडेट अगस्त एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच और इंप्रूव फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ रोल आउट किया गया था। अपडेट इंस्टॉल होने के साथ ही फोन में Snapchat ऐप भी जुड़ गया था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Samsung Galaxy A50, Samsung
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Hero Motocorp ने लॉन्च किया इलेक्ट्रिक स्कूटर VIDA VX2 Plus 4.4kWh वेरिएंट, जानें प्राइस, रेंज
  2. यूरोप और अमेरिकी मार्केट छोड़ रहा है OnePlus? इस हफ्ते हो सकता है बड़ा ऐलान
  3. Redmi 17C 5G में हो सकती है 6,000mAh की बैटरी, Geekbench पर लिस्टिंग
  4. Moto G77 Power vs OnePlus Nord CE 6 Lite vs iQOO Z10R 5G: ₹25 हजार में कौन बेहतर?
  5. महंगे हो रहे स्मार्टफोन्स के बीच ₹6,000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy A56 5G, यहां मिलेगी डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. StepX Neo लॉन्च! AI Agent वाला फोन जो खुद बुक करेगा फ्लाइट, करेगा ट्रांसलेशन और कई काम
  2. Redmi 17C 5G में हो सकती है 6,000mAh की बैटरी, Geekbench पर लिस्टिंग
  3. यूरोप और अमेरिकी मार्केट छोड़ रहा है OnePlus? इस हफ्ते हो सकता है बड़ा ऐलान
  4. RAM की कमी ने बिगाड़ा खेल! 13 साल में सबसे नीचे स्मार्टफोन सेल्स, Samsung फिर बना नंबर-1 ब्रांड
  5. Moto G77 Power vs OnePlus Nord CE 6 Lite vs iQOO Z10R 5G: ₹25 हजार में कौन बेहतर?
  6. महंगे हो रहे स्मार्टफोन्स के बीच ₹6,000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy A56 5G, यहां मिलेगी डील
  7. Google Photos का स्टोरेज फुल हो गया? जरूरी फोटो डिलीट किए बिना ऐसे बनाएं जगह
  8. अब घर बैठे प्रिंट करें फोटो! Xiaomi का नया ब्लूटूथ प्रिंटर हुआ लॉन्च, जानें कीमत
  9. BSNL का रेवेन्यू 10 प्रतिशत बढ़ा, एंटरप्राइज, मोबाइल सेगमेंट से मिली ग्रोथ
  10. Hero Motocorp ने लॉन्च किया इलेक्ट्रिक स्कूटर VIDA VX2 Plus 4.4kWh वेरिएंट, जानें प्राइस, रेंज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.