Samsung Galaxy A42 अगले साल 'सस्ते' 5जी स्मार्टफोन के तौर पर हो सकता है लॉन्च

Samsung का अपना पहला 5जी स्मार्टफोन Samsung Galaxy S10 5G था और इसके बाद यह Samsung Galaxy Note 10 और Samsung Galaxy 20 लाइनअप में भी ज़ारी रहा।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 2 जुलाई 2020 13:01 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A42 में हो सकती है 128 जीबी स्टोरेज
  • Samsung Galaxy A41 में दी गई थी 64 जीबी स्टोरेज
  • स्मार्टफोन का मॉडल नंबर SM-A426B दिया गया है

Samsung Galaxy A42 पर कोई आधिकारिक बयान नहीं

Samsung अगले साल अपना सस्ता 5जी स्मार्टफोन Samsung Galaxy A42 लॉन्च कर सकती है, एक रिपोर्ट में यह दावा किया गया है। दक्षिण कोरियाई टेक कंपनी की 5जी योजना किसी से छिपी नहीं है। कंपनी का अपना पहला 5जी स्मार्टफोन Samsung Galaxy S10 5G था और इसके बाद यह Samsung Galaxy Note 10 और Samsung Galaxy 20 लाइनअप में भी ज़ारी रहा। हालांकि, सैमसंग ने 5th जनरेशन स्टैंडर्ड को अपने मिड-रेंड स्मार्टफोन जैसे Samsung Galaxy A51 और Samsung Galaxy A71 में भी पेश किया, ताकि टेक्नोलॉजी को किफायती बनाया जा सके। लेकिन लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार कंपनी अगले साल और अधिक किफायती 5जी स्मार्टफोन पेश करने की योजना बना रही है।

Sammobile की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी Samsung Galaxy A42 स्मार्टफोन को किफायती 5जी स्मार्टफोन के तौर पर अगले साल लॉन्च करेगी। रिपोर्ट में बताया गया है कि सैमसंग गैलेक्सी ए42 स्मार्टफोन का मॉडल नंबर SM-A426B दिया गया है, मॉडल नंबर के अनुसार इस को गैलेक्सी ए42 5जी का इंटरनेशनल वेरिएंट होना चाहिए। हालांकि, रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि कंपनी गैलेक्सी ए42 के 5जी वेरिएंट के अलावा 4जी वेरिएंट भी लॉन्च करेगी। इस रिपोर्ट में फोन के स्पेसिफिकेशन की भी जानकारी दी गई है।
 

Samsung Galaxy A42 5G Expected Specifications

पब्लिकेशन के अनुसार, गैलेक्सी ए42 5जी स्मार्टफोन में 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज दी जाएगी, जो इस कैटगरी में एक स्मार्टफोन के लिए आम बात है। बता दें, Samsung Galaxy A41 स्मार्टफोन में 64 जीबी स्टोरेज दी गई थी। रिपोर्ट में कलर ऑप्शन की भी जानकारी मिली है, जिसके अनुसार यह स्मार्टफोन ग्रे, ब्लेक और व्हाइट कलर में उपलब्ध होगा। स्टोरेज व कलर ऑप्शन के अलावा कोई और जानकारी सामने नहीं आई है।

5जी स्मार्टफोन 4G LTE नेटवर्क क्षमता के साथ आते हैं, ताकि इसका इस्तेमाल उन जगहों पर किया जा सके, जहां 5जी नेटवर्क मौजूद नहीं होता। हालांकि, पब्लिकेशन ने बताया कि उन्हें इस फोन में LTE का कोई सबूत नहीं मिला। सैमसंग अब तक 5जी और एलटीई वेरिएंट को लॉन्च करती आ रही थी। लेकिन अब प्रतीत हो रहा है कि कंपनी केवल 5जी वेरिएंट ही पेश कर सकती है।
Advertisement

साल 2021 के लिए गैलेक्सी ए सीरीज़, खासतौर पर गैलेक्सी ए42 5जी स्मार्टफोन को लॉन्च होने अभी काफी वक्त है। स्मार्टफोन लॉन्चिंग तक कई बदलाव पेश किए जा सकते हैं।
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

प्रोसेसर

ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

25-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  5. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  6. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  7. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.