Samsung Galaxy A07 5G भारत में लॉन्च: 6,000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट सैमसंग फोन, जानें कीमत

Samsung Galaxy A07 5G भारत में लॉन्च हो गया है। फोन में 120Hz डिस्प्ले, 6000mAh बैटरी और Dimensity 6300 चिपसेट मिलता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 5 फरवरी 2026 17:08 IST
ख़ास बातें
  • Galaxy A07 5G में 120Hz डिस्प्ले और Dimensity 6300 चिप
  • 6000mAh बैटरी और Android 16 के साथ आया नया Samsung फोन
  • Galaxy A07 5G की कीमत 15999 रुपये से शुरू

Samsung Galaxy A07 5G का शुरुआती इंडिया प्राइस 15,999 रुपये है

Photo Credit: Samsung

Samsung Galaxy A07 5G को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। स्मार्टफोन पिछले साल आए Galaxy A07 4G का 5G वेरिएंट है, जिसमें MediaTek का Dimensity 6300 चिपसेट मिलता है। फोन 120Hz रिफ्रेश रेट वाले डिस्प्ले पैनल और 6,000mAh बैटरी जैसी खासियतों के साथ आता है। Samsung ने Galaxy A07 5G के लिए लंबे सॉफ्टवेयर सपोर्ट का वादा किया है। फोन आउट-ऑफ-द-बॉक्स Android 16-बेस्ड One UI चलाता है। नीचे हम Samsung Galaxy A07 5G के फुल स्पेसिफिकेशन्स और कीमत की जानकारी दे रहे हैं।

Samsung Galaxy A07 5G specifications

Samsung Galaxy A07 5G में 6.7-इंच का PLS LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो HD+ रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। स्क्रीन की पीक ब्राइटनेस 800 निट्स बताई गई है। डिजाइन की बात करें तो इसमें वाटरड्रॉप नॉच दी गई है, जो बजट सेगमेंट में Samsung की मौजूदा डिजाइन लैंगुएज को दिखाती है।

Advertisement

परफॉर्मेंस के लिए फोन में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिया गया है, जिसे 4GB/6GB RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है और माइक्रोSD कार्ड की मदद से स्टोरेज को 2TB तक भी बढ़ाया जा सकता है। फोन में डुअल फिजिकल सिम स्लॉट मौजूद हैं।

कैमरा सेक्शन में Galaxy A07 5G के रियर में 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का डेप्थ सेंसर मिलता है। फ्रंट में 8MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। वीडियो रिकॉर्डिंग 1080p 30fps तक सीमित है।

बैटरी के लिए इसमें 6,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। सिक्योरिटी के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है और फोन IP54 रेटिंग के साथ आता है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में USB-C, डुअल-बैंड Wi-Fi और 5G Sub-6 सपोर्ट शामिल है। इसकी मोटाई 8.2mm और 199 ग्राम है।

Advertisement

Samsung Galaxy A07 5G price in India, availability

Samsung Galaxy A07 5G को दो कॉन्फिगरेशन में लॉन्च किया गया है, जिसमें बेस 4GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये और 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 17,999 रुपये है। हालांकि, शुरुआती ग्राहकों को कुछ चुनिंदा बैंक के कार्ड के जरिए पेमेंट करने पर फ्लैट 1,000 रुपये ऑफ मिलेगा, जिससे इफेक्टिव शुरुआती कीमत 14,999 रुपये हो जाएगी। फोन Samsung के ऑनलाइन स्टोर के साथ-साथ पार्टनर्ड ऑनलाइन व ऑफलाइन स्टोर्स पर Light Violet, Light Green और Black कलर ऑप्शन में खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  3. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'
  2. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  6. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  7. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  10. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.