6 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Samsung का 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला जबरदस्त फोन

Samsung ने मार्च में अपना मिड रेंज फोन Samsung Galaxy A36 5G लॉन्च किया था जो कि अब भारी डिस्काउंट के साथ मिल रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 13 मई 2026 08:50 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A36 5G में में 5,000mAh की बैटरी दी गई है।
  • Samsung Galaxy A36 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • Samsung Galaxy A36 5G में 6.7 इंच की FHD+ Super AMOLED डिस्प्ले है।

Samsung Galaxy A36 5G में 6.7 इंच की फुल HD+ Super AMOLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Samsung

Samsung ने मार्च में अपना मिड रेंज फोन Samsung Galaxy A36 5G लॉन्च किया था जो कि अब भारी डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। अगर Samsung Galaxy A36 5G खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो यह मौका फायदेमंद साबित हो सकता है। Galaxy A36 5G  में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 12 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा दिया गया है। इस फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो कि 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यहां हम आपको सैमसंग गैलेक्सी ए36 5जी पर मिलने वाली डील से लेकर ऑफर और कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Samsung Galaxy A36 5G Discount & Offers

Samsung Galaxy A36 5G का 8GB/128GB वेरिएंट ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर 28,999 रुपये में लिस्टेड है। वहीं यह स्मार्टफोन मार्च, 2025 में 32,999 रुपये में लॉन्च हुआ था। बैंक ऑफर की बात करें तो फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर 1,920 रुपये डिस्काउंट पा सकते हैं, जिसके बाद प्रभावी कीमत 27,079 रुपये हो जाएगी। यह फोन लॉन्च कीमत के मुकाबले में करीबन 5,920 रुपये सस्ता मिल रहा है।
 

Samsung Galaxy A36 5G Features & Specifications

Samsung Galaxy A36 5G में 6.7 इंच की FHD+ Super AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2340x1080 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है। Galaxy A26 5G में Exynos 1380 प्रोसेसर दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP67 रेटिंग से लैस किया गया है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड One UI 7 के साथ आता है। यह फोन एक्सेलेरोमीटर, फिंगरप्रिंट सेंसर, जाइरो सेंसर, जियोमैग्नेटिक सेंसर, लाइट सेंसर, वर्चुअल प्रॉक्सिमिटी सेंसिंग सेंसर से लैस किया गया है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Galaxy A36 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और  f/2.4 अपर्चर के साथ 5 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, 4G LTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 162.9 मिमी, चौड़ाई 78.2 मिमी, मोटाई 7.4 मिमी और वजन 196 ग्राम है।

Advertisement

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good design and build quality
  • 6 years of software support
  • Decent performance
  • Bright screen
  • Speakers are loud
  • Bad
  • No HDR support
  • Average battery life
  • No microSD card support
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

2340x1080 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% ड
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹28 हजार सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Samsung Galaxy S25 FE 5G पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए ₹15 हजार डिस्काउंट
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए ₹35 हजार में AMD Ryzen 5 लैपटॉप!
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹28 हजार सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G
  4. Amazon Great Indian Festival Sale: 9000mAh बैटरी वाला OnePlus Nord 6 मिल रहा सबसे सस्ता, जानें ऑफर
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार वाले टॉप 5 स्मार्टफोन पर डिस्काउंट
  6. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026:iPhone 17 पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए 22 हजार का डिस्काउंट
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹40 हजार वाले फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर लिमिटेड टाइम के लिए बंपर डील, सीधे 17 हजार की बचत
  10. Bose की टेक्नोलॉजी के साथ Noise ने भारत में लॉन्च किए Master Buds Open, कीमत ₹7,999
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.