Samsung Galaxy A36 5G का 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट Flipkart पर कम कीमत में मिल रहा है। फोन में 120Hz Super AMOLED डिस्प्ले, 50MP कैमरा और 5,000mAh की बैटरी मिलती है।
Samsung Galaxy A36 5G पर Flipkart में डिस्काउंट और बैंक कैशबैक का ऑफर मिल रहा है
Samsung Galaxy A36 5G खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो Flipkart पर इस स्मार्टफोन को पहले के मुकाबले कम कीमत में खरीदा जा सकता है। Samsung का यह फोन बीते साल मार्च में लॉन्च हुआ था और इसमें 120Hz Super AMOLED डिस्प्ले, 50MP कैमरा और 5,000mAh की बैटरी जैसे फीचर्स मिलते हैं। फोन में 45W फास्ट चार्जिंग और IP67 रेटिंग भी दी गई है। अगर आप Samsung का 5G स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो Flipkart पर मिल रही इस डील को चेक कर सकते हैं। आइए जानते हैं फोन की कीमत, बैंक ऑफर्स और इसके खास फीचर्स की पूरी जानकारी।
Samsung Galaxy A36 5G का 8GB+128GB वेरिएंट Flipkart पर ₹25,499 में लिस्ट किया गया है। जबकि यह फोन बीते साल मार्च में ₹32,999 में लॉन्च किया गया था। बैंक ऑफर की बात करें तो Flipkart को-ब्रांडेड SBI या Axis बैंक क्रेडिट कार्ड से पेमेंट पर 1,275 रुपये का कैशबैक हासिल किया जा सकता है। चुनिंदा बैंक के क्रेडिट कार्ड पर No Cost EMI ऑप्शन भी उपलब्ध हैं।
Samsung Galaxy A36 5G में 6.7 इंच की FHD+ Super AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 2340x1080 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है। Galaxy A26 5G में Exynos 1380 प्रोसेसर दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी है जो कि 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP67 रेटिंग से लैस है। कैमरा सेटअप की बात करें तो Galaxy A36 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 5 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, 4G LTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल हैं। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 162.9 mm, चौड़ाई 78.2 mm, मोटाई 7.4 mm और वजन 196 ग्राम है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।