Samsung Galaxy A26 5G vs OnePlus Nord CE4 5G: 25K में कौन सा फोन है बेस्ट

Samsung ने अपनी A-सीरीज में Samsung Galaxy A26 5G लॉन्च कर दिया है, जिसकी टक्कर OnePlus Nord CE4 5G से हो रही है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 26 मार्च 2025 14:36 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A26 5G में ऑक्टा कोर Exynos 1380 प्रोसेसर है।
  • Samsung Galaxy A26 5G में 6.7 इंच की FHD+ सुपर AMOLED डिस्प्ले है।
  • OnePlus Nord CE4 5G में 6.7 इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है।

Samsung Galaxy A26 5G और OnePlus Nord CE4 5G में AMOLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Samsung/OnePlus

Samsung ने अपनी A-सीरीज लाइनअप में बजट-फ्रेंडली स्मार्टफोन Samsung Galaxy A26 5G लॉन्च कर दिया है। बाजार में Samsung Galaxy A26 5G की टक्कर OnePlus Nord CE4 5G से हो रही है। Galaxy A26 5G में 6.7 इंच की FHD+ सुपर AMOLED डिस्प्ले दी गई है। Nord CE4 5G में 6.7 इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है। आइए Samsung Galaxy A26 5G और OnePlus Nord CE4 5G के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Samsung Galaxy A26 5G vs OnePlus Nord CE4 5G


कीमत
Samsung Galaxy A26 5G के 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपये और 8GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 27,999 रुपये है। OnePlus Nord CE4 5G के 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 22,999 रुपये और 8GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपये है।

डिस्प्ले
Samsung Galaxy A26 5G में 6.7 इंच की FHD+ इनफिनिटी-U सुपर AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080×2340 पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश रेट है। वहीं OnePlus Nord CE4 5G में 6.7 इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2412 पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश रेट है।

प्रोसेसर
Samsung Galaxy A26 5G में ऑक्टा कोर Exynos 1380 प्रोसेसर के साथ माली G68 MP5 GPU है। OnePlus Nord CE4 5G में ऑक्टा कोर Qualcomm Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है। 
Advertisement

ऑपरेटिंग सिस्टम
Samsung Galaxy A26 5G एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड सैमसंग वन UI 7 पर काम करता है। OnePlus Nord CE4 5G एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड OxygenOS 14 पर काम करता है।
Advertisement

कनेक्टिविटी ऑप्शंस
Advertisement
Samsung Galaxy A26 5G के कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G SA / NSA, 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.3, जीपीएस, यूएसबी टाइप सी पोर्ट और एनएफसी शामिल है। OnePlus Nord CE4 5G में 5G, 4G LTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस, यूएसबी टाइप सी पोर्ट और एनएफसी शामिल है।

बैटरी बैकअप
Samsung Galaxy A26 5G में 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी दी गई है। OnePlus Nord CE4 5G में 100W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5500mAh की बैटरी है।
Advertisement

कैमरा सेटअप
Samsung Galaxy A26 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर और OIS सपोर्ट का साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और f/2.4 अपर्चर और एलईडी फ्लैश के साथ 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा है। वहीं फ्रंट में f/2.2 अपर्चर के साथ 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। जबकि OnePlus Nord CE4 5G के रियर में OIS सपोर्ट का साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा है। वहीं फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा शामिल है। 

रेटिंग
Samsung Galaxy A26 5G में धूल और पानी से बचाव के लिए IP67 रेटिंग से लैस है। OnePlus Nord CE4 5G में धूल और पानी से बचाव के लिए IP54 रेटिंग से लैस है।

डाइमेंशन
डाइमेंशन की बात करें तो Samsung Galaxy A26 5G की लंबाई 164 मिमी, चौड़ाई 77.5 मिमी, मोटाई 7.7 मिमी और वजन 200 ग्राम है। OnePlus Nord CE4 5G की लंबाई 162.5 मिमी, चौड़ाई 77.3 मिमी, मोटाई 8.4 मिमी और वजन 186 ग्राम है।

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • IP67-rated design
  • 6-year software update commitment
  • MicroSD card expansion
  • Useful Galaxy AI features
  • Bad
  • Notched OLED display isn't bright outdoors
  • Poor camera performance
  • Sub-par battery life
  • Slow charging
  • Charger not included in box
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

2340x1080 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Slim design with IP54 certification
  • Vibrant display
  • Good battery life with fast charging
  • IR Blaster
  • Expandable storage
  • Bad
  • Average ultra-wide camera
  • Poor video recording
  • No dedicated macro camera
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

Qualcomm Snapdragon 7 Gen 3

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1080x2412 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Ace 6 Ultra लॉन्च से पहले फीचर्स का खुलासा, 165Hz डिस्प्ले, बड़ी बैटरी से होगा लैस
  2. 163 इंच स्क्रीन और हाईटेक फीचर्स वाले TCL Micro LED TVs हुए लॉन्च, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  3. Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G vs Poco C85x 5G: 15 हजार में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  4. 8 हजार सस्ता हो गया Samsung Galaxy S26, कंपनी ने दिया लिमिटिड ऑफर!
#ताज़ा ख़बरें
  1. 163 इंच स्क्रीन और हाईटेक फीचर्स वाले TCL Micro LED TVs हुए लॉन्च, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  2. Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G vs Poco C85x 5G: 15 हजार में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  3. ChatGPT में चैट कैसे करें डिलीट या आर्काइव, फॉलो करें स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया
  4. Samsung Galaxy S25 FE की गिरी कीमत, 11 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदने का मौका, जल्द करें
  5. Redmi K100 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट
  6. AI डॉक्टर आ गया! Perplexity ने लॉन्च किया AI Health फीचर, जानें कैसे करता है काम
  7. 8 हजार सस्ता हो गया Samsung Galaxy S26, कंपनी ने दिया लिमिटिड ऑफर!
  8. OnePlus Ace 6 Ultra लॉन्च से पहले फीचर्स का खुलासा, 165Hz डिस्प्ले, बड़ी बैटरी से होगा लैस
  9. Oppo Watch X3 Mini छोटी स्क्रीन के साथ जल्द हो सकती है लॉन्च, फीचर्स लीक
  10. 100 इंच तक बड़े टीवी Redmi Smart TV MAX, A Pro शाओमी ने किए लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.