50MP कैमरा के साथ आएगा Samsung Galaxy A13 5G फोन! स्पेसिफिकेशन, कीमत और रेंडर्स हुए लीक

Samsung Galaxy A13 5G की कीमत कथित रूप से यूएस और कनाडा में $290 (लगभग 21,700 रुपये) होगी। इस फोन को साल 2022 की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है। Samsung का यह लेटेस्ट ए सीरीज़ का फोन ब्लैक, ब्लू, रेड और व्हाइट कलर ऑप्शन में आ सकता है।

विज्ञापन
नित्या पी नायर, अपडेटेड: 11 अक्टूबर 2021 15:00 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A13 5G में मिल सकता है ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप
  • सैमसंग गैलेक्सी ए13 5जी में मिल सकती है 4 जीबी रैम
  • फोन के प्राइमरी सेंसर में Samsung's ISOCELL JN1 फीचर किया जा सकता है
Samsung Galaxy A13 5G स्मार्टफोन जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है, फोन के प्रमुख स्पेसिफिकेशन, कीमत और रेंडर्स ऑनलाइन लीक हो गए हैं। दक्षिण कोरियाई टेक कंपनी की Galaxy A सीरीज़ का यह लेटेस्ट स्मार्टफोन सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन होगा, जो कि अगले साल की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है। सैमसंग गैलेक्सी ए13 5जी फोन को लेकर कहा जा रहा है कि यह ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डायमेंसिटी 700 चिपसेट से लैस होगा और इसमें 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज मौजूद होगी। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 5,000 एमएएच की बैटरी मिलेगी। नया गैलेक्सी ए13 5जी फोन पिछले साल लॉन्च हुए Galaxy A12 का सक्सेसर हो सकता है।

Samsung Galaxy A13 5G स्मार्टफोन पिछले कुछ हफ्तों से खबरों में बना हुआ है और फोन के रेंडर्स को टिप्सटर Steve Hemmerstoffer (@onleaks) द्वारा Zoutons के कॉलेब्रेशन के साथ शेयर किए गए हैं। रेंडर्स में डिस्प्ले सेल्फी के लिए वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच और साइड-माउंटेडिड फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ देखा जा सकता है। फोन में प्लास्टिक फ्रेम और रियर पैनल देखा गया है। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा मिलेगा। हालांकि, रेंडर्स में कैमरा बम्प नहीं देखा गया है।

फोन के बॉटम में 3.5mm हेडफोन जैक, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और स्पीकर ग्रिल देखी जा सकती है। फोन के दायीं ओर पावर बटन और वॉल्यूम रॉकर देखा जा सकता है।  
 

Samsung Galaxy A13 5G pricing, availability (expected)

Samsung Galaxy A13 5G की कीमत कथित रूप से यूएस और कनाडा में $290 (लगभग 21,700 रुपये) होगी। इस फोन को साल 2022 की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है। Samsung का यह लेटेस्ट ए सीरीज़ का फोन ब्लैक, ब्लू, रेड और व्हाइट कलर ऑप्शन में आ सकता है।
Advertisement
 

Samsung Galaxy A13 5G specifications (expected)

सैमसंग गैलेक्सी ए13 5जी फोन को लेकर कहा जा रहा है कि यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 11 पर काम करेगा। इसमें 6.48 इंच HD+ (1,080x2,340 पिक्सल) IPS LCD डिस्प्ले से लैस होगा, जिसके साथ सेल्फी के लिए वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच दिया जा सकता है। इसके अलावा, यह फोन क्वाड-कोर मीडियाटेक डायमेंसिटी 700 प्रोसेसर से लैस होगा, जिसके साथ 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज मिलेगा।

लीक के अनुसार, फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जिसका प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का, 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मौजूद होगा। फोन के प्राइमरी सेंसर में Samsung's ISOCELL JN1 फीचर किया जा सकता है।
Advertisement

गैलेक्सी ए13 5जी फोन में दो रैम और स्टोरेज विकल्प मिल सकता है, जिसमें 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज और 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मिल सकती है।

फोन में 5,000 एमएएच की lithium polymer बैटरी दी जा सकती है, जिसके साथ 25 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।
Advertisement
 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 700

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  4. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  6. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  7. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  8. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  10. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.