Samsung Galaxy A06 5G का प्राइस लीक, 6GB रैम, 5000mAh बैटरी के साथ इस कीमत में होगा लॉन्च

फोन में 5000mAh बैटरी के साथ 25W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट देखने को मिल सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 20 फरवरी 2025 13:27 IST
ख़ास बातें
  • फोन Rs 10 हजार की रेंज में बताया गया है।
  • इसमें एचडी प्लस डिस्प्ले होगा और 90Hz का रिफ्रेश रेट मिलेगा।
  • फोन में 6GB रैम के साथ डाइमेंसिटी चिपसेट की पेअरिंग की गई है।

Samsung Galaxy A06 5G बजट फोन 5000mAh बैटरी से लैस बताया गया है।

Photo Credit: X/@yabhishekhd

Samsung Galaxy A06 5G फोन का प्राइस लॉन्च से पहले लीक हो गया है। कंपनी ने इससे पहले इस फोन के 4G वर्जन को पिछले साल सितंबर में लॉन्च किया था। अब 5G मॉडल भी लॉन्च के लिए तैयार है जिसकी कीमत लॉन्च से पहले लीक हो गई है। फोन Rs 10 हजार की रेंज में बताया गया है। इसमें एचडी प्लस डिस्प्ले होगा और 90Hz का रिफ्रेश रेट मिलेगा। फोन में 6GB रैम के साथ डाइमेंसिटी चिपसेट की पेअरिंग की गई है। डिवाइस 5000mAh बैटरी से लैस होगा। डस्ट और वाटर रसिस्टेंस के लिए इसमें IP54 रेटिंग देखने को मिल सकती है। आइए जानते हैं इसके बारे में लॉन्च से पहले सभी खास बातें। 
 

Samsung Galaxy A06 5G price in India

Samsung Galaxy A06 5G लॉन्च से पहले सुर्खियों में आ गया है। फोन की प्राइसिंग लीक हो गई है। Samsung Galaxy A06 5G की भारत में कीमत Rs 10,499 रुपये होगी। जाने माने टिप्स्टर अभिषेक यादव ने इसका खुलासा किया है। फोन का पोस्टर भी यहां पर दिखाया गया है जिसमें इसके रियर डिजाइन भी पता चल रहा है। टिप्स्टर के अनुसार फोन के साथ कंपनी नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी देगी। इसके अलावा इसके साथ Samsung Care+ का लिमिटिड टाइम ऑफर भी होगा जिसके तहत स्क्रीन रिप्लेसमेंट कवरेज मात्र Rs 129 में मिलेगी। 

Advertisement
Galaxy A06 5G के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो इसे Galaxy F06 5G का रिब्रांडेड वर्जन बताया जा रहा है। फोन में 6.7 इंच का LCD डिस्प्ले HD+ रिजॉल्यूशन में होगा। फोन में 90Hz का रिफ्रेश रेट होगा। यह फोन MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट से लैस होगा। साथ में 6 जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज की पेअरिंग होगी। फोन Android 15 आधारित One UI 7 के साथ आएगा। 

कैमरा की बात करें तो इसके रियर में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। मेन सेंसर 50MP का हो सकता है जिसके साथ में सेकंडरी सेंसर 2MP का डेप्थ कैमरा हो सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए डिवाइस में 8MP का सेल्फी कैमरा देखने को मिलेगा। सैमसंग का यह बजट फोन 5000mAh बैटरी से लैस होगा। साथ में 25W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी बताया गया है। फोन में डुअल सिम 5G सपोर्ट है। डस्ट और वाटर रसिस्टेंस के लिए इसमें IP54 रेटिंग देखने को मिल सकती है। 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 6300

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tata Motors का EV मार्केट में जोरदार परफॉर्मेंस, अक्टूबर में बेची 14,500 से ज्यादा यूनिट्स
  2. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, SIRIM से मिला सर्टिफिकेशन
  3. Moto g37 5G खरीदें ₹11 हजार तक सस्ता, 5200mAh बैटरी! Amazon सेल में धांसू डिस्काउंट
  4. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Vivo T6 Lite 5G लॉन्च हो सकता है 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  6. Pebble भारत में लाई 10 दिन बैटरी वाला फिटनेस बैंड, कीमत ₹5,799, जानें फीचर्स
  7. Vivo X500 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा
  8. iPhone 16 Amazon Sale में खरीदें ₹18 हजार तक सस्ता! टॉप मोबाइल डील
  9. Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max जल्द होंगे इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  10. Oppo Pad Air 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.