Samsung Galaxy A06 के स्पेसिफिकेशंस हुए लीक, 50MP कैमरा, 5000mAh की बैटरी से होगा लैस

Samsung Galaxy A06 में 720×1600 रेजोल्यूशन के साथ 6.7 इंच की PLS LCD डिस्प्ले का सुझाव दिया गया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 15 अगस्त 2024 09:58 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A06 में 6.7 इंच की PLS LCD डिस्प्ले मिलेगी।
  • Samsung Galaxy A06 में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलेगा।
  • Samsung Galaxy A06 में 5,000mAh की बैटरी दी जाएगी।

Samsung Galaxy A05 में 6.7 इंच की HD+ डिस्प्ले है।

Photo Credit: Samsung

Samsung कथित तौर पर Samsung Galaxy A06 पर काम कर रहा है। कुछ समय से अफवाहों में Galaxy A06 का पता चल रहा है। आज एक नई लीक में इस स्मार्टफोन के बारे में पता चला है। इस महीने की शुरुआत में फोन के फुल रेंडर सामने आए थे। अब ग्लोबल टिपस्टर सुधांशु अंबोरे ने एक्स पर इसकी पूरी जानकारी का खुलासा किया है। आइए Samsung Galaxy A06 के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Samsung Galaxy A06 Specifications


लीक हुए स्पेसिफिकेशंस में Samsung Galaxy A06 में 720×1600 रेजोल्यूशन के साथ 6.7 इंच की PLS LCD डिस्प्ले का सुझाव दिया गया है। हालांकि, रिफ्रेश रेट 60Hz होगी। स्मार्टफोन में MediaTek Helio G85 प्रोसेसर होगा, जो आमतौर पर एंट्री-लेवल स्मार्टफोन पर मिलता है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इस स्मार्टफोन के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा है। वहीं सेल्फी के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है। फोन में अभी भी एक पुराना नॉच है। इस स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी होने की बात कही गई है जो कि 25W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करेगी। सॉफ्टवेयर के मामले में Galaxy A06 एंड्रॉइड 14 पर काम करता है। सैमसंग 2 साल के ओएस अपडेट और 4 साल के सिक्योरिटी पैच मिलने की उम्मीद है।

डाइमेंशन की बात करें तो फोन की लंबाई 167.3 मिमी, चौड़ाई 77.3 मिमी, मोटाई 8.0 मिमी और वजन 196 ग्राम होगा। अतिरिक्त डाटा सिक्योरिटी के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर और सैमसंग नॉक्स वॉल्ट कंट्रोल मिलेगा। स्टोरेज की बात करें तो 4GB RAM के साथ 64GB या 128GB इंटरनल स्टोरेज मिलेगी, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। आखिर में ऑडियो एक्सपीरियंस डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट के साथ सिंगल मोनो स्पीकर है। लीक से अभी तक कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं आई है, लेकिन उम्मीद कर सकते हैं कि यह जानकारी जल्द ही सामने आएगी।

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.