लॉन्च से पहले लीक हुए Samsung Galaxy A14 के स्पेसिफिकेशंस और रेंडर्स, ट्रिपल कैमरा मिलने की संभावना

Giznext के सहयोग के साथ प्रोलिफिक टिपस्टर स्टीव हेमरस्टोफर (@onleaks) के नए रेंडर से, आने वाले फोन Samsung Galaxy A14 स्मार्टफोन के डिजाइन का पता चलता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 3 अक्टूबर 2022 16:57 IST
ख़ास बातें
  • Samsung जल्द ही Samsung Galaxy A14 को लेकर आ रही है।
  • Samsung Galaxy A14 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा।
  • Samsung Galaxy A14 में 6.8 इंच की फुल HD+ LCD डिस्प्ले मिलेगी।

Photo Credit: @Onleaks/Giznext

Samsung जल्द ही Samsung Galaxy A14 को लेकर आ रही है। हाल ही में Samsung Galaxy A14 के रेंडर्स और स्पेसिफिकेशंस ऑनलाइन सामने आए हैं। लीक हुए रेंडर्स से सुझाव मिलता है कि इस स्मार्टफोन का डिजाइन कैसा होगा और साथ ही साथ इसके फीचर्स और रियर कैमरा सेटअप की भी जानकारी मिलती है। रेंडर्स के मुताबिक, इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, 3.5mm हेडफोन पोर्ट और एक साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा। यह स्मार्टफोन 2023 में आने की संभावना है। बीते माह एक रिपोर्ट ने सुझाव दिया था कि Samsung इस दौरान गैलेक्सी ए14 समेत कई ए सीरीज के स्मार्टफोन की टेस्टिंग कर रहा है।

Giznext के सहयोग के साथ प्रोलिफिक टिपस्टर स्टीव हेमरस्टोफर (@onleaks) के नए रेंडर से, आने वाले फोन Samsung Galaxy A14 स्मार्टफोन के डिजाइन का पता चलता है। लीक हुए रेंडर से साफ होता है कि Galaxy A14 का डिजाइन अपने पुराने मॉडल Galaxy A13 के समान है। हालांकि डिजाइन में कुछ अंतर देखा जा सकता है। ऐसा लगता है कि डिस्प्ले में अब इनफिनिटी-यू नॉच की जगह इन्फिनिटी-वी नॉच है।
Advertisement
 

Samsung Galaxy A14 के अनुमानित स्पेसिफिकेशंस:


स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो रेंडर्स के मुताबिक, Samsung Galaxy A14 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। ऐसी उम्मीद है कि फोन निर्माता कंपनी इस नए स्मार्टफोन में बेहतर सेंसर्स प्रदान कर सकती है। रेंडर्स से यह भी पता चला है कि इस स्मार्टफोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, 3.5mm हेडफोन जैक, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और नीचे की ओर स्पीकर मिलेगा। टिप्सटर के मुताबिक, नए स्मार्टफोन में 6.8 इंच की फुल HD+ LCD डिस्प्ले मिलेगी। यह फोन 5जी कनेक्टिविटी को सपोर्ट कर सकता है। डाइमेंशन के लिए इस फोन की लंबाई 167.7mm, चौड़ाई 78.7mm और मोटाई 9.3mm है। इस स्मार्टफोन के बारे में ज्यादा जानकारी आने वाले समय में पता चलेगी।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  3. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
  4. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  5. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  6. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  8. OnePlus N6 Lite भारत में हुआ लॉन्च, 7,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग, जानें कीमत
  9. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  10. Vivo Watch 6 स्मार्टवॉच लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, 21 दिन बैटरी के साथ, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  2. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  3. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
  5. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  6. Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
  7. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  8. Portronics Mopcop Duo लॉन्च, घर से गायब कर देगा धूल, जानवरों के बाल से लेकर छोटी सी गंदगी, जानें
  9. Trump TV: टीवी चैनल पहुंचे कोर्ट तो व्हाइट हाउस ने लॉन्च कर दिया Trump TV, 24 घंटे दिखाएगा ट्रंप प्रशासन की खबरें
  10. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.