सैमसंग के दो स्मार्टफोन की तस्वीरें लॉन्च से पहले लीक

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 12 नवंबर 2015 11:51 IST
सैमसंग गैलेक्सी ए3 और गैलेक्सी ए5 स्मार्टफोन के अपेक्षित लेटेस्ट वर्ज़न एक बार फिर लीक हो गए हैं। इस बार दोनों ही हैंडसेट की तस्वीरें इंटरनेट पर सार्वजनिक हुई हैं। तस्वीरों में दोनों ही स्मार्टफोन के बैक पैनल, निचले हिस्से और डिस्प्ले नज़र आ रहे हैं।

सैमसंग गैलेक्सी ए3 और गैलेक्सी ए5 हैंडसेट के लेटेस्ट वर्ज़न का डिजाइन कंपनी के फ्लैगशिप डिवाइस गैलेक्सी नोट 5 और गैलेक्सी एस6 जैसा ही है। बैक पैनल पर ग्लास जैसे मेटेरियल का इस्तेमाल किया गया है और साथ में मौजूद है मेटल फ्रेम। निचले हिस्से में हेडफोन स्लॉट, माइक्रो-यूएसबी पोर्ट और एक स्पिकर ग्रिल मौजूद हैं। रियर कैमरा और एलईडी फ्लैश, बैक पैनल के मध्य में मौजूद हैं।
इन तस्वीरों को Sleaknow द्वारा जारी किया गया है। इनमें दोनों ही स्मार्टफोन के डिस्प्ले भी नज़र आ रहे हैं जिससे इन डिवाइस के कथित तौर पर आधिकारिक नाम का पता चला है- सैमसंग गैलेक्सी ए3 (2016 एडिशन) और गैलेक्सी ए5 (2016 एडिशन)। हालांकि, इन नाम की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। ताजा लीक से डिवाइस के स्पेसिफिकेशन को लेकर कोई खुलासा हो पाया है। वहीं, गैलेक्सी ए7 का कोई ज़िक्र नहीं है।

पुरानी रिपोर्ट को सही मानें तो सैमसंग गैलेक्सी ए3 (2016 एडिशन) ऊर्फ एस-ए310 में 4.7 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) डिस्प्ले होगा। हैंडसेट 1.5 गीगाहर्ट्ज़ एक्सीनॉस 7580 क्वाड-कोर प्रोसेसर से लैस होगा और साथ में मौजूद होगा 1.5 जीबी का रैम। हैंडसेट की इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी होगी। इसमें 13 मेगापिक्सल के रियर कैमरे के साथ 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी होगा।
कयास लगाए जा रहे हैं कि सैमसंग गैलेक्सी ए7 (2016 एडिशन) एंड्रॉयड 5.1.1 लॉलीपॉप पर चलेगा। इसमें 5.2 इंच का फुल-एचडी डिस्प्ले होगा। यह 1.6 गीगाहर्ट्ज़ ओक्टा-कोर एक्सीनॉस 7 प्रोसेसर से लैस होगा। इसके अलावा हैंडसेट में एआरएम माली-टी720 और 2 जीबी के रैम होने की भी जानकारी दी गई है। अन्य स्पेसिफिकेशन में 16 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज, 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 4.7 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा शामिल हैं।

वहीं, गैलेक्सी ए5 (एसएम-ए510एफ) हैंडसेट एंड्रॉयड 5.1.1 लॉलीपॉप पर चलेगा और यह 5.2 इंच के फुल-एचडी डिस्प्ले के साथ आएगा। इसमें 1.6 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर सैमसंग एक्सीनॉस 7 प्रोसेसर, एआरएम माली-टी720 और 2 जीबी रैम का इस्तेमाल किया गया है। यह 16 जीबी की स्टोरेज के साथ आएगा जिसमें से यूज़र 11 जीबी का ही इस्तेमाल कर पाएंगे। हैंडसेट में एलईडी फ्लैश के साथ 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 4.7 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होने का दावा किया गया है। हैंडसेट के दोनों ही कैमरे से फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन वाले वीडियो रिकॉर्ड कर पाना संभव होगा।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  5. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  6. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  7. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  8. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  9. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  10. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.