Samsung Galaxy A06 5G फोन 50MP कैमरा, 6GB रैम और 5000mAh बैटरी के साथ जल्द होगा लॉन्च! लीक हुए स्पेसिफिकेशन्स

बताया गया है कि Samsung Galaxy A06 5G 50MP मेन और 2MP डेप्थ सेंसर वाले डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा। वहीं, सेल्फी के लिए फोन में 8MP शूटर मिल सकता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 12 फरवरी 2025 16:53 IST
ख़ास बातें
  • इसमें 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.7-इंच LCD HD+ डिस्प्ले मिल सकता है
  • Samsung फोन के MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट से लैस होने की संभावना है
  • इसमें 50MP मेन और 2MP डेप्थ सेंसर वाला डुअल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है

Samsung Galaxy A06 (4G) [ऊपर तस्वीर में] को भारत में पहले ही लॉन्च किया जा चुका है

Photo Credit: Samsung

Samsung Galaxy A06 को भारत में पिछले साल सितंबर में लॉन्च किया गया था, जो 4G हैंडसेट था। यह MediaTek Helio G85 चिपसेट, 50MP कैमरा और 5,000mAh बैटरी जैसे स्पेसिफिकेशन्स से लैस है। ऐसा प्रतीत होता है कि सैमसंग इसके 5G वर्जन पर काम कर रही है, जिसने हालिया महीनों में कथित तौर पर कुछ सर्टिफिकेशन भी प्राप्त किए हैं और समान मॉडल नंबर को Samsung की वेबसाइट पर सपोर्ट पेज पर भी देखा जा चुका है। अब, एक टिप्सटर ने इसके स्पेसिफिकेशन्स को लीक किया है, जिससे संकेत मिलता है कि अपकमिंग Galaxy A06 5G में HD+ LCD डिस्प्ले के साथ 50MP प्राइमरी रियर कैमरा और 5000mAh बैटरी मिलेगी। इसके कई अन्य स्पेसिफिकेशन्स को बी लीक किया गया है, जिनकी जानकारी हम नीचे दे रहे हैं।

X पर भारतीय टिप्सटर सुधांशु अंभोरे ने एक अन्य टिप्सटर (@LeaksAn1) के हवाले से Samsung Galaxy A06 5G के लगभग सभी मुख्य स्पेसिफिकेशन्स को लीक किया है। दावा किया गया है कि इसमें 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.7-इंच LCD HD+ डिस्प्ले मिलेगा। इसके अलावा, इसके MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट से लैस होने की संभावना है। आगे बताया गया है कि Samsung हैंडसेट 50MP मेन और 2MP डेप्थ सेंसर वाले डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा। वहीं, सेल्फी के लिए फोन में 8MP शूटर मिल सकता है।
Advertisement

फोन के 5000mAh बैटरी के साथ आने की उम्मीद है, जो दावे मुताबिक, 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। इसके Android 15-बेस्ड One UI 7.0 आउट-ऑफ-द-बॉक्स रन करने की बात कही गई है। फोन में Samsung Knox Vault भी मिल सकता है। वहीं, सैमसंग अपने अन्य डिवाइस के समान इसके साथ चार वर्षों के लिए OS और 4 वर्षों के लिए सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा कर सकती है।

इसकी मोटाई 8.0mm और वजन 191 ग्राम बताया गया है। इसके अलावा, यह भी दावा किया गया है कि Samsung Galaxy A06 5G में 5G, WiFi 5, Dolby Atmos सपोर्ट के साथ मोनो स्पीकर और साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर मिल सकता है।
Advertisement

कीमत का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन यह बताया गया है कि इसमें 4GB+64GB, 4GB+128GB और 6GB+128GB कॉन्फिगरेशन ऑप्शन मिलेंगे। स्टोरेज को बढ़ाने के लिए फोन में माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट भी मौजूद होगा। कंपनी फोन को ब्लू ब्लैक, लाइट ग्रे और लाइट ग्रीन कलर ऑप्शन में पेश कर सकती है।
Advertisement

हाल ही में कथित Samsung Galaxy A06 5G को गीकबेंच पर टेस्ट किया गया था, जहां इसे सिंगल-कोर टेस्ट में 731 और मल्टी-कोर टेस्ट में 1816 स्कोर प्राप्त हुआ था।

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी85

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

900x1600 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 20 Pro में आ सकता है 200MP कैमरा, क्वाड-कर्व्ड डिस्पले!
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में Apple के खिलाफ दायर हुआ मुकदमा, 1,500 करोड़ रुपये के हर्जाने की डिमांड
  2. Flipkart Black Friday Sale 2026: iPhone 17 खरीदें ₹14,800 तक सस्ता!
  3. ₹185 से शुरू होने वाले ये Airtel प्लान सस्ते में देते हैं कमाल के फायदे!
  4. iQOO 16R लॉन्च होगा 12GB रैम, Snapdragon 8s Gen 4 चिप के साथ! Geekbench पर हुआ लिस्ट
  5. ZTE का बजट टैबलेट nubia PAD SE हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी, 8MP कैमरा के साथ
  6. Samsung Galaxy Studio हेडफोन्स भारत में जल्द होंगे लॉन्च, BIS लिस्टिंग में दिखे, जानें खास बातें
  7. iPhone 20 Pro में आ सकता है 200MP कैमरा, क्वाड-कर्व्ड डिस्पले!
  8. WhatsApp का धमाका! अब ग्रुप में होंगे 1500 मेंबर, आ रहा बड़ा अपडेट
  9. ₹5500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola का 7100mAh बैटरी वाला फोन, 50MP डुअल कैमरा!
  10. भारत में BYD के EVs की सेल्स 20,000 यूनिट्स से पार, Atto 3, Sealion 7 की ज्यादा डिमांड 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.