Samsung Galaxy A12 फोन के आधिकारिक सपोर्ट पेज पर लिस्ट होने की खबर

फिलहाल, Samsung द्वारा सैमसंग गैलेक्सी ए12 से संबंधित किसी प्रकार की आधिकारिक जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। लेकिन इन सब लिस्टिंग से अंदाजा लगाया जा सकता है स्मार्टफोन लॉन्च की तारीख अब ज्यादा दूर नहीं है।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 18 नवंबर 2020 11:37 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A12 कथित रूप से मॉडल नंबर SM-125F/DSN
  • सैमसंग गैलेक्सी ए12 फोन Samsung Galaxy A11 का सक्सेसर होगा
  • गैलेक्सी ए11 की तरह ए12 में मिल सकता है ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप

Samsung Galaxy A12 स्मार्टफोन Android 10 के साथ दे सकता है दस्तक

Samsung Galaxy A11 स्मार्टफोन को मई महीने में लॉन्च किया गया था, वहीं अब लगता है कि कंपनी जल्द ही इसका सक्सेसर भी पेश करने की तैयारी में है। जी हां, Samsung Galaxy A12 स्मार्टफोन कथित रूप से हाल ही में गीकबेंच वेबसाइट पर मॉडल नंबर SM-A125F के साथ लिस्ट हुआ था, जहां इसके कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशन जैसे कि प्रोसेसर, रैम व कैमरा सेटअप आदि की जानकारी सामने आई थी। वहीं, लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार यह फोन इसी मॉडल नंबर के साथ यह फोन Samsung Russia के सपोर्ट पेज पर लिस्ट हुआ है।

91mobiles की रिपोर्ट में जानकारी सामने आई है कि मॉडल नंबर SM-125F/DSN के साथ Samsung Galaxy A12 स्मार्टफोन आधिकारिक Samsung Russia सपोर्ट पेज पर लिस्ट हुआ है। हालांकि, इस वेबसाइट पर केवल मॉडल नंबर को ही लिस्ट किया गया है, तो ऐसे में फिलहाल इस लिस्टिंग से फोन के आधिकारिक स्पेसिफिकेशन व रेंडर से संबंधित अन्य कोई जानकारी सामने नहीं आती है। लेकिन जैसे कि हमने बताया यह मॉडल नंबर इससे पहले गीकबेंच वेबसाइट पर भी लिस्ट हो चुका है, जिसको लेकर माना जा रहा है कि यह सैमसंग गैलेक्सी ए11 स्मार्टफोन से संबंधित है। गीकबेंच लिस्टिंग में फोन के कई प्रमुख स्पेसिफिकेशन की जानकारी सामने आ चुकी है।

गीकबेंच लिस्टिंग के अनुसार, यह स्मार्टफोन Android 10 पर चलेगा और ऑक्टा-कोर मीडियाटेक Helio P35 (MT6765) प्रोसेसर पर काम करेगा। फोन को 3 जीबी रैम के साथ लिस्ट था। हालांकि ऐसा हो सकता है कि कंपनी फोन को कुछ अन्य रैम वेरिएंट के साथ भी पेश करे। कथित गैलेक्सी ए12 ने सिंगल-कोर टेस्ट में 169 और मल्टी-कोर टेस्ट में 1,001 स्कोर हासिल किया है।

पुरानी रिपोर्ट में दावा किया गया था कि गैलेक्सी ए12 में LCD डिस्प्ले पैनल के साथ-साथ ट्रिपल कैमरा सिस्टम दिया जाएगा, बिल्कुल इसके पिछले वर्ज़न की तरह। इसमें यह भी कहा गया है कि यह कैपेसिटिव फिंगरप्रिंट सेंसर और बड़ी बैटरी के साथ आएगा। इसके अलावा बताया गया है कि गैलेक्सी ए12 में ब्लैक, व्हाइट, रेड और ब्लू कलर ऑप्शन खरीद के लिए उपलब्ध कराए जाएंगे। याद दिला दें, जनवरी में Samsung ने गैलेक्सी ए12 के लिए ट्रेडमार्क एप्लिकेशन दायर की थी। इसके अलावा यह फोन कथित रूप से 32  और 64 जीबी स्टोरेज ऑप्शन के साथ दस्तक देगा। सैमसंग ए12 फोन को NFC सर्टिफिकेशन भी प्राप्त हुआ है। माना जा रहा है कि गैलेक्सी ए11 का यह सक्सेसर फोन एक एंट्री-लेवल कीमत के साथ पेश किया जाएगा।
Advertisement

फिलहाल, Samsung द्वारा सैमसंग गैलेक्सी ए12 से संबंधित किसी प्रकार की आधिकारिक जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। लेकिन इन सब लिस्टिंग से अंदाजा लगाया जा सकता है स्मार्टफोन लॉन्च की तारीख अब ज्यादा दूर नहीं है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

1.8 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

Android

रिज़ॉल्यूशन

720x1560 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Infinix Hot 70 Pro 5G अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर्स के होंगे ऑप्शन
  2. iQOO 16, iQOO Neo 12 में मिल सकता है 185Hz तक के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले 
  3. Vivo V80 Lite 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा के साथ, 3 सितंबर को होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. 7,000mAh की बैटरी और टैबलेट जैसे डिस्प्ले के साथ पेश हुआ Huawei Pura X View 
  2. Vivo V80 Lite 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा के साथ, 3 सितंबर को होगा लॉन्च
  3. Apple Watch ने बचाई एथलीट की जान! इस फीचर में दिखे गंभीर बिमारी के संकेत, समय रहते हुआ इलाज
  4. TATA सीधे सैटेलाइट से प्रदान करेगा आपके मोबाइल में इंटरनेट, जानें क्या है D2D सर्विस?
  5. Mahindra ने लॉन्च किया XEV 9S इलेक्ट्रिक SUV का 6 सीटर वर्जन, जानें प्राइस, फीचर्स
  6. GST के लिए ऑनलाइन कैसे करें आवेदन, घर बैठे हो जाएगा सारा काम
  7. Jio-Airtel के बाद अब BSNL भी जेब पर पड़ेगा भारी? महंगा हुआ ये वाला रिचार्ज प्लान
  8. Ai+ स्मार्टफोन हुए ₹2000 तक महंगे, जानें क्या है वजह?
  9. Tecno Pova 8 Pro 5G Sale: 6500mAh बैटरी और 512GB स्टोरेज वाले फोन की सेल शुरू, मिल रहा है ₹3 हजार का डिस्काउंट
  10. रोबोट बना रफ्तार का शिकार! तेज दौड़ते-दौड़ते दीवार से टकराया, यहां देखें वायरल वीडियो
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.