मात्र 10,499 रुपये में खरीदें 50MP कैमरा वाला Samsung Galaxy A05s, आया जबरदस्त ऑफर

Samsung Galaxy A05s में Full HD+ रेजॉलूशन के साथ 6.7 इंच की एलसीडी डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 11 जनवरी 2024 17:32 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A05s में Full HD+ रेजॉलूशन के साथ 6.7 इंच की डिस्प्ले है।
  • Samsung Galaxy A05s के रियर में 50 मेगापिक्‍सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • Samsung Galaxy A05s में 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है।

Samsung Galaxy A05s में 6.7 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: Samsung

Samsung ने अपने किफायती स्मार्टफोन Samsung Galaxy A05s को भारत में सस्ता कर दिया है। A05s में फुल एचडी+ रेजॉलूशन के साथ 6.7 इंच की एलसीडी डिस्प्ले दी गई है। फोन में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इस फोन में 5,000 mAh की बैटरी और Qualcomm Snapdragon 680 प्रोसेसर दिया गया है। आइए सैमसंग के इस स्मार्टफोन पर मिलने वाले ऑफर के साथ स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से जानते हैं। 


Samsung Galaxy A05s पर ऑफर


स्पेशल ऑफर के तहत Samsung Galaxy A05s को डिस्काउंट में खरीदा जा सकता है। फोन का 4GB+128GB स्‍टोरेज वेरिएंट 13,499 रुपये में आता है, जबकि 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट 14,999 रुपये में आता है, लेकिन ऑफर के बाद ग्राहक इन दोनों स्मार्टफोन को 11,499 और 12,999 रुपये में खरीद सकते हैं। इसके अलावा ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर Citibank क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 10% इंस्टेंट डिस्काउंट (1,000 रुपये तक) भी मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 10,499 रुपये हो जाएगी।
Advertisement
 

Samsung Galaxy A05s के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


Samsung Galaxy A05s में Full HD+ रेजॉलूशन के साथ 6.7 इंच की एलसीडी डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। यह फोन Qualcomm Snapdragon 680 से लैस है। इस फोन में 6GB LPDDR4X रैम दी गई है। एक्‍टेंडेट रैम फीचर के जरिए 6GB तक बढ़ाया जा सकता है। वहीं 128GB UFS 2.2 स्‍टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड द्वारा बढ़ाया जा सकता है। Samsung Galaxy A05s एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड OneUI 5.1 पर काम करता है। 

कैमरा सेटअप की बात करें तो Samsung Galaxy A05s के रियर में 50 मेगापिक्‍सल का प्राइमरी कैमरा, 2 मेगापिक्‍सल का मैक्रो कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्‍थ कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में 13 मेगापिक्‍सल का सेल्फी कैमरा है। Samsung Galaxy A05s में 5,000 एमएएच की बैटरी है जो कि 25 वॉट फास्‍ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह फोन Light Green, Light Violet और Black कलर में उपलब्ध है।
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 680

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

2400x1080 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Centurion की नई इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, बुजुर्गों के लिए खास डिजाइन, 800 Wh बैटरी, Bosch मोटर से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Centurion की नई इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, बुजुर्गों के लिए खास डिजाइन, 800 Wh बैटरी, Bosch मोटर से लैस
  2. Microsoft आउटेज के चलते होटल में लोगों की जान पर बन आई! जानें मामला
  3. Honor Magic 10 में आ सकता है डुअल लेयर OLED डिस्प्ले, 200MP कैमरा!
  4. Blackview की Oscal ने Bolt 2 टैबलेट किया लॉन्च, 90Hz डिस्प्ले, 8300mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  5. ₹2250 सस्ता हो गया Samsung का 50MP तीन कैमरा वाला फोन! 6000mAh बैटरी
  6. Xiaomi 18 Pro के भारत में लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग
  7. भारत में लॉन्च हुई Denza Z9 GT, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  8. Phillips का नया सस्ता गेमिंग मॉनिटर लॉन्च, 360Hz QD-OLED डिस्प्ले, जानें कीमत
  9. RAC टिकट बंद करेगा रेलवे! दशकों पुराने सिस्टम को खत्म करने पर हो रहा विचार
  10. HMD 2320 Flip 4G बजट फोन होगा लॉन्च, Unisoc चिप, 32GB स्टोरेज जैसे फीचर्स!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.