Samsung Galaxy A3 Core एंड्रॉयड गो एडिशन के साथ लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशन्स

Samsung नाइजीरिया ट्विटर हैंडल के अनुसार, Galaxy A3 Core देश में एनजीएन 32,500 (लगभग 6,200 रुपये) कीमत के साथ सैमसंग स्टोर्स और पार्टनर स्टोर्स पर खरीदने के लिए उपलब्ध है।

विज्ञापन
सौरभ कुलेश, अपडेटेड: 1 अक्टूबर 2020 12:15 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A3 Core को अफ्रीका में लॉन्च किया गया है
  • क्वाड-कोर प्रोसेसर और 1 जीबी रैम के साथ आता है नया स्मार्टफोन
  • सैमसंग गैलेक्सी ए3 कोर में बैक और फ्रंट में सिंगल कैमरा सेंसर मिलता है

Samsung Galaxy A3 Core में Android Go Edition मिलता है

Samsung Galaxy A3 Core को अफ्रीका में लॉन्च किया गया है। यह 5.3 इंच के एचडी+ टीएफटी एलसीडी डिस्प्ले, क्वाड-कोर प्रोसेसर और फ्रंट और बैक में सिंगल कैमरा के साथ आता है। यह Android (Go Edition) पर चलता है और पहले से इस्टॉल हुए गो एडिशन ऐप्स के साथ आता है। इससे स्मार्टफोन पर ऐप्स की परफॉर्मेंस बढ़ती है और उपयोग आसान होता है। नया एंट्री-लेवल स्मार्टफोन Galaxy A2 Core का अपग्रेड है, जिसकी घोषणा पिछले साल की गई थी।
 

Samsung Galaxy A3 Core price

सैमसंग नाइजीरिया ट्विटर हैंडल के अनुसार, गैलेक्सी ए3 कोर देश में एनजीएन 32,500 (लगभग 6,200 रुपये) कीमत के साथ सैमसंग स्टोर्स और पार्टनर स्टोर्स पर खरीदने के लिए उपलब्ध है। यह ब्लू, रेड और ब्लैक रंग के विकल्पों में पेश किया गया है।
Advertisement
 

Samsung Galaxy A3 Core specifications

डुअल-सिम (नैनो) सैमसंग गैलेक्सी ए3 कोर एंड्रॉयड गो एडिशन पर चलता है और गूगल गो एडिशन ऐप्स के साथ आता है। यह ऐप्स उन स्मार्टफोन के लिए बने हैं, जिनमें रैम और स्टोरेज की क्षमता कम होती है। यह 16: 9 आस्पेक्ट रेशियो वाले 5.3-इंच के एचडी+ (720x1,480 पिक्सल) टीएफटी एलसीडी डिस्प्ले के साथ आता है। एंट्री-लेवल हैंडसेट में टॉप और चिन पर मोटे बेज़ल्स दिए गए हैं।

Samsung Galaxy A3 Core एक अज्ञात क्वाड-कोर प्रोसेसर से लैस है, जो 1.5 गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड के साथ आता। चिपसेट को 1 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज (उपलब्ध स्टोरेज 10.6 जीबी) के साथ जोड़ा गया है, जिसे एक समर्पित माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट के जरिए 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
Advertisement

फोटो और वीडियो के लिए, सैमसंग गैलेक्सी ए3 कोर में पीछे की तरफ एफ/2.2 लेंस के साथ 8-मेगापिक्सल सेंसर मिलता है। कैमरा मॉड्यूल में एक एलईडी फ्लैश भी शामिल है। फ्रंट में 5-मेगापिक्सल का सेंसर है, जो एफ/2.4 अपर्चर से लैस है। सैमसंग का दावा है कि बैक कैमरा 4x तक डिज़िटल ज़ूम के साथ आता है और यह 30 एफपीएस पर फुल-एचडी वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है।

Samsung Galaxy A3 Core एक टेक्सचर्ड वाले पॉली कार्बोनेट बैक के साथ आता है और नीले, काले और लाल रंगों में पेश किया गया है। यह माइक्रो-यूएसबी चार्जिंग के साथ 3,000mAh की बैटरी लेकर आता है। फोन वाई-फाई (2.4GHz), 3.5 एमएम हेडफोन जैक, जीपीएस, एलटीई और ब्लूटूथ 5.0 के साथ आता है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.30 इंच

प्रोसेसर

क्वाड-कोर

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

रैम

1 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Go Edition

रिज़ॉल्यूशन

720x1480 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  2. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  3. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  4. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
#ताज़ा ख़बरें
  1. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  2. Xiaomi का ये छोटा सा सॉकेट पुराने पंखे-लैंप को बना देगा स्मार्ट, फोन से होगा कंट्रोल
  3. Redmi Note 17 Pro Max भारत में कल होगा लॉन्च, 10,000mAh बैटरी, IP68, IP69K रेटिंग!
  4. Jio कर रही फूड डिलीवरी! JioMeals से मंगवा सकते हैं खाना, लेकिन सिर्फ ये खास यूजर्स, जानें डिटेल
  5. पुरानी कीमत से भी सस्ता मिल रहा है iPhone 17, लिमिटेड स्टॉक के साथ यहां मिलेगी डील
  6. इंटरनेशनल मार्केट में बढ़ी EVs की सेल्स, यूरोप में जोरदार डिमांड
  7. टेक्नोलॉजी में गुजरात की तेज रफ्तार, सेमीकंडक्टर और डेटा सेंटर का हब बनने की तैयारी
  8. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  9. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  10. UPI Tap & Pay: अब UPI में बिना PIN, बिना QR कोड, बिना इंटरनेट होगी पेमेंट! आए धांसू फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.